माँ नर्मदा स्वास्थ्य सेवा समिति के संस्थापक का जन्मदिवस सेवा कार्य करके मनाया गया


*एक अनोखा जन्मदिवस, मप्र - छग - राजस्थान -प.बंगाल में सहयोगियों द्वारा रक्तदान, वृक्षारोपण, लोक सेवा के अन्य कार्य कर मनाया गया श्री बगड़िया का जन्मोत्सव*

अनूपपुर

मां नर्मदा स्वास्थ्य सेवा व लोक सेवा समिति के संस्थापक - संचालक श्री श्याम सुन्दर बगड़िया जी, अमलाई का जन्मदिवस, संस्था के मप्र, छग, राजस्थान व प.बंगाल के सहयोगियों ने, किसी ने स्वयं स्वेक्छिक रक्तदान करके, किसी ने वृक्षारोपण करके, किसी ने लोक सेवा के कार्य (कोविड़ 19 किट वितरण, सेनेटरी पैड वितरण, वैक्सीनेशन सहयोग व जन - जागृति करके), किसी ने वृद्धाश्रम, विकलांग केंद्र, अस्पताल में फल व सुस्वादिष्ट भोजन वितरण करके, मनाया.

उपलब्ध जानकारी अनुसार, १२ लोगों ने अपना स्वेक्छिक रक्तदान किया, जिनमें धमतरी -छग जिला प्रभारी सुश्री टिकेश्वरी साहू ने ७ वीं बार, रतलाम -मप्र से उज्जैन संभाग प्रभारी रक्त भामाशाह श्री दिलीप के. भंसाली जी ने ९८ वीं बार, कांकेर जिला - छग के मुकेश कोटडिया ने पहली बार व उनके प्रेरक ललित बुरड़ ने ६ वीं बार - कबीरधाम (कवर्धा) में, रायपुर - छग की रक्त वीरांगना सुश्री ममता साहू ने २६ वीं बार, आसनसोल - प.बंगाल के शतकवीर रक्त भामाशाह श्री अजय प्रसाद जी व शतक वीरांगना श्रीमती ललिता देवी प्रसाद जी की दुलारी नातिन सुश्री अम्बिका शर्मा, अपने नाना - नानी के पथ चिन्हों पर चलने हेतु प्रथम बार, छिंदवाड़ा - मप्र जिला प्रभारी श्रीमती अलका नीरज शुक्ला ने स्वयं व तीन अन्य लोगों का, सतना - मप्र के हीरू (हीरो) सिंह व उनके साथी विभाष बोस; ने रक्तदान किया.

वृक्षारोपण में - १८ सहयोगियों ने फलदार, औषधि, पर्यावरण संरक्षण के पौधे लगाये, जिनमें - कोटा - राजस्थान की पर्यावरण सखी सुश्री दिव्या जैन, चित्तौड़गढ़ - राज. के संजय कुमार जैन, दल्ली राजहरा - छग की बालोद जिला प्रभारी श्रीमती दिकशीला बनसोडे, रायपुर - छग की सुश्री ममता साहू, बुरहानपुर से इंदौर संभाग प्रभारी श्री महेंद्र जैन जी ने अपने सहयोगियों सहित मां ताप्ती गंगा के तट पर, गंडई(राजनांदगांव) के दुर्ग व रायपुर संभाग प्रभारी श्री रितेश अग्रवाल जी, इनके सहयोगी गौरव अग्रवाल, ऋषभ ठाकुर, घनश्याम लोधी, हार्दिक गंधर्व, योगेश धृतलहरे, डिंडोरी - मप्र से सुश्री नविता पटेल व सुश्री काजल धुर्वे, *राजनगर (अनूपपुर जिला) मप्र से वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती सुमिता शर्मा*, चिल्हारी (अनूपपुर जिला) मप्र से अफसाना बेगम व जैनब बी, छिंदवाड़ा - मप्र से जिला प्रभारी श्रीमती अलका नीरज शुक्ला, केवलारी(सिवनी) जिला - मप्र से सिवनी व मंडला जिला प्रभारी श्रीमती इरशाद बेगम; ने पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण कार्य किया.

केवलारी (सिवनी जिला) की सिवनी व मंडला जिला प्रभारी श्रीमती इरशाद बेगम ने कोविड १९ किट व सेनेटरी पैड वितरण कर महिला स्वावलंबन, स्वास्थ्य और सुरक्षा हेतु कार्य किया.

डिंडोरी जिला - मप्र के श्रवण कुमार मौहारी, सुश्री राजवती मरावी, सुश्री रंजना पाटिल, सुश्री नविता पटेल आदि तथा *राजनगर (अनूपपुर जिला) मप्र से वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती सुमिता शर्मा* ने कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में जन जागृति, जागरूकता, सहयोग हेतु गांव गांव प्रचार प्रसार कर रहे हैं.

बुरहानपुर -मप्र से इंदौर संभाग प्रभारी श्री महेंद्र जैन जी व गंडई(राजनांदगांव) के दुर्ग व रायपुर संभाग प्रभारी श्री रितेश अग्रवाल जी अपने सहयोगियों सहित वृद्धाश्रम, विकलांग केंद्र व अस्पताल में फल व सुस्वादिष्ट भोजन वितरण करवाया.

श्री श्याम सुन्दर बगड़िया ने अपने सभी सहयोगियों, शुभचिंतकों, अग्रजों - अनुजों व नारी शक्ति को आभार्य, धन्यवाद ज्ञापित, शुक्रिया अदा कर, चिरंतन्य सदैव सहयोग, मिल जुलकर जन सेवा कार्यों में संलग्नता की आशा, विश्वास की कामना की है.

सीएमएचओ कार्यालय में पड़ा आर्थिक अपराध शाखा का छापा खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज


अनूपपुर

आर्थिक अपराध शाखा के आशीष मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय अनुपपुर में आर्थिक अपराध शाखा रीवा का छापा पड़ा है। जानकारी के अनुसार स्थानीय खरीदी हेतु निविदा 2019 में सम्पन्न हुई थी जिसमे कुछ दवा कंपनी से मिलकर निविदा में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी जिसकी जांच हेतु आर्थिक अपराध शाखा रीवा के द्वारा अनुपपुर पहुच कर समस्त दस्तावेज की जांच की जा रही है अनुपपुर स्वास्थ्य विभाग हमेशा ही सुर्खियों में रहा है इस विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत लगातार की जाती रही है अब इस कार्यवाही से लोगो को उम्मीद जगी है। पूरी जांच के बाद पूरी सत्यता का पता चल पाएगा।

2015 बैच के अखिल पटेल होंगे अनूपपुर के नए पुलिस अधीक्षक



अनूपपुर

मध्यप्रदेश राज्य शासन द्वारा अनूपपुर जिले में जिले में पुलिस अधीक्षक का पद खाली होने पर अखिल पटेल को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। जानकारी के अनुसार तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मांगी लाल सोलंकी के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद जिले में पुलिस अधीक्षक का पद रिक्त रहा है। जहां राज्य शासन द्वारा आगामी आदेश के लिए अखिल पटेल भापुसे 2015 को पदस्थ किया गया है। बहुत जल्द ही नए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर का पदभार ग्रहण करेंगे।


MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget