गैस रिसाव से रिहायशी इलाके में कई जीवो की हुई मौत, लोगो मे दहशत का माहौल


शहडोल/धनपुरी

जिले के धनपुरी में जमीन के अंदर से अचानक गैस निकलने से हड़कंप मच गया। रिहायसी इलाके में गैस के रिसाव स्व  स्थानीय लोग दहशत में आ गए , जिस जगह से गैस का रिसाव हो रहा वहां आसपास कई साँप को मौत हो गई है।  

*क्या है मामला*

नगरपालिका धनपुरी अंतर्गत विलियस नम्बर 1 में स्थित पुराने फ़िल्टर प्लान के समीप रिहायसी इलाके के खाली पड़े एक जमीन से अचानक आज सुबह से ही गैस का रिसाव होने लगा , इस बात के जनाकरी लगते ही लोगो का हुजूम इकट्ठा हो गया, गैस के रिसाव से उसके संपर्क में आने से लोगो को मिचलन, सिर दर्द, चक्ककर आ रहे है । 

*लोग दहशत में*

दरअसल आज सुबह वह सब गुजर रहे लोगो ने देखा कि एक स्थान पर कई साँप मृत अवस्था मे पड़े है। कारण जानने की जिज्ञासा से लोग नजदीक जा कर देखा तो एक अजीब से गैसनुमा गंध महसूस किया , बारीकी से देखने पर एक जगह से हल्की गैस रिसाव हो रहा था, इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगो जो गैस के संपर्क में आए थे , उनका सिर दर्द होने लगा, मचलन होने लगा, जिससे लोगो ने आभास किया कि गैस के रिसाव के चलते उसके संपर्क में आने से उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है ।  चानक जमीन के अंदर से गैस निकलने लगी जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। आसपास के लोग दहशत में आ गए और घटनास्थल से दूर हट गए। 

*बरसात में निकलती है गैस*

बरसात के मौसम में सामने आती है  आमतौर पर जमीन के अंदर से गैस निकलने के सर्वाधिक बरसात के मौसम में ही सामने आती हैं। जानकारों का मानना है कि जमीन के अंदर गर्मी भरी होती है और बारिश होने पर वह गैस के रूप में बाहर निकालती हैं। आमतौर पर कुएं में भी इसी वजह से गैस बनती है।

भाजपा मंडल कार्यसमिति की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न


अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम

 राजेंद्रग्राम स्व सहायता भवन में आज राजेन्द्रग्राम मंडल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया उक्त कार्यसमिति की बैठक भाजपा मंडल राजेंद्रग्राम के मंडल अध्यक्ष प्रमोद मरावी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता एवं मंडल प्रभारी श्याम नारायण शुक्ला महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष इंद्राणी सिंह जिला मंत्री भारती सिंह मंडल अध्यक्ष प्रमोद मरावी पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चतुर्वेदी महामंत्री सौरभ श्याम वरिष्ठ भाजपा नेता यदुवंश दुबे के द्वारा भारत माता एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित  कर छायाचित्र कार्यक्रम की शुरुआत की  गई जिसमें मुख्य वक्ता श्याम नारायण शुक्ला जी के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को बताया की हमें हर बूथ में जाकर काम करना है और जो भी समस्या हमारे कार्यकर्ताओं पर आती है उसका त्वरित निराकरण किया जाना है एवं यह भी सुनिश्चित कर लें की सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रत्येक माह बैठक करें और कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में आ रही समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें निराकृत करने का हर संभव प्रयास करें जिससे संगठन को और मजबूती मिल सके। 

*जमीनी स्तर पर पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी*

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेन्द्रग्राम मंडल के अध्यक्ष प्रमोद मरावी ने अपने उद्बोधन में कहा की भाजपा की मंडल कार्यसमिति अंत्यंत महत्वपूर्ण है सभी सदस्यों पर एक एक बड़ी जिम्मेदारी है कार्यसमिति सदस्य जहां एक तरफ लगातार काम करके बहुयामी भूमिकाओं का निर्वाहन कर पार्टी संगठन को सुदृढ बनाते हैं वहीं वे संगठन के कार्यक्रमों तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं की मानिटरिंग कर उन्हे जमीनी स्तर पर पात्र हितग्राहियों को सरकार की तमाम महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ दिलाये एवं पंडित दीनदयाल जी का सपना अंतिम छोर में बसे अंतिम पंक्ति  के ब्यक्ति को लाभान्वित कर उनके सपनों को साकार करें।

*कार्यक्रम में मुख्य रूप से  उपस्थित*

उक्त कार्यक्रम में मुख़्य रूप से उपस्थित जागेश्वर चंद्रवंशी मीडिया प्रभारी गजेंद्र रजक उपाध्यक्ष बृज मोहन चंद्रवंशी चंद्र वती मरावी ललित सिंह शशांक शेखर जयसवाल जय हिंद दुबे प्रभाकर जयसवाल आलोक गुप्ता विपिन मलैया जयंती मिश्रा मायावती लोक सिंह कुन्नू राम आलोक गुप्ता जयप्रकाश कुसुम सिंह फूलमती सिंह जयंती मिश्रा आशा देवी रोम लता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

माँ का दूध अमृत हैं, आंगनबाड़ी में मनाया गया स्तनपान दिवस


अनूपपुर

आज दिनांक 2 अगस्त 2021 विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अफसाना बेगम के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र चिल्हारी क्रमांक एक में विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व के बारे में समझाया गया। एवं ग्राम पंचायत चिल्हारी में लग रहे कोविड-19 वैक्सीन के बारे में लोगों को जागरूक कर वैक्सीनेशन कराया गया। महिलाओं को कोरोना के बचाव के लिये जागरूक किया गया।

*माँ का दूध अमृत*

मां का दूध बच्चे के लिए अमृत से कम नहीं है। इसके बाद भी महिलाएं भ्रांतियों के चलते अपने बच्चे को स्तनपान कराने से कतराती हैं। मां की बदलती सोच बच्चे के स्वास्थ्य पर असर डालती है। चिकित्सक जन्म के बाद बच्चों को मां का दूध पिलवाते हैं। इसके बाद भी कम से कम छह माह तक बच्चे को मां का दूध पिलाने की सलाह देते हैं, लेकिन महिलाएं इस सलाह पर अमल नहीं कर पाती है।

 विश्व स्तनपान दिवस एक सप्ताह तक चलाया जाता है। सभी महिलाओं को स्तनपान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा आशाएं और आंगनवाड़ी गांवों में जाकर कोरोना के साथ-साथ स्तनपान के प्रति जागरूक करेंगी

*क्या कहते हैं चिकित्सक*

चिकित्सकों की माने तो अधिकांश माताएं कुछ दिन बाद ही बच्चे को अपना दूध पिलाना बंद कर देती हैं। वह बच्चे को या तो बाजार का डिब्बा बंद दूध देना शुरू कर देती हैं या फिर गाय या भैंस के दूध से काम चलाती हैं, जबकि बच्चे को पैदा होने के छह माह तक स्तनपान कराना चाहिए। स्तनपान के महत्व को देखते हुए प्रति वर्ष 1 अगस्त को विश्व स्तनपान दिवस का आयोजन किया जाता है।

*स्तनपान के यह हैं लाभ*

बच्चे को डायरिया जैसे रोग की संभावना कम हो जाती है। मां के दूध में मौजूद तत्व बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।स्तनपान कराने से मां व बच्चे के मध्य भावनात्मक लगाव बढ़ता है। मां का दूध न मिलने पर बच्चे में कुपोषण व सूखा रोग की संभावना बढ़ जाती है। स्तनपान से मां को स्तन कैंसर की संभावना भी कम हो जाती है। मां का दूध पीने वाले बच्चे का तेजी से विकास होता है।

*क्या कहती हैं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता*

बच्चे को जन्म से कम से कम छह माह तक मां का दूध पिलाना चाहिए, जिससे बच्चे को पर्याप्त पोषक तत्व मिल जाते हैं। इसी महत्व को बताने और महिलाओं को जागरूक करने के लिए एक अगस्त से सात अगस्त तक विश्व स्तनपान दिवस मनाया जाता है। कोरोना के चलते अस्पताल में आने वाली मां को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा आशा-आंगनवाड़ी गांवों में जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget