नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित पोस्ट करने वाले प्राचार्य परमानंद तिवारी हटाये गए


अनुपपुर

हमेशा विवादों की सुर्खियों में रहने वाले जिला मुख्यालय स्थित शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के प्रभारी प्राचार्य डॉ परमानंद तिवारी को आज मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर से हटाकर शासकीय महाविद्यालय हरसूद जिला खंडवा के लिए स्थानांतरण किया है । ज्ञात हो कि  लगातार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सोशल मीडिया में पोस्ट को लेकर कई दिनों से  सुर्खियों में थे और गत दिवस मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव के अनूपपुर प्रवास के दौरान प्राचार्य की शिकायत मंत्री से की गई थी जिस को संज्ञान में लेते हुए उच्च शिक्षा मंत्री ने कार्यवाही करते हुए इनका स्थानांतरण अनूपपुर महाविद्यालय से हरसूद महाविद्यालय किया  । 

*जनता में खुशी*

महाविद्यालय के छात्र, स्टॉप,अभिभावकों,पत्रकारों से लगातार बदतमीजी करने वाले प्रभारी प्राचार्य डॉ परमानंद तिवारी का स्थानांतरण आदेश की कॉपी जैसे ही अनूपपुर पहुंची आमजन में खुशी छा गई  । महाविद्यालय में अनावश्यक निर्माण कार्य करा कर जनभागीदारी मद का करोड़ों का बजट महज कुछ ही सालों में चौपट करने वाले प्रभारी प्राचार्य के विरुद अनूपपुर की जनता में जबरदस्त रोष था, यहाँ की जनता ने मांग की है कि किसी भी कीमत में इनके स्थानांतरण  पर संशोधन न किया जाए इन्हें अनूपपुर महाविद्यालय से तत्काल कार्यमुक्त कर स्थानांतरण स्थान पर भेजा जाए ।

SISF के जवान ने पूर्व विधायक के भाई के साथ कि मारपीट, हुए घायल

*ब्लैक में गैस न देने पर हुआ था विवाद उसके बाद किया गया हमला*


अनूपपुर/राजनगर

SISF के जवानों ने राजनगर के हृदय स्थल भगत सिंह चौक में गैस एजेंसी के संचालक पारस जायसवाल जो पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल के भाई हैं को उनके कार से उतार कर उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया जिससे उनके शरीर में कई जगह पर चोटे आई हैं। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार हसदेव क्षेत्र के मध्य प्रदेश स्थित खदानों में खदानों की संपत्ति की सुरक्षा के लिए एसआईएसएफ के जवानों की तैनाती की गई है जो आज दिनांक को गैस एजेंसी ब्लैक में गैस लेने गए हुए थे जहां पर स्वयं गैस एजेंसी के संचालक पारस जायसवाल बैठे थे जिनके द्वारा ब्लैक में गैस सिलेंडर देने से मना कर दिया गया जिससे एसआईएसएफ के जवानों ने पारस जायसवाल के साथ अभद्र व्यवहार किया जिसकी शिकायत इनके द्वारा थाने में जाकर की गई और जब यह शिकायत करके वापस आ रहे थे तो भगत सिंह चैक राज नगर में चार से पांच की संख्या एस आई एस एफ के जवान राधे मोबाइल की दुकान के सामने पारस को को रुकवाकर उनकी गाड़ी को बंद करते हैं एवं गाड़ी से उतारकर उनके साथ मारपीट करते हैं वही उनके द्वारा सबके सामने व्यापारियों को भी गाली गलौज किया गया तो प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसआईएसएफ का एक जवान राधे मोबाइल के संचालक राधे केवट के ऊपर बंदूक तान देते हैं बीच बाजार में हुई इस घटना से पूरे व्यापारी स्तब्ध रह जाते हैं और जैसे ही इस घटना की खबर लोगों को लगती है सारे लोग रामनगर थाने के समक्ष पहुंच कर थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगते हैं मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतमा एसडीओपी शिवेंद्र सिंह बघेल तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर भीड़ को शांत कराते हैं वही पारस जायसवाल के द्वारा की गई रिपोर्ट पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात शिवेंद्र सिंह द्वारा की गई है इस घटना की गंभीरता को देखते हुए राज नगर वासियों द्वारा कोतमा एसडीओपी शिवेंद्र सिंह बघेल के माध्यम से मुख्यमंत्री, गृह मंत्री पुलिस महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन देकर घटना की जांच कराने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने के साथ-साथ यहां से हटाने एवं इस कंपनी को ही इस क्षेत्र से हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है जहां जनता को अस्वस्थ करते हुए एसडीओपी शिवेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि के आप लोगों द्वारा दिए गए ज्ञापन के सभी बिंदुओं पर पुलिस कार्रवाई करेगी एवं संबंधित विभाग को भी इन दोषी कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन सिंह, गजेंद्र सिंह सिकरवार प्रेमचंद यादव केएन शर्मा सुरेश गौतम कमलेश चतुर्वेदी सुमन आनंद सिंह तेज बहादुर कुशवाहा भीम जसवाल पुल्लू दुबे विकास श्रीवास्तव राधेश्याम केवट अश्वनी आकाश सहित आम जनता एवं व्यापारी उपस्थित थे।

हनुमान मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रामजन्म भूमि पूजन वर्षगांठ उत्सव


अनूपपुर/डोला

अयोध्या में भगवान श्री राम जन्म भूमि पूजन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में 5 अगस्त को हर्ष उल्लास के साथ भगवान श्री राम जी की प्रतिमा में पुष्प अर्पण कर एवं जगह-जगह भजन कीर्तन एवं झांकी का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसी तरह जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत खोडरी नंबर 1 में हनुमान मंदिर मे अत्यंत ही हर्ष उल्लास के साथ श्री राम जन्म भूमि पूजन वर्षगांठ उत्सव मनाया गया जिसमें आसपास के क्षेत्रों से आए हुए श्रद्धालुओं ने इस जन्म उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसी तरह पूरा मंदिर परिसर भक्ति मय से गूंज उठी।

*मंदिर परिसर में चारों ओर किया गया दीप प्रज्वलित*

 ग्राम पंचायत खोड़री नंबर 1 वीर बजरंग बली की विशाल मंदिर में भगवान श्री रामचंद्र जी की भूमि पूजन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर पूरी मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा दीप प्रज्वलित कर हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया एवं भव्य  रामायण का आयोजन किया गया जिसमें दूर-दूर से आए हुए श्रद्धालुओं ने रामायण में भाग लेकर अपने आप को कृतार्थ   किया 3 से 4 घंटे की लगातार भव्य रामायण एवं कीर्तन होने से पूरा ग्राम भक्ति मय से झूम उठा था।


*विशाल भंडारे का आयोजन*


श्री राम चंद्र भूमि पूजन वर्षगांठ  के पावन पर्व पर हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के क्षेत्रों से आए हुए भक्तों  तथा पूरा ग्रामवासी ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया मंदिर परिसर के विद्वानों ने बताया कि श्रवण माह में खीर का प्रसाद का बहुत ही महत्व रहता है इस प्रकार से भंडारे में खीर रूपी प्रसाद का वितरण अत्यंत ही प्रशंसनीय है एवं इस प्रकार से निरंतर मंदिर परिसर में भक्ति मय कार्यक्रम का होने गांव में सुख समृद्धि बनी रहती है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget