कांग्रेस ने करौंदी तिराहा किया पूरी तरह जाम, गाड़ियों की दोनो तरह लंबी कतारें

*जाम खुलवाने के लिए पुलिस प्रशासन मौके पर*


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

किरर मार्ग की मरम्मत शुरू न होने के कारण अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ जनपद के करौंदी तिराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दिया हैं अभी कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने एक ज्ञापन देकर प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर किरर घाट का कार्य जल्द शुरू नही किया जाता हैं तो 29 जुलाई को कांग्रेस पार्टी करौंदी तिराहा पर प्रशासन के खिलाफ चका जाम करेगी और आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूरा सड़क मार्ग जाम कर दिया है हल्की बारिश होने के बाबजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता वही पर डटे हुए है। सड़क के दोनों तरफ लम्बा जाम लग गया हैं पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है और जाम खुलवाने की कोशिश कर रही हैं। अब जाम कब खुलता हैं किसी कों पता नही है। जाम लगने के कारण लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस का कहना है कि आम लोगो को अनूपपुर जिला मुख्यालय, शहडोल संभाग एवं अन्य जगह जाने के लिए किरर सड़क मार्ग का उपयोग करते हैं और ये मार्ग बंद होने से लोगो को आर्थिक रूप से परेशानी हो रही हैं और समय भी बर्बाद हो रहा हैं प्रशासन मूक रवैया से परेशान होकर जाम लगाना पड़ रहा हैं।

महाप्रबंधक ने स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए 19 लाख 69 हजार चेक कलेक्टर को सौपा


अनूपपुर/जमुना

अध्यक्ष प्रबंध निर्देशक एसईसीएल बिलासपुर द्वारा नवनिर्मित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कोरोना महामारी के खिलाफ जंग लड़ने के लिए जिला प्रशासन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के लिए रुपए 24.59 की राशि स्वीकृत की गई। उक्त राशि के 80 प्रतिशत का चेक २८ जुलाई को जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक सुधीर कुमार के द्वारा कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी को सौंपा गया। कोरोना के तीसरी लहर को देखते हुए पूर्व से ही स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके और नवनिर्मित जिले के लिये एक एंबुलेंस के लिए उन्होंने सीएमडी बिलासपुर से अनुमोदन लेते हुए २८ जुलाई को कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी  के कार्यालय पहुंचकर 19.69 लाख रुपए का पहली किश्त का चेक सौंपा । इस अवसर पर  अपूर्व टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर, जीपी अग्रवाल स्टाफ ऑफीसर सिविल,  विनोद सिंह, स्टाफ ऑफिसर सर्वेक्षण, आशीष सूर्यवंशी,सामुदायिक विकास अधिकारी उपस्थित थे।

थोड़ी पानी में किया गया वृक्षारोपण, कुपोषित बच्चों को सीईओ बांटे बटर बिस्किट


अनूपपुर/जैतहरी

जिले के जैतहरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत थोड़ी पानी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में ग्राम सेवा अभियान के तहत विद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई एवं वृक्षारोपण भी किया गया वृक्षारोपण के दौरान अशोक एवं अमरूद के पौधे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैतहरी  सतीश तिवारी के द्वारा रोपित किए गए रोपित पौधों को अंकुर अभियान  के तहत वायुदूत ऐप मे अपलोड भी किया गया सभी कार्यक्रमों के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ सीडीपीओ सतीश जैन सरपंच थोड़ी पानी लाला सिंह परस्ते ग्राम रोजगार सहायक थोड़ी पानी शंकर सिंह राठौर शंकर सिंह राठौर विद्यालय के शिक्षक  शिवम यादव एवं मींस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गिरिजा राठौर भी उपस्थित थी साथ में अन्य ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे।

*कुपोषित बच्चों को दिए गए बिस्किट* 

ग्राम पंचायत थोड़ी पानी के गट्टा टोला एवं दोमुहानी में अति गंभीर कुपोषित 3 बच्चों को जिनके नाम गुड्डा पिता मुरली माता बुध वरिया दूसरा प्रहलाद पिता वीर सिंह माता केश कली एवं दोमुहानी की सुहाना पिता शिव प्रसाद को को प्रोटीनेक्स एवं बिस्किट का वितरण संवेदना अभियान के तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैतहरी  सतीश कुमार तिवारी के द्वारा किया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget