श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई पत्रकार मनोज द्विवेदी का करेगी सम्मान


अनूपपुर 

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ पर नियंत्रण रखने वाली इकाई अध्यक्ष मंडल के प्रदेश  सहसंयोजक बनाए जाने पर वरिष्ठ पत्रकार मनोज द्विवेदी का सम्मान समारोह शहडोल में 25 जुलाई ,रविवार को आयोजित किया गया है। म प्र श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई शहडोल द्वारा यह सम्मान समारोह कोविड नियमों को ध्यान में रख कर किया जा रहा है। सभी आमंत्रित अतिथियों से मास्क लगा कर पधारने की अपील की गयी है।

  प्राप्त जानकारी के अनुसार दैनिक कीर्तिक्रांति के स्थानीय संपादक एवं ईएमएस के जिला प्रमुख साथी मनोज कुमार द्विवेदी को मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष मंडल का सह संयोजक    एवं राकेश प्रताप सिंह संपादक वॉइस ऑफ उमरिया को सदस्य बनाया गया है। उक्त नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई शहडोल के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह राणा एवं सभी जिले के पदाधिकारियों व ब्लाक अध्यक्षो के द्वारा रविवार 25 जुलाई 2021को किया जाएगा।

 आई टी प्रकोष्ठ के संयोजक चंदन कुमार वर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्मानीय प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया जी के निर्देशन एवं मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष साथी मो. अली एवं संभागीय अध्यक्ष साथी अजीत मिश्रा के मार्गदर्शन में नवनियुक्त अध्यक्ष मंडल में संभाग शहडोल से शामिल किये गए सम्मानित पदाधिकारियों का 25 जुलाई 2021 रविवार को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई शहडोल द्वारा सम्मान समारोह एवं मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया है। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के मुख्य कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अली, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, प्रदेश सचिव मेहंदी हसन, प्रदेश छानबीन प्रकोष्ठ के सचिव अजय शुक्ला, संभागीय अध्यक्ष अजीत मिश्रा, संभागीय महासचिव कृष्णा तिवारी, उमरिया जिलाध्यक्ष कौशल बाबा पाठक एवं अनूपपुर जिलाध्यक्ष साथी मुकेश मिश्रा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगा। कोविड नियमों को ध्यान में रख कर एवं संक्रमण से बचाव के लिये सीमित संख्या में , नियम - कायदों के अनुरुप आयोजन किया जा रहा है।

फर्जी दस्तावेज देने के मामले में क्या होगा अधिकारी के ऊपर मामला दर्ज ?

*घोटाले का कब तक होगा खुलासा, सच का जिन्न धीरे धीरे आ रहा बाहर नपेंगे अधिकारी*


अनूपपुर

कुछ लोग अपना जमीर बेचकर फर्जी कार्य करने में इतने माहिर होते हैं कि वो लोग बैठे बैठे करोड़ो का खेल चुटकी बजाते कर देते है भ्रष्टाचार करने में उनके कदम बिलकुल नही लड़खड़ाते इस फर्जी शतरंज के खेल में माहिर होते है। मगर वो ये नही जानते कि ऊपर वाले कि लाठी में आवाज नही होती जब उसकी लाठी चलती तो अच्छे अच्छे की बोलती बंद हो जाती कहते हैं सत्य की जीत देर से होती हैं। अनूपपुर जिले के नवगठित तीनो नगर परिषद के भर्ती का मामला अभी रुकने का नाम नही ले रहा है। धीरे धीरे मामला नया नया मोड़ लेते जा रहा है। कुछ लोग इस मामले पर पूरी तरह खात्मा लगाने की जुगाड़ में है मगर कही न कही से कुछ न कुछ सच का जिन्न निकल कर आ ही जाता है पहले संविलियन वाली सूची आ गयी फिर दैनिक वेतन भोगी के नाम बैंक खाता न. पेमेंट सहित सूची आ गयी अब एक नया मामला सामने आ रही हैं जिस मामले में में बहुत सारे लोग फंसेंगे मगर शुरुआत प्रभारी सीएमओ राजेन्द्र कुशवाहा से हो रही हैं जो पूरी तरह जाल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। क्यू इनके खिलाफ कूटरचित फर्जी दस्तावेज प्रदान करने का मामला सामने आ रहा हैं इसकी शिकायत एसडीओपी पुलिस से हुई और इनके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के लिए ज्ञापन दिया है। देखना यह हैं कि यह चूहे बिल्ली का खेल कब तक चलेगा।

*किसने दिया ज्ञापन* 

श्याम कुमार गुड्डु चौहान जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस अनूपपुर निवासी लहसुई कैम्प कोतमा ने अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय, कोतमा, जिला-अनूपपुर म.प्र. को ज्ञापन देकर कहा है कि नगर परिषद् बनगवां में श्री राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में पदस्थ है। वे मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी लोक सेवक गाइड लाइन के आधार पर कार्य करने के लिये अधिकृत है। नगर परिषद् डोला / डूमरकछार / बनगवां में फर्जी तरीके से कतिपय अधिकारियों द्वारा फर्जी कर्मचारियों का संविलियन किया गया है। जब इस विषय पर मुख्य नगर अधिकारी, नगर परिषद् बनगवां से लिखित में जानकारी मांगी गई तो उन्होनें शासन द्वारा जारी आदर्श आचरण का पालन नहीं किया। श्री राजेन्द्र कुशवाहा एक लोक सेवक है, उन्हें मांगी गई जानकारी पूरे होशोहवास में देना चाहिये, उन्होनें अपने कर्तव्य का पालन नही किया। लोक सेवक के दायित्वों का निर्वहन न करके विद्वेषपूर्वक जानबूझकर सही जानकारी को छुपाते हुये गलत जानकारी प्रदान की गई। साक्ष्य को छिपाने के उद्देश्य से छलपूर्वक मिथ्या दस्तावेज की रचना कर गलत जानकारी प्रदान की गई। इसलिए राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् बनगवां के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 203 217, 465, 466, 471 स्पेशल धारा 197 एवं अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाये।


*ये है भर्ती के सूत्रधार*

इस भर्ती के तार नेताओ, जनप्रतिनिधियो, कलमकारो, एसडीएम, अधिकारियों, कर्मचारियों से सीधे जुड़े हुए हैं इसके अलावा अन्य राज्यो के लोग भी कार्य कर रहे हैं मतलब इसके तार अन्य राज्य से भी जुड़े हुए है। जिनकी भर्तियां हुई हैं वो सभी लोग किसी न किसी बड़े नामी लोगो से जुड़े हुए हैं। इस मामले में सभी लोग पर्दा डालने का काम किये हैं। यह मामला  राजनगर से होते हुए अनूपपुर, शहडोल होते हुए भोपाल तक गया है मगर कुछ अभी तक नही हुआ है सभी लोग चुप्पी साध कर बैठे हैं ऐसा नही है की इसकी जानकारी मंत्री, सांसद, कमिश्नर, कलेक्टर, विधायको भाजपा, कांग्रेस को नही है फिर भी गांधी जी के 3 तीन बंदर कहावत चरितार्थ हो रही है। न देखेंगे न सुनेंगे, न बोलेगे मध्यप्रदेश नही देश की पहली ग्राम पंचायत होगी जहाँ पर नगर परिषद से बनने के पहले लगभग 60 कर्मचारी कार्यरत रहे हो।

*क्या होगा मामले का खुलासा*

नौ दिन चले अढ़ाई कोष वाली जांच से कुछ होने वाला नही है।तीनो नगर परिषद के भर्ती का मामले कि सही जांच कब होगी कब खुलासा होगा ये तो किसी को नही पता भोपाल टीम जो जांच कर रही हैं वो दूध और पानी को अलग कर पायेगी क्या मगर लोग आस लगाए बैठे हैं कि अगर जांच अच्छे से हुई तो सच सामने जरूर आएगा और लोगों के ऊपर कार्यवाही भी होगी मगर अभी तो दूर दूर तक ऐसा कुछ दिखाई नही दे रहा है अगर कोई इस मामले का पर्दाफाश करने को कोशिश करने का काम करता है तो उसे धमकी, रूपया, या नौकरी का लालच देकर शांत करा दिया जाता है जो छोटी छोटी चिंगारी मामले का पर्दाफाश करने के लिए दिख रहा है वो कब बुझ जाएगा किसी को पता ही नही चलेगा इसके पहले कई ऐसी चिंगारी को बुझा दिया गया हैं।



नेशनल हाइवे में इनोवा और बोलेरो में भिड़ंत, 2 की हालत गंभीर


 शहडोल

 शहडोल से बुढार मार्ग में कंचनपुर के पास हाईवे में इनोवा एवं बोलेरो की जोरदार टक्कर हुई जिसमें अभी सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है 2 लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही हैं पूरी खबर कुछ देर में।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget