दबंग सचिव से बचा लो साहब पाले हुए लोगो से जान से मारने दिलवा रहा धमकी

*थाने में नहीं हुई सुनवाई एसपी से लगाई न्याय की गुहार*


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत धुरवाशिन के ग्राम कोटमी निवासी हरिप्रसाद यादव पिता सीताराम यादव द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष लिखित आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत दर्ज कराई है ग्राम पंचायत के सचिव शिव कुमार पनिका अपने पाले हुए लोगों के साथ मिलकर मेरे ऊपर मारपीट कर जान से मरवाने का प्लान बना कर रखा है।अगर पंचायत में कोई सही बात करें और लोगों के साथ हो रहे अन्याय का विरोध करें तो उसे दबंगों के साथ मिलकर सचिव दबाने का प्रयास करता है।

*यह है पूरा मामला*

प्रार्थी हरि प्रसाद यादव ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन प्रस्तुत कर बताया है कि लल्लू यादव पिता पूरन यादव के खेत में मेड बंधान का कार्य पंचायत द्वारा मनरेगा के तहत स्वीकृत था जिसमें गांव के ही 19 मजदूरों के द्वारा मई माह में काम किया गया था जिन की मजदूरी की राशि ग्राम पंचायत से 12 जुलाई तक अभी भी भुगतान नहीं हो पाया है जिस के संबंध में मजदूरों का मदद करते हुए मेरे द्वारा 7 जून को लिखित आवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर को दिया था परंतु सचिव शिव कुमार पनिका को भुगतान होने किसी प्रकार का आदेश प्राप्त नहीं हुआ और इनके द्वारा हीला हवाली करते रहे और इसी शिकायत के वजह से सचिव द्वारा अपने पाले हुए लोगों लल्लू यादव उसका भाई सूरजभान एवं चंपू के द्वारा 2 जुलाई को फोन करके मुझे अनाप-शनाप गंदे गंदे गाली देते हैं जान से मारने की धमकी दे रहे थे जिसकी फोन पर रिकॉर्डिंग भी मेरे पास उपलब्ध है, उनके द्वारा मुझे रोज आए दिन लड़ाई झगड़ा मारपीट किया जाता है गाली गलौज दिया जाता है अकेले में मिलने पर जान से मारने की धमकी दिया जाता है। जिसकी शिकायत मेरे द्वारा थाना भालूमाडा में गत दिनांक 5 जुलाई 11 जुलाई एवं 23 जुलाई को तीन बार दर्ज कराया गया है परंतु थाना भालूमाडा पुलिस विभाग के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही ना करने से इन दबंगों के हौसले और भी मजबूत हो गए हैं इनके द्वारा मेरे घर पर आकर जब जान से मारने की धमकी व मारपीट की जाती है तो मुझे अकेला पाकर कहीं भी आते जाते समय कोई भी घटना घटित कर सकते हैं, सचिव शिव कुमार पानिका के द्वारा इन आरोपियों को बचाने के लिए थाना भालूमाडा में कारन सिंह, सूरज सिंह और गोकुल प्रजापति से मेरे ही खिलाफ मेरे से सिम मल्टीनेशनल कंपनी के तहत समान खरीदने का पैसा लेकर खा लेने का विषय बनाकर उल्टा सीधा गलत एफ आई आर दर्ज करने हेतु आवेदन दिलवा दिया जबकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।

*न्याय की लगाई गुहार*

पीड़ित हरि प्रसाद यादव ने थाना भालूमाडा में आवेदन प्रस्तुत कर न्याय की कई बार मांग की गई परंतु कार्यवाही ना होने पर पुलिस अधीक्षक से लिखित आवेदन प्रस्तुत कर न्याय की गुहार लगाई है कहना है दबंगों से बचा लो साहब कभी भी हो सकती है अप्रिय घटना उक्त पूरे संबंध में पंचायत सचिव का सहयोग है जिसके द्वारा मेरे साथ ऐसा घटना कराया जा रहा है मामले की सूक्ष्म तथा निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही किया जाए ताकि दोषी गणों को दंड एवं पीड़ित को न्याय मिल सके।

पंचायत सचिव पर भ्रष्टाचार के लगे आरोप जाँच करने पहुँची टीम 

*ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, 7 दिनों में कार्यवाही नही तो जनपद के होगा घेराव*


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

प्रदेश सरकार द्वारा पिछले कई सालों में गांवों में बहुत सी विकास कार्य किए गए । कच्ची सड़को की जगह पक्की सड़को ने ले ली और इसके साथ ही गांवों में कई विकास कार्य हुए  लेकिन पड़रिया ग्राम पंचायत में यह विकाश  सिर्फ  कागजो तक सीमित रह गया और विकाश की आड़ में सिर्फ भ्रस्टाचार हुआ। 

ग्राम पंचायतों में लगातार भ्रष्टाचार बढऩे के पीछे की मुख्य वजह जिम्मेदार अफसरों द्वारा कार्रवाई न करना व उनकी गलतियों पर पर्दा डालना है। ऐसा ही एक मामला पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत पडरिया का है। 

जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत पडरिया में विकास कार्यों की पोल खुल रही है। ग्रामीण का आरोप है कि ग्राम पंचायत में कोई भी कार्य सही तरीके से नहीं किए गए हैं, वहीं श्मशान घाट के निर्माण को भी नहीं छोड़ा। ग्राम पंचायत में आने वाली विकास कार्यों की राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। ग्रामीणजनों का कहना है कि जांच कराई जाए तो लाखों रुपए का भ्रस्टाचार उजागर होगा ।

 *नही हुआ मजदूरी भुगतान*

मनरेगा में कैसे भ्रष्टाचार हुआ वह बताया। मजदूरी का भुगतान ना होना यह सबसे बड़ी समस्या है ग्राम पंचायत पडरिया का लेकिन जितने भी काम ग्राम पंचायत मे हुए है उनकी राशि तो पूरी निकाली जा चुकी है लेकिन लेबरों का भुगतान अभी तक नही हो पाया है ।चाहे वह सी सी रोड हो या पशु सेड निर्माण सभी मे मजदूरों का भुगतान शेष है।

 *जाँच के लिए ग्रामीणों ने दिया आवेदन*

पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत पडरिया के सचिव आनंद महोबे के खिलाफ  ग्राम पंचायत में जितने भी कार्य हुए हैं उन सब की शिकायत ग्राम वासियों ने वासियों ने जिला पंचायत  के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुष्पराजगढ़,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी पुष्पराजगढ़ को एवं सांसद , विधायक व कलेक्टर महोदय को शिकायत की प्रति दी गई एवं 7 दिनों के अंदर कार्यवाही ना होने पर जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ का घेराव व चक्का जाम धरना प्रदर्शन करने की बात कही है ।

*यह है मामला* 

पड़रिया के प्रभारी सचिव आनंद महोबे के द्वारा निर्माण कार्यों की राशि को खयानत करने व निर्माण कार्य को पूर्ण न किए जाने की भौगोलिक जांच  करवाए जाने के पश्चात तत्काल सचिव आनंद महोबे को ग्राम पंचायत पडरिया से हटाए जाने के संबंध में एवं इनके द्वारा जितने भी निर्माण कार्य हुए हैं  उसकी जांच कर कार्यवाही करने हेतु आवेदन पत्र उच्च अधिकारियों को दिया गया है ।

 *सचिव पर लगेभ्रस्टाचार के आरोप* 

 ग्राम पंचायत सचिव पर ग्रामीणों ने भ्रस्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए है सचिव द्वारा करवाए गए 16 कार्यो में अनियमितता की  शिकायत शिकायतकर्ता द्वारा की गई है और मांग की गई है कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए ।

*खंडहर में तब्दील हुआ पंचायत भवन* 

ग्राम पंचायत पड़रिया वैसे ही भ्रष्टाचार के मामले में सबसे ऊंचे स्थान पर है इतना भ्रष्टाचार होने के बावजूद आज तक पंचायत भवन का निर्माण नहीं हो सका पंचायत भवन ऐसी ही जर्जर स्थिति में पड़ा हुआ है कब किसके ऊपर छत गिर पड़े इसको देखने वाला भी नहीं है ग्राम वासियों के द्वारा बताया गया की है पंचायत भवन बहुत पुराना है जो कई वर्षों पहले बना था पंचायत भवन के अंदर घुसने की हिम्मत नहीं होती छत पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है कभी भी गिर जाए इसका कोई भरोसा नहीं ग्रामीण के द्वारा यह भी बताया गया इसमें लगभग 20 वर्षों से ना तो पोताई हुई ना ही इसकी रखरखाव में कोई पैसा लगाया गया जब से आनंद महोबे सचिव बन कर आए हैं तक से पंचायत का दरवाजा ही नहीं खुलता आज तक ना तो सरपंच और ना ही सचिव पंचायत में नहीं आते हैं।

*जांच करने पहुंची टीम*

ग्राम पंचायत पड़रिया ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि जब शिकायत कलेक्टर महोदय को दिया गया तभी कलेक्टर महोदय द्वारा उक्त ग्राम पंचायत की जांच करने हेतु अनूपपुर जिला के साथ पुष्पराजगढ़ जनपद के अधिकारियों को जांच हेतु ग्राम पंचायत पड़रिया भेजा गया जहां अधिकारियों द्वारा सड़क निर्माण एवं पशुशेड  एवं जितने भी सड़क निर्माण हुए हैं उन सबकी जांच करते हुए प्रतिवेदन बनाया गया अब देखना यह है कि इस जांच में क्या कार्रवाई होती है।

पहली ही बरसात में जिला मुख्यालय पानी पानी, प्रशासन की खुली पोल

*घरो के कमरे, बाथरूम में घुसा पानी, आम जनजीवन अस्त व्यस्त*


अनुपपुर 

बरसात के पहले प्रशासन बाढ़ और जल भराव न हो उसके लिए अधिकारियों की मीटिंग होती हैं जो केवल कागजो तक ही सीमित है अधिकारी अपने महलों में ऐश आराम से रह रहे है मगर वो लोग जिनका मकान सड़क से नीचे बना है या खेतो के किनारे बना है उनका रहना मुश्किल हो रहा हैं पहली बरसात में ही प्रशासन की पोल खुलती हुई नजर आ रही हैं। जिला मुख्यालय अनूपपुर में लगातार 2 दिनों से बारिश होने के कारण खेत पूरी तरह तालाब बन गए है जिससे लोगो के घरो में पानी भरना शुरू हो गया हैं लोगो के घरो के बाथरूम और कमरे पानी से लबालब हो गए है मानसून की बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। एक ओर जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर बारिश से सड़कों की सूरत बिगड़ गई है। कहीं कीचड़ तो कहीं जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। खासकर शुक्रवार शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण अनूपपुर बस्ती से अमरकंटक चौक  की हालत खराब हो गई है। जिससे राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क में  नाला जाम रहने से बारिश का पानी नहीं निकल रहा है जिससे जलजमाव की समस्या बन गई है। कई जगहों पर नाला नहीं रहने से जलजमाव की समस्या है। सड़कों की हालत यह है कि यदि वाहन लेकर गए तो फंसना तय है। स्थानीय निवासी रामसुरेश मिश्रा, ने बताया कि इस जगह पर कई वर्षों से जलजमाव की समस्या है। वारिश का पानी लोगो के घरों में भी पहुँच गया है  बारिश के समय पैदल क्या, वाहन से भी जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अप्रत्याशित बारिश से सर्वाधिक परेशानी किसानों को झेलनी पड़ रही है। किसानों के कड़ी मेहनत के बलबूते खेतों में लगाई गई धान , साग सब्जी की फसल पूरी तरह बारिश के पानी से डूब चुके हैं। जिससे किसान काफी चितित दिख रहे हैं। जबकि, अभी धान रोपने का समय था। स्थानीय लोगो ने कहा कि लगातार बारिश से लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। सड़क से लेकर गली मुहल्ले वाली सड़कों पर जलजमाव से आवागमन में परेशानी उठानी पर रही है। तो वही शहर का हाल बुरा है जिला मुख्यालय के वार्ड नं 09 वीरेंद्र सिंह के घर के पीछे स्वर्गीय विधाता आचार्य जी के घर से ओमी राठौर के घर तक बारिश से सैलाब आ गया है जहां सड़क तालाब बन गयी और घर के अंदर पानी लबालब भर गया, तेज बारिश नगर पालिका की जाम नालियों की पोल खोलती है और यह हर साल होता है । घरों में घुसा नालियों का पानी संक्रमण का खतरा बढ़ाते है वही बीमारियों को जन्म देते है कॉलोनी वाशी कई दिनों तक अब तालाब को घर बनाने में जुटेंगे पर यह नजारा हर बारिश में यही रहेगा या जिमेमदारो की नजर इस मोहल्ले में जाएगी। वार्ड़.न. 09 बिहारी कॉलोनी रेलवे लाइन के पास रेलवे का कुछ निर्माण कार्य चल रहा है जिसके कारण पानी निकासी वहाँ पर जाम हो गयी हैं जिससे जल भराब की स्थिति निर्मित हुई हैं।

*इनका कहना है*

कई जगह से जल भराव की खबर आ रही है मैं अभी जेसीबी भेज रहा रहा हूँ कुछ ही देर में नाली जो जाम हैं खोल कर पानी निकासी की व्यवस्था बना दी जाएगी।

*हरीओम वर्मा सीएमओ नगर पालिका अनूपपुर*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget