नेशनल हाइवे 43 सड़क दुर्घटना में महिला जिला आयुष अधिकारी घायल


शहडोल/बुढ़ार

कुछ देर पहले जिला आयुष अधिकारी श्रीमती शशि प्रभा पाण्डेय अभी से कुछ देर पहले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 पर दुर्घटना का शिकार हो गई है, घटना के संदर्भ में प्रतिनिधि ने बताया कि संभवत: वे बुढ़ार से शहडोल की ओर आ रही थी, इसी दौरान लालपुर के समीप उनका चार पहिया वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया, सूचना मिलने के बाद 100 डॉयल के अलावा स्थानीय लोगों के भीड़ मौके पर लग गई है, घायल महिला अधिकारी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है, अभी उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत बाइक सवार की हालत नाजुक


अनूपपुर 

जिला मुख्यालय में कोतमा रोड सामतपुर स्थित गोविन्दम होटल के पास बाइक ओर ट्रेक्टर की भिड़ंत हो गयी ट्रेक्टर जाकर एक घर मे टकरा गया। बताया गया बाइक में है जिनकी हालत नाजुक हैं। गलती किसकी थी यह अभी तक पता नही चल पाया हैं। पूरी खबर कुछ देर में।

बिना परमिशन व बिना सुरक्षा व्यवस्था के सड़क किनारे चल रहा नेटवर्क का काम

*करोड़ो की नल जल योजना की पाइप लाइन हुई क्षतिग्रस्त, पानी की किल्लत*

अनूपपुर 

मध्य प्रदेश अनूपपुर जिले के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह के ग्रह ग्राम में इन दिनों जिओ नेटवर्क का काम रोड किनारे मशीन द्वारा जमीन को खोदकर चल रहा है सूत्रों की माने तो यह कार्य बिना परमिशन व बिना सुरक्षा व्यवस्था के कार्य चलने के कारण राहगीरों को आने जाने काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

*सड़क मे चल रहा कार्य*

जमुना कोतमा क्षेत्र के बदरा से जमुना जाने वाले रोड पर जिओ नेटवर्क का कार्य चल रहा है कार्य चलने के कारण राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है पानी गिरने की वजह से सड़क पर जिओ नेटवर्क कार्य चलने से पूरे सड़क


पर मिट्टी फैलने के कारण लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

*पानी पाइपलाइन सप्लाई हुई ठप्प*

जिओ नेटवर्क के कार्य से बदरा पर करोड़ों रुपए का नल जल योजना के द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से पानी सप्लाई बंद हो गया है साथ ही एसईसीएल के द्वारा पानी पाइपलाइन सप्लाई के लिए बिछाई गई थी जिओ नेटवर्क के अंडर ग्राउंड कंस्ट्रक्शन की वजह से क्षतिग्रस्त हो चुका है जिसे लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

*मूलभूत सुविधा को दरकिनार* 

जमुना क्षेत्र के बदरा पसान नगर पालिका क्षेत्र में जिओ नेटवर्क जो कार्य चल रहा है परंतु आधुनिक सुविधा बनाने के कारण मूलभूत सुविधाओं से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है क्यों नेटवर्क के द्वारा किए जा रहे कार्य पर मूलभूत सुविधा जैसे पानी पाइपलाइन सप्लाई पर गहरा असर पड़ रहा है जिसे आम जनमानस को काफी दिक्कतों का सामना झेलने पर मजबूर है जिसको देखने और सुनने वाला कोई नहीं है

*कलेक्टर से कार्यवाही की मांग*

जिओ नेटवर्क रोड किनारे चल रहे कार्य पर स्थानीय लोगों को आदेश होने का गुमराह किया जा रहा है अतः अनूपपुर जिले के नवागत कलेक्टर बदरा जमुना पसान नगर पालिका के आम जनमानस में अपील करते हुए कहा है कि आधुनिक सुविधा व मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग आम जनमानस कर रहे।


*इनका कहना है*

जिओ नेटवर्क का कार्य करने के लिए हमारे नगरपालिका से किसी भी प्रकार का परमिशन नहीं दिया गया है

*रामसेवक हलवाई नगर पालिका सीएमओ पसान*

रोड किनारे जिओ नेटवर्क कंस्ट्रक्शन का किसी भी प्रकार का परमिशन नहीं  है

*एन के सिंह उपयंत्री पीडब्ल्यूडी*

*जिओ नेटवर्क कार्य कर रहे वेन्डर से परमिशन की जानकारी मांगा गया तो गोलमोल जवाब देते हुए नजर आऐ*

*राहुल सिंह चंदेल वेन्डर जिओ नेटवर्क*

पीडब्ल्यूडी विभाग से जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही की जाएगी

*सरोधन सिंह अपर कलेक्टर अनुपपूर*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget