सड़क निर्माण योजना में नियमो की अनदेखी करके हुआ करोड़ो का कार्य

*भ्रष्टाचार की खुली पोल, पहली बरसात मे ही सडक मे आयी दरारे*

अनूपपुर/पुष्पराजगढ़ 

अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में ग्राम भेजरी से लेढरा लंबाई 7. 70 कि0 मी0 कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का निर्माण कार्य 5 करोड 84 लाख की लागत से  मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास परियोजना अनूपपुर द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है। उक्त सड़क के निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी करते हुए खेत की काली मिट्टी डाली गयी है ।जिसके कारण सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान उठ रहे हैं।

 *ग्राम वासियों ने जताया था विरोध*

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा मनमानी तरीके से कराए जा रहे निर्माण कार्य का गांव के लोगो द्वारा विरोध किया गया था। ग्रामीण जनों का कहना है कि खेत की


काली मिट्टी डालने से सड़क में दरारे आ जाएंगी क्योंकि काली मिट्टी सूखने के बाद फटती है जिसकी शिकायत महाप्रबंधक से की गई थी इसके बावजूद भी गुणवक्ता विहीन  सड़क का निर्माण  कार्य कराया गया हे ।जिससे पहली बारिश मे सडक मे कई जगह बडी- बडी दरारे आ गई है।   

*बगैर रॉयल्टी  के मुरुम उत्खनन*

प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा मनमानी तरीके से मनचाहे स्थान से मुरूम निकाल कर सड़क में उपयोग किया जा रहा है तथा बिल बाउचर स्वीकृत खदान का लगाया  गया है शासन के रॉयल्टी की चोरी ठेकेदार द्वारा की जाकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। 

*पुल निर्माण में अनियमितता*

भेजरी से लेढरा  मार्ग पर बनाई जा रही प्रधानमंत्री सड़क लेढरा के पास जोहिला नदी पर एक करोड़ 41 लाख की लागत से ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें नियमों की अनदेखी करते हुए गुणवत्ता विहीन मटेरियल का उपयोग कर लीपा पोती की जा रही है। साथ ही बिना अनुमति के जोहिला नदी मे ब्लास्टिंग कर पत्थरों को तोडा गया है । अमगवां में तलाब के पास बनाई जा रही पुलिया मे छड़ का उपयोग सही रूप से नही किया जा रहा है तथा घटिया मटेरियल का उपयोग कर निर्माण कार्य कराया  जा रहा है जिसका भविष्य खतरे मे है।

 *इनका कहना है*

मै इसकी जांच करवाता हूँ।

*जे के गुप्ता महाप्रबंधक प्रधानमंत्री सड़क अनूपपुर*

नेशनल हाइवे 43 मे जानवर को बचाने के कारण 1 की मौत 1 रेफर 


अनूपपुर/कोतमा

जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एन एच-43 गुरु कृपा ढाबा के पास गणेश ट्रांसपोर्ट कंपनी मे कार्य कर रहे सुमंत केवट पिता सुदर्शन केवट उम्र 51 वर्ष निवासी बदरा कल रात 9 बजे ट्रांसपोर्टिंग का कार्य खत्म करके  अपने निजी टू व्हीलर वाहन से MP18 M8431 कपिलधारा खदान से अपने घर आ रहे थे तभी जानवर को बचाते समय एन एच43 कोतमा ढाबे के पास दुर्घटना से घायल होने के बाद कोतमा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया तो वहां तो वहां सुमंत केवट मृत घोषित कर दिया गया वही दूसरे व्यक्ति गोविंद गुप्ता उम्र 30 वर्ष गंभीर स्थिति देखते हुए कोतमा से अनूपपुर व शहडोल रिफर किया गया है गोविंद गुप्ता के सर में गंभीर चोटें आई हैं संपूर्ण मामला जिले के कोतमा थाना अंतर्गत का है उक्त मौके पर अंतिम संस्कार के समय गणेश ट्रांसपोर्ट के संचालक संजू मिश्रा आशीष मिश्रा रूपेश उर्फ गुड्डू मिश्रा ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस बदरा जमुना संतोष चौरसिया मोनू सिंह राम मनोहर केवट  संग्राम सिंह समाज सेवक ओम प्रकाश लाला तिवारी सूरज कपूर निलेश मिश्रा अनिरुद्ध प्रताप सिंह विनोद तिवारी सोमू सिंह आदि समाज के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

बड़ी कार्यवाई में 115 लीटर महुआ अवैध शराब जप्त, तीन गिरफ्तार 


अनूपपुर

जिले में महुआ शराब की आड़ में चल रहे अवैध शराब के कारोबार में 30 जुलाई को जिला आबकारी विभाग ने दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 115 लीटर महुआ का अवैध शराब जब्त किया। वहीं अमले ने इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। जबकि एक आरोपी कार्रवाई के दौरान फरार हो गया है।

जिला आबकारी अधिकारी विकास मंडलोई से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर के निर्देशन में शुक्रवार को दो स्थान राजेन्द्रग्राम के पकरी टोला और आमाडांड के झिरियाटोला में कार्रवाई की गई। जिसमें पहली कार्रवाई आमाडांड के झिरियाटोला तिराहा पर की गई। इसमें एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों रामाशंकर बंसल निवासी बिजुरी और बाबूलाल दियार निवासी छत्तीसगढ़ हाल मुकाम बिजुरी अपने साथ 52 लीटर शराब जेरकीन में रखकर बेचने के लिए ले जा रहे थे। जहां मुखबिर की सूचना पर बाइक सवारों को रोकते हुए हाथ भ_ी महुआ शराब जब्त किया गया। कार्रवाई में बाइक को भी जब्त किया है। वहीं राजेन्द्रग्राम के पकरी टोला में दुर्गा जायसवाल के मकान से 63 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान शिवमणि महरा को गिरफ्तार किया गया, जबकि दुर्गा जायसवाल मौके से फरार हो गया। कार्रवाई में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही आबकारी उपनिरीक्षक कृष्ण कांत उइके, विक्रांत नामदेव, शिवप्रकाश पांडे, दिनेश निगम, आरक्षक सहित उपनिरीक्षक संतोष यादव सहित अन्य टीम सदस्य शामिल रहे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget