संयुक्त मोर्चा ने सीईओ को सौपा ज्ञापन, 22 से अनिश्चित कालीन हड़ताल


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के नवगठित संयुक्त मोर्चा के पुष्पराजगढ़ संगठन ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी पुष्पराजगढ़ को ज्ञापन सौपा  व अपनी  मांगों को लेकर 19 जुलाई से 21 जुलाई तक सामूहिक अवकाश एवं 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन कलम कार्यालय बंद हड़ताल पर जाने  का फैसला किया है पूर्ब में  भी ज्ञापन के माद्यम से  संयुक्त मोर्चा राज्य इकाई के निर्देश पे  साथ दिवस में  कर्मचारियों के मांगो का  सरकार से चर्चा कर निराकरण करने की बात ज्ञापन में कही थी  जिसके बाद आप  संयुक्त मोर्चा संगठन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पे जाने का फैसला किया है।



निशा मिश्रा, अयाज अली बने क्षेत्रीय वेलफेयर बोर्ड के सदस्य


अनूपपुर/कोतमा 

जमुना कोतमा एसईसीएल के जमुना कोतमा क्षेत्र में कार्यरत अग्रणी श्रमिक संगठन संयुक्त कोयला मजदूर संघ एटक ने कार्य कुशलता को देखते हुए श्रीमती निशा मिश्रा व अयाज अली को क्षेत्रीय वेलफेयर बोर्ड का सदस्य बनाया गया है निशा मिश्रा व अयाज अली को क्षेत्रीय कल्याण समिति का सदस्य बनाए जाने पर बधाई देने वालों में मजदूर नेता हरिद्वार सिंह क्षेत्रीय सचिव लालमन सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकुमार शर्मा क्षेत्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष करण लाल आमाडाड़ ओसीपी के अध्यक्ष बीडी सिंह इकाई जेसीसी संजय दुबे श्याम लाल पटेल पवन कुमार अवधेश साहू नंदलाल पटेल राजेश पटेल रफीक मोहम्मद आसिफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विधानसभा कोतमा के सचिव शेख महमूद आमाडाड़ एवं समस्त अधिकारी पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए कहां है कि एटक श्रम संघ अब और मजबूत होगा और श्रमिक समस्याओं को निराकरण कराने में श्रम संघ सक्षम होगा क्षेत्रीय सचिव लालमन सिंह ने क्षेत्रीय कल्याण समिति का सदस्य बनाया जाने की सूचना क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक जमुना कोतमा क्षेत्र के अलावा महाप्रबंधक जमुना कोतमा क्षेत्र महाप्रबंधक संचालन स्टाफ ऑफिसर सिविल स्टाफ ऑफिसर विद्युत यांत्रिकी और अध्यक्ष एसकेएमएस एटक को भी दे दी है।

बकरीद एवं हरियाली महोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न


अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम

राजेन्द्रग्राम थाना परिसर में बकरीद त्योहार एवं हरियाली महोत्सव को दृष्टिगत रखते हुये स्थानीय प्रशासन द्वारा मुस्लिम समुदाय एवं गणमान्य नागरिक पत्रकारों के बीच शांति समिति की बैठक आहूत की जिसमें मुख्य रूप से 21 जूलाई को बकरीद के त्यौहार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई साथ ही आगामी दिनों में आने वाले त्यौहार हरियाली अमावस्या के त्योहारों को भी शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र तरीके से मनाये जाने का निर्णय लिया गया।

*करोना कि तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुये मनाऐ त्योहार*

अनुविभागीय दंडाधिकारी अभिषेक चौधरी द्वारा उपस्थित जानो को समझाइश देते हुये आगाह किया और आशंका जताई की सीघ्र ही

देश के साथ प्रदेश में भी कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना है जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है ऎसे में किसी भी त्योहार में अत्याधिक भीड़ भाड़ न करे इस बात की भी समझाइस दी गई।

 *कावंड़ यात्रा को किरर घाट से पैदल चलने की नही दी जाएगी अनुमति*

श्रावण मास में बोल बम के साथ कांवड़ियों के द्वारा बड़े ही श्रद्धा भाव से अपनी मन्नते लेकर माँ नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से जल भरकर मुख्य मार्ग से पैदल चलकर लखबरिया धाम में सोमबार को पहुँच कर जल चढ़ाते थे उन्हें भी किरर घाटी क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण परिवर्तित मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा उन्हें भी किरर घाट से पैदल चलने की अनुमति नहीं दी जावेगी ऐसी आशंका है कि बरसात के दिनों कभी भी किरर घाट में कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।

 *बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित*

 शांति समिति के द्वारा बैठक का आयोजन पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया  जिसमे तहसीलदार टी आर नाग थाना प्रभारी नरेंद्र पाल मुश्लिल समुदाय के लोग गणमान्य नागरिक स्थानीय पत्रकारगण उपस्थित रहे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget