आशालता वैद्य महिला शक्ति के हाथों में जिला खनिज विभाग की कमान


*जिला खनिज अधिकारी एवं निरीक्षक का हुआ स्थानांतरण*


अनूपपुर

राज्य शासन द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से खनिज अधिकारियों एवं खनिज निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। अनूपपुर जिले में पदस्थ खनिज अधिकारी पी पी राय का स्थानांतरण अनूपपुर जिले से संचानालय भोपाल किया गया है वही खनिज निरीक्षक राहुल शांडिल्य का स्थानांतरण अनूपपुर जिले से सीधी जिले खनिज विभाग में किया गया हैl बताया जाता है कि कुमारी आशालता वैद्य अनूपपुर जिले की नई खनिज अधिकारी होंगी उनका स्थानांतरण सिवनी जिले से अनूपपुर जिले के लिए किया गया है, वही उमरिया जिले के खनिज शाखा में पदस्थ खनिज निरीक्षक श्रीमती शकुंतला खाका का स्थानांतरण अनूपपुर जिले में खनिज निरीक्षक के पद पर किया गया हैै। इस प्रकार से अब अनूपपुर जिले का खनिज विभाग पूरी तरह से महिला शक्तियों के हाथों में होगा, अनूपपुर जिले में पूर्व से ही खनिज निरीक्षक के पद पर श्रीमती ईशा वर्मा पदस्थ हैं और अब दो और महिला शक्ति खनिज विभाग अनूपपुर में पदस्थ होंगी। अनूपपुर जिले के खनिज विभाग में यह पहला अवसर होगा, जब खनिज अधिकारी एवं दोनों खनिज निरीक्षक महिलाएं होंगी।

देश का किसान कभी राष्ट्र विरोधी नहीं हो सकता : प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह 

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की बैठक उपरांत की प्रेस वार्ता


अनूपपुर 

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह 6 अगस्त 2021 को अनूपपुर जिले के प्रवास पर पहुंचे जहां पर उन्होंने सर्वप्रथम किसान मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की बैठक लीl इसके पश्चात उन्होंने मीडिया से प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों द्वारा चलाई जा रही तमाम जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी से अवगत कराया इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम भाजपा के पूर्व विधायक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाल रौतेल किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह परिहार किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमेश पटेल विजय राठौर जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह उपस्थित रहेl प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों को बैठक के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के हित में कानून बना रही है अन्य राजनीतिक दल उसका विरोध कर रहे हैं जो गलत है कांग्रेश कभी भी किसान हितैषी सोच नहीं रखी जिसका परिणाम है कि आज किसान हर क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है जिसे आगे लाने के लिए सरकार नीतियों में परिवर्तन कर रही है और यह किसान हितेषी नीतियां विरोधी दलों को हजम नहीं हो रही है आज मध्य प्रदेश देश के अंदर खेती किसानी के क्षेत्र में अलग पहचान बनाया है प्रदेश के अंदर जब से मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान ने काम करना शुरू किया तब से लेकर आज तक लगातार किसानों के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए बिजली की समस्या से एक समय ऐसा था जब किसान संघर्ष कर रहा था प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद बिजली की  व्यवस्था में सुधार हुआ वर्ष में केवल दो बार ही किसानों को बिजली का बिल भुगतान करना पड़ रहा है और 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो रही है और सिंचाई का रकबा पूरे प्रदेश के अंदर 7 लाख 50 हजार से बढ़ाकर 42 लाख हेक्टेयर किया गया किसानों को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाल रौतेल और भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने संबोधित किया और कहां लक्ष्य को लेकर जिले का किसान आगे पहुंचे और किसान मोर्चा को मजबूत करें भाजपा संगठन के समक्ष यह मोर्चा यदि खड़ा होगा तो संगठन को एक अलग मजबूती मिलेगी किसानों के साथ केंद्र और राज्य की सरकार बड़े पैमाने पर काम कर रही है और उनके सम्मान की भी चिंता कर रही है इस अवसर पर जिले के उन्नत किसानों को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा साल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा दर्शन सिंह ने बैठक के पश्चात प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश देश के अंदर कांग्रेस शासन काल बीमारू राज्य के दर्जे में शामिल रहा शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने किसानों के जीवन में खुशहाली लाते हुए अनेक योजनाएं लागू की लेकिन बीच में कमलनाथ की सरकार ने तमाम योजनाओं को बंद कर दिया और उसका परिणाम भी कमलनाथ को मिल गया झूठ और फरेब के दम पर कांग्रेसमें किसानों को हमेशा गुमराह किया केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों को सम्मान निधि से जहां सम्मानित किया तो वही प्रदेश की शिवराज सरकार ने किसानों को अपनी तरफ से भी सम्मान निधि प्रदान कर किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का कार्य किया है। आज हमारा देश निर्यात की ओर बढ़ रहा है ऐसी स्थिति में कृषि कानूनों में परिवर्तन की अति आवश्यकता है जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने जो कृषि कानून बनाए हैं वह किसानों के हित में हैं मध्य प्रदेश के अंदर आज तक कोई भी मंडी बंद नहीं हुई और ना आगे  बंद होगी लेकिन विरोधी राजनीतिक दल किसानों को गुमराह कर रहे थे कि किसानों की सारी मंडियां बंद हो जाएंगी लेकिन आप सभी देख सकते हैं कि आज भी सभी मंडिया संचालित है मेरे देश का किसान कभी राष्ट्र विरोधी नहीं हो सकता है लाल किले पर जो किसानों के भेष में राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपमान किए वह किसान नहीं हो सकते हैं वह तो देशद्रोही  हो सकते हैं यही कारण है कि मध्य प्रदेश का किसान समझ रहा है और इसीलिए विरोधी दलों के गुमराह करने पर भी कोई बड़े आंदोलन मध्य प्रदेश के अंदर नहीं हुए उन्होंने मीडिया के द्वारा किए गए सवाल का भी जवाब दिया और कहा कि जो भी कमियां जहां पर मीडिया के माध्यम से सामने रखी गई हैं उनका समाधान अवश्य रूप से किया जाएगा किसानों को खाद बिजली पानी की समस्या ना हो इसकी चिंता की जाएगी ।हम मिशन लेकर चल रहे हैं और कांग्रेस कमीशन लेकर चल रही है ।इसलिए हमारा लक्ष्य है कि हम किसानों के जीवन में खुशहाली लाएं और किसानों का मान सम्मान देश प्रदेश के अंदर ऊंचा हो।

शासकीय आदेश की अवहेलना परजिला खनिज अधिकारी निलंबित


 शहडोल

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला खनिज अधिकारी सुश्री फरहत जहां को खनिज विभाग के संचालक के द्वारा निलंबित कर दिया गया है, बीती 4 अगस्त को खनिज कार्यालय भोपाल से जारी पत्र के अनुसार सुश्री जहां को बीते वर्ष 24 सितम्बर को शहडोल से उमरिया के लिए स्थानांतरित किया गया था, लेकिन उनके द्वारा उमरिया जाकर पदभार ग्रहण नही किया गया, इसके बाद विभाग द्वारा दूसरी बार 12 दिसम्बर को फिर अल्टीमेटम देकर 7 दिनों के भीतर उमरिया पदभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए थे ,दो बार जारी आदेशों के बाद भी सुश्री जहां ने विभागीय आदेशों की अवहेलना की और उन्होंने शहडोल खनिज कार्यालय का पद नहीं छोड़ा।

बीती 4 अगस्त को विभाग के संचालक के द्वारा शुश्री फरहत जहां को शासकीय आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उन्हें  उमरिया स्थित कार्यालय से अटैच कर दिया गया है पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि जब तक विभाग के द्वारा कोई आदेश जारी नहीं होता तब तक सुश्री जहां उमरिया विभागीय कार्यालय में अटैच रहना पड़ेगा और इस दौरान उन्हें शासन द्वारा स्वीकृत किए गए और अन्य सुविधाएं मिलती रहेंगी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget