आकाशीय बिजली की आवाज और चमक से बालिका घायल 


अनूपपुर 

कोतवाली अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पसला के पटेल मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय बालिका कुमारी शुभा राज पटेल पिता राजकुमार पटेल जो 22 जुलाई की शाम अपने घर के पास खेल रही थी तभी अचानक आंधी तूफान के साथ पानी गिरने तथा पानी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पास खेल रही बालिका आकाशीय बिजली के चमक तथा धमक से चपेट में आ गई जिसका शरीर झुन्न हो पर जाने पर परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया जहां बालिका का उपचार जारी है चिकित्सकों के अनुसार बालिका खतरे से बाहर है।

दुकानदारो को प्लास्टिक पन्नी उपयोग न करने के लिए वादा करो अभियान


 

अनूपपुर/कोतमा

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एकल उपयोग पॉलिथीन बैग के उपयोग पर प्रतिबंध लगाए जाने एवं हतोत्साहित करने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा वादा करें अभियान की शुरुआत की गई है जिसके तहत एकल पॉलिथीन बैग के उपयोग को कम करने तथा उसके स्थान पर कपड़े जूट के झोले तथा कागज के पैकेट के उपयोग पर बल देने हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी  विकास चंद्र मिश्रा के निर्देशन में नगर पालिका   द्वारा नगर   में  प्लास्टिक बैग निषेध विषय पर जागरूकता अभियान "वादा करें ........ सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे और ना ही किसी को करने देंगे"

 इस अभियान के अंतर्गत सब्जी मंडी मुख्य बाजार एरिया एवं दुकानों में जाकर में प्लास्टिक कैरी बैग उपयोग न करने की समझाइश दी गई और  नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग को पूरी तरह रोकने की अपील किया की गईl एवं प्लास्टिक पहले की जगह कपड़े एवं कागज के पैकेट में देने के लिए प्रोत्साहित किया गया ।

अभियान अंतर्गत नगर पालिका के स्वच्छता नोडल अधिकारी श्रीमती ओमवती तिवारी अमित सेन प्रियंक जैन सुनीता पांडे रविंद्र शर्मा समेत कर्मचारी उपस्थित रहे ।

अनूपपुर/भालूमाड़ा

पसान में प्लास्टिक की पन्नी का उपयोग ना करने के लिए दुकानदारों को किया जा रहा है जागरूक सभी से सहयोग की अपेक्षा भालूमाड़ा---नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में 50 माइक्रोंस से कम के सिंगल यूज पॉलिथीन बैग का इस्तेमाल प्रतिबंधित किया गया है। उक्त प्रतिबंध के सक्रिय क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए तथा सिंगल यूज पॉलीथिन के उपयोग को हतोत्साहित करने एवं उसके स्थान पर कपड़े व जूट के बने थैले तथा कागज के पैकेट के उपयोग को सिंगल यूज पॉलीथिन के स्थान पर विकल्प के रूप में बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में वादा करो अभियान 15 से 30 जुलाई तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आम नागरिकों एवं व्यवसायियों को सिंगल यूज़ पॉलिथीन के उपयोग से होने वाले वैयक्तिक व सामाजिक हानि के साथ ही पर्यावरणीय क्षति के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

नगर पालिका परिषद, पसान के स्वच्छता प्रेरकों के सहयोग से नगर में वादा करो अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता व पॉलीथिन बैग्स के उपयोग को प्रतिबंधित करने हेतु विविध कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है। 

इसी कड़ी में कोऑपरेटिव मार्केट, जमुना में स्वच्छता प्रेरको द्वारा सिंगल यूज पॉलीथिन बैग्स इस्तेमाल नहीं करने व उसके स्थान पर कागज और कपड़े के बैग्स इस्तेमाल करने हेतु जागरूकता अभियान का संचालन किया गया। प्रेरकों द्वारा प्रत्येक दुकान संचालकों से व्यक्तिगत संपर्क कर जहां उन्हें पॉलिथीन बैग के स्थान पर पेपर बैग को इस्तेमाल करने की समझाइश दी गई, वहीं बाजार में उपस्थित जनसमुदाय को जागरूक करते हुए कपड़े के झोले के इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम का संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामसेवक हलवाई के मार्गदर्शन में सहयोग संस्था के प्रेरक रंजीता कौर, आशा पासी, सकुन पनिका, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद ओवैस बंटी आदि के द्वारा किया गया।

गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच है टीकाकरण प्रथम दिन 48 टीका लगे


अनूपपुर

मध्यप्रदेश में 23 जुलाई से गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का कार्य शुरू किया गया। शहडोल कमिश्नर श्री राजीव शर्मा की पहल पर कुपोषण से निजात पाने हेतु शहडोल संभाग में चलाए जा रहे संवेदना अभियान एवं दस्तक अभियान के साथ गर्भावती टीकाकरण को प्राथमिकता देते हुए अनूपपुर जिले के क़ोतमा तहसील के राजनगर उपस्वास्थ केंद्र में गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ परीक्षण किया गया । पोषण,टीकाकरण एवं स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी गई । इस अभियान में महिला बाल विकास की पर्वेक्षक सीमा सिंह एवं सी एच ओ रिचा सिंह की देख रेख में ए एन एम उर्मिला मंडल एवं ए एन एम इश्वरी कानौजिया एवं लैब टेक्नीशियन आराधना परस्ते, सहायिका सोनम द्विवेदी, आशा कार्यकर्ता नीलू यादव, रुकमून पनिका, विद्याराजभर,हीरावती, एवं सुनीता केवट के सहयोग से 20 गर्भवती महिलाओं एवं 10 किशोरी बालिकाओं का परीक्षण हीमोग्लोबिन टेस्ट के साथ लम्बाई एवं वजन लिया गया। सभी गर्भवती एवं किशोरी बालिकाओं को इस अभियान में शामिल कर उनके बेहतर स्वास्थ की दिशा में प्रेरित किया गया। जिसमें जन अभियान परिषद के वालेंटियर सुमिता शर्मा एवं विनीता मिश्रा के द्वारा कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को पोषण खान-पान, माहवारी सुरक्षा, व्यक्तिगत स्वच्छता, हिमोग्लोबिन एवं आयरन की उपयोगिता के बारे मे जानकारी दी गई। 

कोरोना वालेंटियर द्वारा गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण ऑनसाइट पंजीयन के माध्यम सहायता के साथ पंजीयन प्रक्रिया की गई ।जो की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर पर हुआ।गर्भवती टीकाकरण नियमित टीकाकरण दिवस (मंगलवार एवं शुक्रवार) पर ही होंगे। जिन महिलाओं को जिन्हें गर्भधारण के दौरान कोविड19 संक्रमण हो चुका है उनका प्रसव के बाद टीकाकरण होगा ।गर्भवती महिलाओं में टीकाकरण के बाद ये लक्षण महसूस हो सकते हैं। घबराएं नहीं,परेशानी होने पर स्वास्थ्य अधिकारियों को बताएं या टोल फ्री नंबर 104 और 1075 पर संपर्क करें।गर्भवती महिलाओं के कोविड टीकाकरण के बाद सुमन हेल्प डेस्क के टेलीकॉलर द्वारा 20 दिन तक महिलाओं से संपर्क किया जायेगा। समस्या होने पर उन्हें उचित उपचार भी प्रदान किया जायेगा। 

कोविड-19 टीकाकरण गर्भवती महिलाओं और उनके होने वाले बच्चे दोनों के लिए सुरक्षित है I कोरोना संक्रमण के समय में सबसे ज्यादा खतरा गर्भवती महिलाओं को होता है। गर्भावस्था में महिला की इम्यूनिटी को कतई कमजोर न होने दें, इसके लिए उन्हें बेहतर खानपान और देखभाल की जरूरत की समझाईश दी गई । प्रथम दिन 48 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget