पशु तस्करी पर कार्यवाही 21 मवेशी, 1 ट्रक, कुल कीमत मय वाहन सहित 20 लाख जप्त


अनूपपुर

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अखिल पटेल के द्वारा पुलिस अधीक्षक के रुप में अनूपपुर जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद से अवैध कारोबारियों एवं अपराधियों के विरुद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। 

अभियान के दौरान दिनांक 02.11.2021 को पुलिस अधीक्षक  अखिल पटेल को सूचना प्राप्त हुई कि अवैध रुप से मवेशियों से भरा ट्रक राजेन्द्रग्राम की तरफ से उन्नाव उत्तरप्रदेष बूचड़खाना के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्वारा थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम को जाॅच हेतु निर्देषित किया गया।

उक्त सूचना की पुष्टि हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देष पर थाना राजेन्द्रग्राम  की विषेष टीम के द्वारा ग्राम बघर्रा सांधा तिराहा के पास नाकाबंदी की गई। नाका बंदी के दौरान समय लगभग प्रातः 04ः10 बजे एक ट्रक क्रमांक MP 20  5795  आते हुई दिखाई दी, ट्रक की गतिविधी संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया, जिससे वाहन चालक रास्ते में रोड के किनारे वाहन को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा ट्रक की तलाषी करने पर 06 नग भैंस व 15 नग पडा कुल 21 नग मवेषी कीमत लगभग 5,00,000/-रु0 क्रुरतापूर्वक रस्सी से बांध कर वाहन में भरा गया था, तस्करी में प्रयुक्त वाहन ट्रक कीमत 15,00,000/-रु0 को जप्त किया गया। मवेषियों को राजेन्द्रग्राम के कांजी हाउस में सुरक्षार्थ रखा गया। अवैध रुप से बिक्री के लिए ले जा रहे 21 नग मवेशी व तस्करी में प्रयुक्त वाहन कुल कीमत 20,00,000/-रु0 को जप्त किया गया।

उक्त घटना पर थाना राजेन्द्रग्राम में पशु तस्करी करने पर वाहन चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधि. की धारा 11, म.प्र.कृषक पषु परिरक्षण अधि. की धारा 6, 6(ग) के तहत एवं पषु तस्करी में प्रयुक्त वाहन को मोटरयान अधि. की धारा 66, 192 के तहर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। फरार आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा विषेष टीम गठित की गई है। जो पषु तस्करी करने वाले व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त करेगी एवं स्थानीय स्तर पर पषु तस्करी के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही करेगी।

सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल के निर्देषन, अति0 पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अभिशेख राजन के मार्गदर्षन में एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल, थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम निरीक्षक नरेन्द्र पाल एवं थाना राजेन्द्रग्राम की विषेष टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

7 किलो गांजा तस्करी करते 1 आरोपी गिरफ्तार, 35 हजार का गांजा जप्त


अनूपपुर

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल के द्वारा पुलिस अधीक्षक के रुप में अनूपपुर जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद से अवैध कारोबारियों के विरुद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। 

अभियान के दौरान दिनांक 01.11.2021 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कि अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले कुछ अज्ञात व्यक्ति, मोटर सायकल से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की तरफ से थाना जैतहरी एवं अनूपपुर में बिक्री हेतु आने वाले हैं।

इस सूचना को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा गंभीरता से लेते हुये, सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक श्री के0के0 त्रिपाठी के नेतृत्व में विषेष टीम गठित की गई।  

विषेष टीम के द्वारा छत्तीसगढ़ तरफ से आने वाले पर नाका बंदी की गई। नाका बंदी के दौरान समय लगभग 16ः30 बजे मोटर सायकल चालक बिना नंबर की होण्डा साईन गाडी में पीछे बायें तरफ झोला लटकाया हुआ था। जिससे पुलिस टीम द्वारा रोककर चेक किया गया। झोला की तलासी लेने अवैध मादक पदार्थ गांजा के 07 पैकेट जिसका कुल बजन 07 किलो रखा हुआ पाया गया। 

उक्त घटना पर थाना जैतहरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुये आरोपी बिहारी लाल गुप्ता पिात बैजनाथ गुप्ता उम्र 50 वर्ष निवासी सोन मौहरी थाना कोतवाली जिला अनूपपुर को हिरासत में लिया गया है। 

आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 07 किलो कीमत लगभग 35 हजार रूपये की जप्त किया गया एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा के तस्करी में प्रयुक्त होण्डा साईन मोटर सायकल जिसकी कीमत लगभग 80 हजार को भी जप्त किया गया है। 

प्रारंभिक पूंछतांछ में यह तथ्य सामने आया है कि उक्त आरोपी छ0ग0 तरफ से गांजा लेकर बिक्री करने हेतु जैतहरी, अनूपपुर आ रहा था। आरोपी से गांजा के अवैध तस्करी के संबंध में विस्तृत पूछतांछ की जा रही है। 

नषे के विरुद्ध की गई इस प्रभावी कार्यवाही से गांजे के अवैध कारोबार में निष्चित रूप से अंकुष लगेगा।

सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल के निर्देषन, अति0 पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अभिषेक राजन के मार्गदर्षन में एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल एवं थाना प्रभारी जैतहरी के0के0 त्रिपाठी एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मादक पदार्थ पर कार्यवाही 140 शीशी अवैध कफ 15 हजार 4 सौ की सिरप जप्त


 अनूपपुर

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल के द्वारा पुलिस अधीक्षक के रुप में अनूपपुर जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद से अवैध कारोबारियों एवं अपराधियों के विरुद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान दिनांक 29.10.2021 को रविषंकर पाण्डे निवासी वार्ड नं0 11 अनूपपुर के घर से अवैध मादक पदार्थ कफ सिरप की कुल 370 शीशी (200मिली) जिसकी कीमत लगभग 40,700/- रुपये है, जप्त किया गया था। जिस पर थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8बी, 21, 22 एवं म.प्र.ड्रग नियंत्रण अधि. की धारा 5/13 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। 

पुलिस अधीक्षक के द्वारा कफ सिरप के स्त्रोत के संबंध में एवं स्थानीय स्तर पर कफ सिरप के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु विषेष टीम गठित की गई थी। विषेष टीम के द्वारा आरोपी रविषंकर पाण्डे से गंभीरता से पूछताछ करने पर बताया गया था कि इसके द्वारा अंकित शुक्ला पिता भूपेन्द्र शुक्ला निवासी बूढामाई मंदिर के पास पुरानी बस्ती अनूपपुर को कफ सिरप स्थानीय स्तर पर बिक्री हेतु दिया गया है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुये विषेष टीम द्वारा अंकित शुक्ला के घर पर दबिस देकर कफ सिरप की 140 सीसी जप्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 15400 रूपये है। जिस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 509/21 धारा 8बी, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं म.प्र.ड्रग नियंत्रण अधि. की धारा 5/13 के तहत आरोपी अंकित शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है। अवैध कोरेक्स के विरुद्ध इस कार्यवाही में अब तक कुल 510 शीषी अवैध कफ सिरप, कुल कीमत 56100/-रु0 का जप्त किया गया है। कोरेक्स के स्त्रोत एवं इसके जिले में खपत के संबंध में विषेष गठित टीम के द्वारा विवेचना की जा रही है। 

सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुरआखिल पटेल के निर्देषन, अति0 पुलिस अधीक्षक अनूपपुर आभिषेक राजन के मार्गदर्षन में एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमर वर्मा, उनि बीएल गौलिया , उनि.प्रवीण साहू, सउनि.सुरेष अहिरवार, प्र0आर0 विनोद पटेल, प्र0आर0 रामखेलावल यादव एवं आर0 प्रवीण भगत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget