पोस्टमार्टम नहीं करने पर डॉ. शोषन खेस को शोकाज नोटिस जारी


अनूपपुर 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में पोस्टमार्टम नहीं किए जाने पर जिला चिकित्सालय की पी.जी.एम.ओ. डॉ. शोषन खेस को कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं। नोटिस में डॉ. खेस को निर्देश दिए हैं कि आपका यह कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के प्रतिकूल है अतः आप आगामी 3 दिवस में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देवें अन्यथा आपके विरूद्ध एकतरफा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी एवं उच्च अधिकारियों को आपके विरुद्ध कार्यवाही हेतु लेख किया जावेगा जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगी।

गोंदिया बरौनी ट्रेन से में गिरा 36 वर्षीय युवक मेडिकल कॉलेज रेफर


अनूपपुर/डोला

1 नवम्बर की सुबह वेंकटनगर स्टेशन के समीप किलोमीटर 838/11-13 के मध्य अप लाईन में गोंदिया बरौनी ट्रेन से गिरने से 36 वर्षीय राजस्थानी युवक गजेंद्र सैनी पिता रोशन सैनी निवासी निमेका जिला सीकर राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गया युवक के सिर,माथा,दोनों हाथों एवं बाएे पैर व शरीर के कई हिस्सों में आई गंभीर चोट।

*स्टेशन मास्टर व 108 की मदत से घायल को पहुँचाया अस्पताल*

स्टेशन मास्टर रेलवे स्टेशन वेंकटनगर की सूचना पर 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय अनूपपुर उपचार हेतु लाया गया जहां प्राथमिक उपचार बाद युवक की गंभीर हालात को देखते हुए ड्यूटी डॉक्टर ने बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज शहडोल के लिए रेफर किया,गंभीर रूप से घायल युवक के पास एक मोबाइल मिला है जो स्टेशन मास्टर की अभिरक्षा में रखा गया मोबाइल के लॉक होने के कारण अन्य स्रोतों से आरपीएफ अनूपपुर द्वारा जानकारी लेकर राजस्थान राज्य के सीकर जिले के निमेका निवासी युवक के परिजनों को सूचना दी गई है संभावना व्यक्त की जा रही है कि युवक ट्रेन के गेट में बैठे होने पर 01 नवंबर की सुबह ट्रेन से गिर जाने के कारण घायल हुआ है।

पूनम पैथोलॉजी के संचालक एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार के पापा चंद्रमणि सिंह का निधन


अनूपपुर 

अंजनी कुमार सिंह मेजर पूनम पैथालॉजी के संचालक एवं अनूपपुर के वरिष्ट पत्रकार अनुपम सिंह मोनू के पापा सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रमणि (मुन्नू) 81 वर्ष की उम्र में वार्ड नं. 14 पुरानी बस्ती खम्परिया तालाब के पास दुखद निधन रविवार रात्रि 8 बजे हो गया है कुछ दिनों से वो अस्वस्थ चल रहे थे उनका अंतिम संस्कार का कार्यक्रम सोमवार को लगभग 11 बजे पुरानी बस्ती मुक्ति धाम में किया जाएगा उनके निधन से जिले के समस्त पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त किया है और भगवान से प्रार्थना की है कि मृत आत्मा को शांति प्रदान करे और इस दुख की घड़ी में परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget