अवैध खनन कर भंडारण किये रेत को खनिज विभाग ने किया जप्त


अनूपपुर

जिले में प्रतिबंध के बावजूद रेत के अवैध खनन और भंडारण का खेल चल रहा है सूचना पर खनिज विभाग ने कार्यवाही किया | कोलमी सोन नदी संगम मुक्तिधाम के पास अवैध रेत भंडारण पर खनिज विभाग के टीम द्वारा कारवाही करते हुए भारी मात्रा में रेत जब्ती किया गया|

*क्या था मामला*

अनूपपुर जिले के ग्राम कोलमी में अवैध रूप से जमा की गई लगभग 100 घन मीटर रेत जब्ती की कार्रवाई की गई खनिज निरीक्षक राहुल शांडिल्य ने बताया कि सोन मौहारी रेत खदान से निकासी कर कृषक की निजी भूमि कोलमी मे अवैध भंडारण किया गया है इसकी जानकारी मिलने पर त्वरित कार्रवाई की गई है |

वही विभाग ने अवैध रेत उत्खनन के प्रकरण पर कार्यवाही तेज कर दी है खनिज विभाग की उड़नदस्ता ने सोन नदी संगम मुक्तिधाम के पास कोलमी में ठेकेदार ज्ञानू सिंह तथा गोविंद दुबे निवासी चचाई के द्वारा रेत का अवैध भंडारण कर एकत्रित किया गया था जिसे विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए जब्तीनामा बनाकर ग्राम पंचायत के अभिरक्षा में सुपूर्त किया गया है। अवैध रेत भंडार स्थल का भू अभिलेख स्वामी राजस्व से पता कर कार्रवाई की जाएगी साथ ही खनिज विभाग की टीम ने कहा की ऐसी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी अवैध रेत खनन व भंडारण करने वालों के विरुद्ध प्रशासन की पैनी नजर है और ऐसे अवैध धंधे करते पकड़े जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी अवैध रेत भंडारण जब्ती की कार्रवाई पर खनिज निरीक्षक राहुल शांडिल्य व निशा वर्मा के टीम का सराहनीय भूमिका रहा।

भारत विकास परिषद द्वारा मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव 


अनूपपुर

भारत विकास परिषद शाखा अनूपपुर द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर उपस्थित जनों तथा बच्चों ने अपने गुरुजनों का धन्यवाद प्रेषित किया। बच्चों ने कविता तथा निबंध के माध्यम से अपने गुरुजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में  आराध्य अग्रवाल ,रिचा पटेल, रिया पटेल, शलोक मिश्रा,रिषभ मिश्रा ,काव्या मिश्रा, गौरेशा मिश्रा ,अक्षत गुप्ता, अध्ययन गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, वीर प्रताप सिंह, आयुष्मान मिश्रा, आरव वर्मा ,आरोही वर्मा आदि बच्चों ने भाग लिया। भारत विकास परिषद शाखा अनूपपुर कि महिला तथा बाल विकास प्रमुख शब्द अधारी राठौर जी के द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भावी पीढ़ी को गुरुजनों का सम्मान करने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें अपने से बड़ों का ,माता-पिता का तथा गुरु जनों का आदर करना सिखाना है।

समोसा खरीदने के दौरान हुआ विवाद, बुजुर्ग ने आग लगाकर दी जान


अनूपपुर

अमरकंटक में समोसा खरीदने के दौरान दाम को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद हो गया। दुकानदार ने ग्राहक के विरुद्ध गाली- गलौज और धमकी देने की शिकायत दर्ज करा दी। घटना के अगले दिन बुजुर्ग ग्राहक ने दुकान के पास जाकर खुद को आग लगा ली बाद में गंभीर रूप से जले बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

यह मामला नगर परिषद अमरकंटक के बांधा का है। मृतक का नाम बजारू जायसवाल लगभग 60 वर्ष है। शुक्रवार की शाम बजरू जायसवाल अमरकंटक के डिंडौरी तिराहे के पास पुत्र दुर्गेश जायसवाल के साथ विवेक साहू की होटल में समोसा खरीदने पहुंचे उस समय दुकान पर कंचन साहू महिला पति के गैर हाजरी में दुकान संभाल रही थी। बजारू जायसवाल ने दो समोसे मांगे और 15 रूपए दुकान में बैठी महिला को दिए तो दुकानदार की पत्नी कंचन साहू ने किराना सामान महंगा होने का हवाला देकर दो समोसे के 20 रूपए मांगे तो बजारू जायसवाल झल्ला उठा इसके बाद पिता-पुत्र द्वारा महिला  के साथ गाली -गलौज कर दी। विवाद की जानकारी दुकानदार विवेक साहू को हुयी और उन्होंने हंड्रेड डायल पुलिस को सूचना देकर बुलाया तब तक पिता-पुत्र वहां से जा चुके थे। होटल व्यवसाई और पत्नी पुलिस वाहन से थाना पहुंचे और बजारू जायसवाल तथा दुर्गेश के विरुद्ध गाली गलौज कर धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी अपराध पंजीबद्ध कर लिया। अगले दिन बजारू जायसवाल फिर उक्त होटल करीब 11 बजे पहुंचा और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। वहां मौजूद लोग आग की लपट से घिरे बजारू जायसवाल के शरीर से आग को बुझाया और एंबुलेंस बुलाकर अग्नि पीड़ित को अमरकंटक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया फिर घायल को गंभीर रूप से जल जाने के कारण शहडोल रेफर कर दिया गया, जहां बजारू जायसवाल की उपचार दौरान अगले दिन मौत हो गई। इस घटना के बाद से विवेक और पत्नी कंचन साहू दोनों भयभीत हैं उन्हें डर है कि दुर्गेश यादव कोई हानि न पहुंचा दें जबकि यह घटना अचानक घटी है। हमारे द्वारा अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस को सूचना दी गई थी। मामले पर प्रधान आरक्षक भैरव सिंह ने कहा कि होटल दुकानदार द्वारा पिता पुत्र के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी फिर बजारू जायसवाल के आग लगा लेने के बाद मौत होने की जानकारी मिली है। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह अगली शिकायत के बाद ही पुलिस जांच के दायरे में लेगी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget