खाद्य मंत्री ने किया वृक्षारोपण कर चिकित्सालय में मरीजों को किया फलों का वितरण

*जन्मदिन पर  खाद्य मंत्री बेसाहू लाल सिंह ने एसईसीएल अस्पताल में मरीजों को बांटे फल*


अनूपपुर

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने आज अपने जन्म दिवस के अवसर पर जिला जेल परिसर अनूपपुर में आंवला का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का जन-जन को संदेश दिया। आपने इस मौके पर आम लोगों से पौधे रोपने एवं उनके संरक्षण का आव्हान किया। 

 खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री सिंह ने जिला जेल परिसर में आम, नींबू, अमरूद, कटहल, आंवला, करंज जैसी प्रजातियों के पौधे लगाए । श्री सिंह ने पौधों की सिंचाई एवं उनकी सुरक्षा करने के जेल अधिकारियों को निर्देश दिए। उक्त अवसर पर सहकारी बैंक शहडोल के पूर्व अध्यक्ष श्री बृजेश गौतम, नगर पालिका पसान के पूर्वअध्यक्ष श्री रामअवध सिंह समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। खाद्य मंत्री श्री सिंह तत्पश्चात जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुंचकर अपने जन्म दिवस के अवसर पर भर्ती मरीजों को फलों का वितरण करते हुए स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की व ततसंबंध में चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए।


प्रदेश के खाद्य मंत्री ने अपने जन्मदिन पर मरीजों को वितरित किए फल।


   भालूमाड़ा--- अनूपपुर विधायक मध्य प्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह के जन्मदिन पर उनके गृह ग्राम परासी में सैकड़ों शुभचिंतकों पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने घर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं दिए वही मंत्री जी ने अपने गृह ग्राम पारस धाम मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुए सभी के लिए मंगल कामना की।

    प्रातः 10:00 बजे मंत्री जी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि सभी लोग एस ई सी एल क्षेत्रीय चिकित्सालय पहुंचकर वहां मरीजों को फल वितरित किए उनका हालचाल जाना साथ ही चिकित्सालय प्रबंधन से मिलकर वहां की स्थिति का जायजा लिया और सभी के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना किए। क्षेत्रीय चिकित्सालय में बने कोविड- उपचार का भी उन्होंने जायजा लिया और वहां की स्थिति के बारे में उपस्थित डॉक्टरों से बातचीत किए।

    पसान नगर पालिका के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता राम अवध सिंह पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री जी के गृह निवास पर परासी में पहुंचकर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।

      पसान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुमन राजू गुप्ता नगर पालिका के पार्षद जनप्रतिनिधि राजू गुप्ता राजेश सिंह विनय सिंह भाजपा मंडल पसान अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी उनके पदाधिकारी भी मंत्री जी के गृह निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं दिए वही नगर के अनेक लोगों ने भी मंत्री जी के घर पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं दीजिए

     मंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं बधाई देने वालों में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह मृगेंद्र सिंह धीरेंद्र सिंह सुखविंदर सिंह उदय प्रताप सिंह अजय यादव जन्मअजय दुबे नवल सराफ सुश्री फूलमती केवट राम चरण केवट मनोज पटेल सतीश सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता आमजन उपस्थित रहे।

जर्जर हुआ विद्यालय भवन, कभी भी हो सकती है दुर्घटना ज़िम्मेदार मौन


अनूपपुर

अनूपपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हरद में विद्यालय भवन जर्जर होने से छात्रों के साथ ही स्थानीय अभिभावकों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है । विद्यालय प्रबंधन द्वारा लगातार जर्जर भवन की मरम्मत की मांग की जा रही है इसके बावजूद अब तक विभाग द्वारा मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।

*प्राथमिक में माध्यमिक की कक्षाएं*

हरद में प्राथमिक तथा माध्यमिक विद्यालय एक ही स्थान पर संचालित है । जिसमें माध्यमिक भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है । जिसे जमींदोज करने के लिए विद्यालय प्रबंधन के द्वारा विभागीय अधिकारियों से पत्राचार कर अनुमति मांगी गई है । जिस पर अब तक अनुमति ना मिलने से विद्यालय परिसर में स्थित यह भवन दुर्घटना की वजह बना रहता है । दूसरी ओर दो कमरों के प्राथमिक विद्यालय भवन में 106 बच्चे दर्ज हैं ।

*मंत्री से भी सुनाई समस्या सिर्फ आश्वासन*

विद्यालय भवन में पर्याप्त बैठने की व्यवस्था ना होने की मांग को लेकर स्थानीय अभिभावक तथा सरपंच के द्वारा मुख्यमंत्री से समस्या बताई गई थी । जिस पर मंत्री के द्वारा भी सिर्फ आश्वासन दिया गया । जिससे अभी तक समस्या बनी हुई है।

भालू ने किया हमला, घायल को जिला चिकित्सालय किया गया रेफर


 अनूपपुर/वेंकटनगर

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूपपुर जिले के वेंकटनगर के ग्राम मुंडा के चुहिया टोला में निवासी धीमन सिंह उम्र 47 वर्ष आज सुबह लगभग 6 बजे अपने बाड़ी तरफ जा रहा था तभी कटहल के पेड़ में बैठा भालू अचानक धीमन सिंह के ऊपर हमला कर दिया जहां धीमन सिंह के चिल्लाने पर परिजनों द्वारा लाठी डंडा लेकर भालू की तरफ दौड़े तब जाकर कहीं भालू धीमन सिंह को छोड़ कर जंगल की ओर भाग गया भालू के हमले से धीमन सिंह के सर को गंभीर चोट आई है व हाथ के पंजे में भी गंभीर चोट लगी है जिसको परिजनों द्वारा मुंडा के बीट गार्ड को एवं 108 एंबुलेंस को सूचना दिए जहां धीमन सिंह को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जैतहरी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां जैतहरी के चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी में बताया गया है की धीमन सिंह के बाड़ी में कटहल का पेड़ लगा है और भालू कटहल खा रहा था तभी भालू धीमन के ऊपर हमला किया। वेंकटनगर क्षेत्र में भालू खाना खाना की तलाश में हमेशा गांव की तरफ आ जाते है और लोगो पर हमला कर देते हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget