मालगाड़ी से टकराने से वृद्ध की मौत


अनूपपुर 

21 जुलाई को अमलाई अनूपपुर रेलखंड के मध्य किलोमीटर 872 /18 खोली टोला परसवार गांवमें बुधवार की सुबह मालगाड़ी से टकराने के कारण 50-55 वर्ष के अज्ञात व्यक्ति की मौत की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा कर शव को परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजा मृतक के पास एक थैला तथा एक पासबुक इसमें जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ के करखेड़ा का निवासी होना पाया गया है मृतक की शिनाख्त हेतु संबंधित थाना से संपर्क किया जा रहा है।

कुत्तों के हमले से चीतल को बचाने के प्रयास में चौकीदार हुआ घायल


अनूपपुर

वन परिक्षेत्र अनूपपुर के किरर बीट में बुधवार की सुबह 5 से 6 बजे के लगभग आवारा कुत्तों द्वारा एक नर चीतल को दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश करने चीतल के हल्ला करने पर पड़ोस में रह रहे राजू पिता चमरू नायक 48 वर्ष चीतल की आवाज सुनकर उसे बचाने गए इसी दौरान चीतल को पकड़ते समय अचानक उसकी सींग राजू के प्राइवेट पार्ट में लगने से राजू घायल हो गया जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाए जाने पर ड्यूटी डॉक्टर धनीराम सिंह ने प्रारंभिक परीक्षण कर भर्ती किया तथा उपचार प्रारंभ किया ज्ञातव्य है की किरर क्षेत्र में आवारा कुत्तों द्वारा अक्सर वनों में विचरण कर रहे चीतलो को अपना शिकार बनाने के लिए घेर कर हमला कर शिकार करने का प्रयास करते चले आ रहे हैं जिससे वन्य प्राणी चीतल का समूह स्वतंत्र रूप से विचरण नहीं कर पा रहा है।

रोजगार दिलाए जाने प्रभावित किसानों ने कलेक्टर से की शिकायत

प्रशासन एवं प्रबंधन की अनदेखी से अनावश्यक रोजगार प्रदाय में हो रहा विलंब


अनूपपुर 

 एसईसीएल हसदेव क्षेत्र अंतर्गत कुरजा उपक्षेत्र के द्वारा कोयला उत्खनन के लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है, लेकिन भूमि अधिग्रहण में प्रभावित भू वंचित किसानों को  कई वर्ष बीत जाने के बाद  भी रोजगार प्रदान नहीं किया गया है !जिसकी शिकायत किसान संघर्ष समिति बिजुरी के अध्यक्ष विनय शुक्ला के नेतृत्व में सभी प्रभावित किसानों के द्वारा  जिला कलेक्टर अनूपपुर से करते हुए जल्द से जल्द रोजगार उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को ज्ञापन सौंपा गया ।

सौपे गए ज्ञापन में उल्लेखित कर बताया गया कि वर्ष 2014 में किसानों की 314 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण एसईसीएल प्रबंधन द्वारा किया जा चुका है। जिसके 5 वर्ष बीतने के पश्चात वर्ष 2019 में किसानों को मुआवजा का भुगतान किया गया। इसके साथ ही कोल इंडिया पुनर्वास  नीति के अंतर्गत प्रभावित किसानों को रोजगार प्रदाय किए जाने में जिला प्रशासन तथा प्रबंधन दोनों के द्वारा लेटलतीफी किए जाने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । 

रोजगार प्रदान किए जाने के लिए अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पुनर्वास समिति द्वारा ग्राम सभा का आयोजन भी किया जा चुका है । जिसके पश्चात अब तक रोजगार प्रदान किए जाने की कार्यवाही प्रारंभ नहीं हो पाई है, और ना ही प्रभावित किसानों को जीवन निर्वाह भत्ता ही कॉलरी प्रबंधन के द्वारा प्रदान किया जा रहा है। रोजगार प्रदान किए जाने में हो रही लेटलतीफी के कारण किसानों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानी सेजूझना पड़ रहा है। जिसको देखते हुए जल्द से जल्द रोजगार दिए जाने की मांग किसानों के द्वारा की गई । ज्ञापन सौपने के दौरान किसान संघर्ष समिति बिजुरी के अध्यक्ष विनय शुक्ला सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget