हाईस्कूल के सामने सब्जी व्यापारी के यहां लाखों रुपए की हुई चोरी


अनूपपुर/जमुना 

जमुना कॉलरी अनूपपुर जिले के कोयलांचल नगरी थाना भालूमाडा़ के अंतर्गत जमुना कॉलोनी के उत्कल स्कूल के सामने सब्जी व्यापारी के यहां हुई लाखों की चोरी दर्ज हुई शिकायत एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के जमुना कॉलरी उत्कल हाई स्कूल के सामने निवास करने वाले रामचंद्र माझी सब्जी व्यापारी के यहां 24 जुलाई 2021 की देर शाम अज्ञात चोरों ने घर के सामने के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में रखें अलमारी को तोड़ते हुए लगभग 4 लाख की चोरी कर ली जिस दौरान चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया सब्जी व्यापारी रामचंद्र माझी के पुत्र रानू माझी ने बताया उस दौरान सब्जी व्यापारी और उसका पूरा परिवार कॉपरेटिव बाजार जमुना कॉलोनी में सब्जी का व्यवसाय करने गए हुए थे और पूरा घर खाली था जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया मामले की शिकायत थाना भालूमाडा़ में दर्ज कराई गई है वहीं कुछ संदेहियो को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है उक्त घटना के घटित होने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है पुलिस को चाहिए कि अति शीघ्र चोर को पकडे ताकि लोग अमन चैन की जिंदगी गुजर बसर कर सकें।

*गुरु पूर्णिमा की आप सबको बहुत बहुत शुभकामनाएं*

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वंदना खरे एवं अर्पणा दुबे की छोटी सी कविता


गुरु का करुंँ कितना बखान,

 कम ही रहेगा ।

गुरु रखता नींव अपने ज्ञान से,

 करते  शिक्षा का प्रसार 

हे निर्माता कहते हैं ऐसा सभी ,

अंधेरे कितने भी हो जीवन में ,

प्रकाश बन जाते गुरु ,

दुख सारे वह दूर करते ,

खुशियाँ लाते जीवन में,

 सच्चाई के मार्ग पर चलना ,

हम को सिखलाते गुरु,

ज्ञान के भंडार होते हैं गुरु,

परेशानियाँ छूमंतर हो जाती,

 जब ज्ञान की गंगा बहाते हैं गुरु,

कमजोर जब हम पड जाएंँ,

 ज्ञान का दीप जलाते हैं  ,

भटके हुए को राह दिखाते  ,

 अंधकार को मिटा जीवन से,

 उजाला लाते हैं ,

 अज्ञानता का नाश कर ,

ज्ञान की गंगा बहाते हैं  ,

अपने अनुभवों से हमें ,

सत मार्ग पर चलना सिखलाते हैं,

पावन संदेश सुनाते हैं गुरु ।।


*वंदना खरे मुक्त  चचाई जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश*


गुरु पूर्णिमा


धरती पे सुख सारे,

आप ही तो दिए मुझे,

संस्कार भी दिए आप, ज्ञान मंत्र जाप से।


सिर पे हैं हाथ रखे,

कष्ट नहीं आज मुझे,

उर का अंधेरा दूर, किए निज ताप से।


गुरु ही तो धन्य होते,

करते विकार दूर,

शिष्य का हुआ सदैव, सत्य पथ आपसे।।


बनी रहे कृपा यदि,

आपकी हमारे साथ,

जीत लूं जहान सारा, आपके प्रताप से।


*अर्पणा दुबे अनूपपुर मध्यप्रदेश*

आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, तीन महिलाएं भी घायल


उमरिया

आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई है और तीन महिलाएं झुलस गई हैं। ये घटनाएं शनिवार को हुई। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मरदर निवासी गुलजार सिंह खेत में काम कर रहा था इसी दौरान बारिश आ गई। बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हो गया। इसी दौरान पेड़ पर बिजली गिरी और गुलजार सिंह इस घटना में झुलस गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। गुलजार सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

*तीन महिलाएं झुलसी*

कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पठारी खुर्द में दो महिलाएं सुधा पति जगन महार 22 वर्ष एवं धोलिका पति सरमन महार 24 वर्ष आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गई हैं। वही बाजाकुण्ड पठारी में भी एक महिला के गंभीर रूप से झुलसने की खबर है। हालांकि बाजाकुण्ड निवासी महिला के अत्यंत गंभीर होने की वजह से प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि घायल महिलाएं खेत पर रोपा लगा रहीं थीं। इसी बीच मूसलधार बारिश में फंस गई और वही किसी पेड़ के नीचे रुक गईं, जिसके बाद आकाशीय बिजली गिरी और चपेट में आ गईं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget