बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम ने किया बीमार भालू का रेस्क्यू उपचार जारी


                

अनूपपुर 

अनूपपुर वन मण्डल के कोतमा वन परि,मे कल्याणपुर बीट अंतर्गत गोविंदा कालरी में 25 जुलाई की सुबह 7:30 बजे आम लोगों ने एक नर भालू को कॉलरी के पुराने कमरे के बीच घुसते देखा जिसकी सूचना पर वन परिक्षेत्र अधिकारी कोतमा अपने वन अमले के साथ मौके में पहुंच कर गंभीर रूप से बीमार भालू को देखा जिसे खाने के लिए कुछ सामग्री दिए जाने पर खाने बाद उगल देता रहा भालू की स्थिति को देखते हुए उप वन मंडल अधिकारी अनूपपुर मान सिंह मरावी द्वारा वन मंडल अधिकारी, मुख्य वन संरक्षक शहडोल को अवगत कराते हुए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को बीमार भालू का रेस्क्यू करने के निर्देश दिए जाने पर सोमवार की शाम बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम डॉ, नितिन गुप्ता के साथ दो अन्य पशु चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारियों के साथ मौके में पहुंचकर गंभीर रूप से बीमार भालू को स्थल से पिंजड़ा में रखकर वन परि, कार्यालय कोतमा  लाकर देर रात तक उपचार जारी रखा,बताया गया कि बीमार भालू वयस्क है तथा डिहाइड्रेशन के कारण उसकी स्थिति गंभीर हुई भालू का निरंतर उपचार जारी है इस दौरान उप वन मंडल अधिकारी अनूपपुर मान सिंह मरावी,वन परिक्षेत्र अधिकारी कोतमा परिवेश सिंह भदौरिया,जिला मुख्यालय अनूपपुर के वन्यजीव संरक्षक शशिधर अग्रवाल सर्प प्रहरी हरवंश पसाद पटेल पशु चिकित्सक कोतमा डॉक्टर चौधरी सहित वन विभाग के मैदानी अमला देर रात तक निरंतर उपचार के कारण भालू की हालत में सुधार आ रहा है ज्ञातव्य है कि वन मंडल अनूपपुर के जैतहरी कोतमा बिजुरी वन परीक्षेत्र भालू बाहुल्य हैं जहां भालू की अधिकता पाई जाती है।

बंद मार्ग से जान जोखिम में डाल कर कावड़िये यात्रा करने को मजबूर

*जिम्मेदार मौन, फाइलों में अब तक दफन है किररघाट की फाईल*


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

रीवा अमरकंटक मुख्य मार्ग में पड़ने वाले घाट जिसे किररघाट के नाम से जाना जाता है बीते दिनांक 8 जुलाई 2021 की दरमियानी शाम हुई तेज बारिश की वजह से भू स्खलन हो गया पानी के तेज कटाव के कारण  2 से 3 जगह पहाड़ भसक गया और जाम लग गया दोनों तरह वाहनों की लंबी कतार लग गई सैकड़ो मुसाफिरो की जिंदगी खतरे में पड़ गई और चीख पुकार मचने लगी घटना स्थल में फंसे मुसाफिरों ने उस खतरनाक मंजर की फ़ोटो वीडियो शोषल मीडिया में शेयर कर प्रशासन से मदद मांगी और घण्टो बाद प्रशासन मोके पर पहुँचा ओर जेसीबी मशीन से सड़क पर गिरे मलवे को किनारे कर रात्रि लगभग 10 बजे वाहनों को जाम से निकाला गया, और सुबह होते ही राजेन्द्रग्राम ओर अनूपपुर की तरफ बेरीकेट लगा कर मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

*मुख्यालय के लिए वैकल्पिक मार्ग*

तहसील मुख्यालय पुष्पराजगढ़ से 10 किलोमीटर दूरी पर पड़ने वाले बेहार घाट में बीते एक सप्ताह एक यात्री बस जो कि अमरकंटक से शहडोल जा रही थी बैहार घाट में ड्राइवर की लापरवाही से अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें पुष्पराजगढ़ के ग्राम पोड़ी निवासी की मौके पर मौत हो गई और 20 से अधिक यात्री घायल हो गए जिन्हें पुष्पराजगढ़ जैतहरी और अनूपपुर की एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय अनूपपुर भेजा गया जहां उनका इलाज किया जा रहा था आपको बतादें की राजेन्द्रग्राम से जैतहरी मार्ग पर पड़ने वाला बैहार घाट से ज्यादा लोड गाड़िया नही आ रही है चुकी घाट सीधा चढ़ाई वाला है इस घटना के बाद भी आज दिनांक तक शासन प्रशासन ने भूस्खलन हुए किरर घाट मार्ग के मरम्मत कार्य की शुरुआत नही हो पाई है जिससे आम नागरिको को अब भी जैतहरी होकर अनूपपुर पहुँचना पड़ रहा है आपको बतादें कि रीवा अमरकंटक मार्ग बंद होने से खासतौर पर पुष्पराजगढ़ के वासियो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है रोजाना 30 किमी का सफर 50 किमी की दूरी तय कर अनूपपुर पहुँचना पड़ रहा है यात्री किराए भी बसों के बढ़ गए है पर किररघाट बन्द है जिम्मेदारो के कानों में जूं नही रेंग रही सबके सब कुम्भकरणी नींद में सोए हुए है।

*प्रतिबंधित मार्ग से यात्रा कर रहे कावड़िए*

8 जुलाई 2021 को रीवा से अमरकंटक जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया गया जिसके बाद आज दिनांक तक किरर घाट में किसी तरह का मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया जबकि इस मार्ग के बंद हो जाने से आने जाने वाले मुसाफिरों को काफी लंबा सफर तय कर अनूपपुर पहुँचना पड़ता है वही सावन मास में कावड़िये अमरकंटक से यात्रा शुरू कर राजेन्द्रग्राम होते हुए लखबरिया पहुचते है और आज दिनाँक 25 जुलाई 2021 से कावड़िये यात्रा के लिए अमरकंटक से निकल चुके है ऐसा ही कावड़ियों का एक जत्था राजेन्द्रग्राम अनुपपुर मार्ग में देखा गया हमारे संवाददाता ने जब कावड़ियों को बताया कि यह मार्ग अवरुद्ध है तो आप लोग इस रास्ते से क्यों सफर कर रहे है तब कावड़ियों ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि हम लोगो ने अमरकंटक से यात्रा शुरू की है और हमारे पीछे भी कई कावड़ियों का जत्था आ रहा है जो किरर घाट होते हुए जाएगा और हम लोग पैदल यात्रा कर रहे है ऐसे में जैतहरी होकर लखबरिया धाम पहुँचना संभवः नही है इसलिए हमलोग किररघाट होते हुए लखबरिया धाम जल चढ़ाने जा रहे है और शसान प्रशासन जनप्रतिनिधियों से मांग कर है कि कावड़ यात्रा को देखते हुए जल्द से जल्द किरर घाट  मरम्मत कार्य शुरू कराया जाय जिससे हम लोगो की यात्रा में व्यवधान उतपन्न न हो।

*कांग्रेस विधायक दे चुके है धरने की चेतावनी*

बीते 15 दिवस से ऊपर बीत जाने के बावजूद किररघाट में हुए भूस्खलन के लिए जहाँ वर्तमान सरकार ने चुप्पी साध रखी है वही डीजल और पेट्रोल के बढ़े दामों ने आम जनता की कमर तोड़ दी इसके बावजूद भी मरम्मत कार्य शुरू नही किया गया आमजनता की परेशानियों को देखते हुए बीते दिनांक को पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने मुख्यमंत्री के नाम पुष्पराजगढ़ एसडीएम अभिषेक चौधरी को ज्ञापन सौपते हुए मरम्मत कार्य शुरू नही होने से दिनांक 29 जुलाई को धरने पर बैठने की बात कही है गौरतलब है कि वीजेपी सरकार के ओर से अब तक इस ओर पहल नही की गई जो बेहद ही शर्मनाक पहलू है रीवा अमरकंटक मार्ग से आने जाने वाले मुसाफिरों को अब भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस करेगी विद्युत विभाग के डी.ई.कार्यालय के समझ विशाल प्रदर्शन एव घेराव कल


अनूपपुर 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 27 जुलाई 2021 को डी.ई.कार्यालय (संभागीय अभियंता कार्यालय विद्युत विभाग) अनूपपुर का विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए जिला कांग्रेस कमेटी आज दोपहर 12.00 बजे से संभागीय अभियंता कार्यालय विद्युत विभाग कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन एवं  घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरे प्रदेश के साथ ही अनूपपुर जिले में विद्युत विभाग द्वारा मनमाने रुप से की जा रही अघोषित बिजली कटौती, मनमाना बिजली बिल, जले विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने में आनाकानी एवं गांव के कुछ व्यक्तियों के द्वारा बिजली बिल न जमा करने पर पूरे गांव की लाइट बंद करने की समस्याओं से आमजन, किसान, व्यापारी एवं समाज के सभी वर्ग परेशान है।साथ ही करोना कॉल का बिजली बिल माफ करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर द्वारा डी.ई. कार्यालय अनूपपुर का घेराव कर जंगी प्रदर्शन किया जाएगा।  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने कलेक्टर अनूपपुर सहित अनुविभागीय दंडाधिकारी अनूपपुर, कोतवाली प्रभारी कोतवाली अनूपपुर एवं संभागीय अभियंता मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अनूपपुर को इसकी जानकारी दे दी है।उन्होंने अपने पत्र में लेख किया है कि वर्तमान समय में अनूपपुर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अघोषित कटौती से आमजन परेशान हैं विभागीय अधिकारियों से जानकारी मांगने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता साथ ही विद्युत बिल मनमाना आ रहा है।शासन के नियमानुसार जिस ग्राम का विद्युत ट्रांसफार्मर जला है उसे एक सप्ताह में बदलना है वह कई महीने नहीं बदलता है।साथ में अगर ग्राम के कुछ उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं करते हैं तो पूरे ग्राम की बिजली काट दी जाती है।इसी प्रकार अन्य विद्युत समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज संभागीय अभियंता कार्यालय अनूपपुर का घेराव कर प्रदर्शन करेगी।जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने जिले के समस्त कांग्रेस जनों से अपील की है कि 27 जुलाई 2021 को संभागीय अभियंता कार्यालय विद्युत विभाग वार्ड नंबर 2 के सामने सभी लोग दोपहर 12.00 बजे के पूर्व उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा करें।उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग से हर आम, हर खास परेशान है।  यह परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी है।उन्होंने कहा की विद्युत विभाग की समस्या से जो भी परेशान है वह अपनी समस्या को लेकर जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता निभाएं और अपनी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए उपस्थित हो।उन्होंने किसान भाइयों से भी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget