बकरीद एवं हरियाली महोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न


अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम

राजेन्द्रग्राम थाना परिसर में बकरीद त्योहार एवं हरियाली महोत्सव को दृष्टिगत रखते हुये स्थानीय प्रशासन द्वारा मुस्लिम समुदाय एवं गणमान्य नागरिक पत्रकारों के बीच शांति समिति की बैठक आहूत की जिसमें मुख्य रूप से 21 जूलाई को बकरीद के त्यौहार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई साथ ही आगामी दिनों में आने वाले त्यौहार हरियाली अमावस्या के त्योहारों को भी शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र तरीके से मनाये जाने का निर्णय लिया गया।

*करोना कि तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुये मनाऐ त्योहार*

अनुविभागीय दंडाधिकारी अभिषेक चौधरी द्वारा उपस्थित जानो को समझाइश देते हुये आगाह किया और आशंका जताई की सीघ्र ही

देश के साथ प्रदेश में भी कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना है जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है ऎसे में किसी भी त्योहार में अत्याधिक भीड़ भाड़ न करे इस बात की भी समझाइस दी गई।

 *कावंड़ यात्रा को किरर घाट से पैदल चलने की नही दी जाएगी अनुमति*

श्रावण मास में बोल बम के साथ कांवड़ियों के द्वारा बड़े ही श्रद्धा भाव से अपनी मन्नते लेकर माँ नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से जल भरकर मुख्य मार्ग से पैदल चलकर लखबरिया धाम में सोमबार को पहुँच कर जल चढ़ाते थे उन्हें भी किरर घाटी क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण परिवर्तित मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा उन्हें भी किरर घाट से पैदल चलने की अनुमति नहीं दी जावेगी ऐसी आशंका है कि बरसात के दिनों कभी भी किरर घाट में कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।

 *बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित*

 शांति समिति के द्वारा बैठक का आयोजन पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया  जिसमे तहसीलदार टी आर नाग थाना प्रभारी नरेंद्र पाल मुश्लिल समुदाय के लोग गणमान्य नागरिक स्थानीय पत्रकारगण उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री बेतुका बयान, तेल के दाम बढ़ने पर मनमोहन सरकार जिम्मेदार


भोपाल/अनूपपुर

पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि और इससे बढ़ रही महंगाई के मामले में शिवराज सरकार की मंत्री मीना सिंह का बेतुका जवाब सामने आया है। यह बयान मंत्री ने सीधी जिले में प्रवास के दौरान दिया है।

अनूपपुर एवं सीधी जिले की प्रभारी और जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह के सीधी प्रवास के दौरान जब पत्रकारों ने उनसे पेट्रोल डीजल की कीमतों और महंगाई बढ़ने को लेकर सवाल किया तो मंत्री ने पहले तो महंगाई बढ़ने की जानकारी से इनकार किया। बाद में कहा कि जब 2014 में मनमोहन सिंह की सरकार थी तो उनके द्वारा पेट्रोल व डीजल कम्पनियों को पैसा नहीं दिया गया था और पेट्रोल व डीजल ले रहे थे। अब उनके समय का पैसा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को चुकाना पड़ रहा है। इस कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। मंत्री मीना सिंह का यह बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि इसके पहले छतरपुर में एमएसएमई मंत्री ओपी सकलेचा ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर बेतुका बयान दिया था। मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा से पूछा गया था कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से जनता परेशान है, आप क्या कहेंगे? इस पर मंत्री सकलेचा ने कहा था- 'जिंदगी में परेशानी ही सुख का आनंद देती है, जब तक एक भी परेशानी न आए तो आनंद भी नहीं आता है।'  मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इसी तरह के सवाल पर साइकिल चलाने की बात कही थी।

 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुरू की गई दस्तक अभियान


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 19 जुलाई से 18 अगस्त 2021 तक दस्तक अभियान के तारतम्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ में ब्लॉक मेडिकल आफीसर डॉ सुरेंद्र सिंह की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम आयोजित कर एक माह तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत की गई।

*बाल मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा अभियान*

अभियान के दौरान समुदाय स्तर पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों में प्रमुख बाल्य कालीन बीमारियों यथा गम्भीर कुपोषण गम्भीर एनीमिया निमोनिया दस्त रोग निर्जलीकरण  खतरे के लक्षणों जन्मजात विकृतियाँ अन्य बीमारियों आदि की सक्रिय पहचान कर शीघ्र प्रबंधन सुनिष्चित करने के उद्देश्य से ब्यापक पैमाने पर यह अभियान चलाया जा रहा है जिससे बाल मृत्यु दर में कमी लायी जा सके।

*अभियान के दौरान कौन कौन रहेगा उपस्थित*

    अभियान के दौरान एएनएम आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दल द्वारा घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के घर पर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की दस्तक दी जाकर बच्चों में पाई जाने वाली बीमारियों की सक्रिय पहचान एवं उचित प्रबंधन सुनिष्चित किया जायेगा। 

*दस्तक अभियान में आम जनमानस करे सहयोग*

        टीकाकरण अधिकारी के निर्देशन में ब्लॉक मेडिकल आफीसर की मौजूदगी में उक्त अभियान में दस्तक दल द्वारा समुदाय में नवजातों एवं बच्चों की पहचान प्रबंधन एवं रेफरल 5 वर्ष से कम के उम्र के बच्चों में शैषव एवं बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचान प्रबंधन एवं रेफरल 5 वर्ष से कम उम्र के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान रेफरल एवं प्रबंधन 6 माह से 5 वर्ष के समस्त बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बाल्यकालीन दस्त रोग के नियंत्रण हेतु ओआरएस एवं जिंक के उपयोग संबंधी सामुदायिक जागरूकता में बढ़ावा एवं प्रत्येक घर में ओआरएस पहुंचाना 9 माह से 5 वर्ष के समस्त बच्चों को विटामिन ‘‘ए’’ अनुपूरण, बच्चों में दिखाई देने वाली जन्मजात विकृतियों एवं वृद्धि विलम्ब की पहचान समुचित षिषु एवं बाल आहारपूर्ति व्यववहार को बढ़ावा देना एसएनसीयू एवं एनआरसी से छुट्टी प्राप्त बच्चों में बीमारी की स्क्रीनिंग एवं फालोअप को प्रोत्साहन गृहभेंट के दौरान आंषिक रूप से टीकाकृत एवं छूटे हुये बच्चों के टीकाकरण स्थिति की जानकारी अनिवार्य रूप से लिया जाना है।

*कोविड-19 के लक्षण पाये जाने पर तत्यकाल कराएं जांच*

 दस्तक के दौरान बच्चों में कोविड-19 के लक्षण मिलने पर बच्चे को तत्यकाल कोविड-19 जांच हेतु रेफर किया जाये आमजन से अपील की गई है कि वह अपने ग्राम में आयोजित होने वाले दस्तक अभियान के दिनों में उपस्थित रहकर अपने बच्चों की जांच अवष्य करायें एवं बीमार बच्चों के उचित उपचार एवं देखभाल में शासन को सहयोग प्रदान करें। साथ ही दस्तक अभियानों की जानकारी समुदाय के अन्य लोगों को भी दें जिससे अभियान में अधिक से अधिक बच्चों तक लाभ पहुँचाया जा सके।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget