फसल लेने जा मजदूर की ट्रैक्टर से गिरने से हुई मौत


अनूपपुर

3 नवंबर को जिले के अंतिम छोर में स्थित वेंकटनगर चौकी अंतर्गत ग्राम सिंधौरा में बुधवार की सुबह 8:00 बजे ट्रैक्टर लेकर धान की फसल लेने जा रहे मजदूर की अचानक ट्राली से गिर जाने पर शरीर में आई चोट से उपचार दौरान वेंकटनगर अस्पताल में मौत होने पर परिजनों द्वारा मृतक के शव को घर लिए ले जाने की जानकारी पर वेंकटनगर चौकी प्रभारी आर,के,शुक्ला द्वारा मौके में पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा एवं साथियों के कथन लेने बाद शव का पीएम कराया गया पीएम पश्चात शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपा गया तथा आरोपी ट्रैक्टर चालक जयपाल भरेबा के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया,इस संबंध में वेंकटनगर चौकी प्रभारी आर,के, शुक्ला ने बताया कि 3 नवंबर की सुबह 7:00 बजे नंदलाल गुप्ता निवासी सिंघाैरा का ट्रैक्टर लेकर चालक जयलाल भरेवा सिंघाैरा के नवा तालाब के पास धान की फसल लेने जा रहा था जिसमें मृतक राजेश पिता गजराज भरेवा 23 वर्ष मजदूर के रुप में ट्रैक्टर में रहा जो अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया जिससे उसे गंभीर चोट आने पर वेंकटनगर अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया जहां उपचार दौरान उसकी मृत्यु हो गई,पुलिस द्वारा आरोपी ट्रैक्टर चालक जयलाल भरेवा के विरुद्ध 304 A का प्रकरण दर्ज कर ट्रैक्टर जप्त कर कार्यवाही प्रारंभ की।

अवैध उत्खनन एवं परिवहन मामलों में जमा कराया गया 2 लाख 15 हजार अर्थदण्ड


अनूपपुर

 खनिज अधिकारी जिला अनूपपुर ने बताया है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु म.प्र. शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना तथा पुलिस अधीक्षक श्री अखिल पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा 01 अक्टूबर 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक अवैध उत्खनन एवं अवैध परिवहन के 25 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं, जिसमें न्यायालय कलेक्टर जिला अनूपपुर द्वारा प्रकरणों की सुनवाई कर 12 प्रकरण निराकृत किए गए हैं। निराकृत प्रकरणों में अधिरोपित अर्थदण्ड की राशि 2 लाख 15 हजार रुपये संबंधित अनावेदकों से जमा कराई गई है।

जुंआ खेल रहे 6 आरोपियों से पुलिस ने 16930 रुपये किये जप्त


अनूपपुर

दीपावली के अवसर पर 52 पत्तों से अपनी किस्मत आजमाने वाले पर पुलिस ने कसा शिकंजा जहाँ कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी ग्राम पंचायत धिरौल में कुछ लोगों द्वारा रुपए से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा जिस पर पुलिस को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर उक्त स्थान पर  घेराबंदी की गई जहां महेश प्रजापति पिता रामभुवन प्रजापति, दिनेश कुमार साहू पिता पुसाऊ बैगा सभी निवासी ग्राम धीरौल को जुआ खेलते हुए 52 पत्तों के साथ ही दो नग मोबाइल फुल 13190 रुपए जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया साथ ही ग्राम चंदवार में आरोपी रमेश वर्मा पिता मिल्लू वर्मा निवासी चकेठी मोनू कोल पिता नंदा कोल निवासी चंदवार ललुआ कोल छल्लू कोल निवासी चंदवार से फड़ व पास से कूल 3740 रुपये व ताश के 52 पत्ते जप्त किया गया।

*जुआ खेलते हुए 6 आरोपी गिरफ्तार*

 जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को  चचाई पुलिस द्वारा गिरफ्तार करते हुए सभी आरोपियों पर 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बी एन प्रजापति, उपनिरीक्षक संजय खलको, उपनिरीक्षक सुनीता गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक महिपाल प्रजापति,प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह राठौर, व वाहन चालक अरविंद परमार की उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget