प्रभारी मंत्री बेतुका बयान, तेल के दाम बढ़ने पर मनमोहन सरकार जिम्मेदार


भोपाल/अनूपपुर

पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि और इससे बढ़ रही महंगाई के मामले में शिवराज सरकार की मंत्री मीना सिंह का बेतुका जवाब सामने आया है। यह बयान मंत्री ने सीधी जिले में प्रवास के दौरान दिया है।

अनूपपुर एवं सीधी जिले की प्रभारी और जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह के सीधी प्रवास के दौरान जब पत्रकारों ने उनसे पेट्रोल डीजल की कीमतों और महंगाई बढ़ने को लेकर सवाल किया तो मंत्री ने पहले तो महंगाई बढ़ने की जानकारी से इनकार किया। बाद में कहा कि जब 2014 में मनमोहन सिंह की सरकार थी तो उनके द्वारा पेट्रोल व डीजल कम्पनियों को पैसा नहीं दिया गया था और पेट्रोल व डीजल ले रहे थे। अब उनके समय का पैसा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को चुकाना पड़ रहा है। इस कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। मंत्री मीना सिंह का यह बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि इसके पहले छतरपुर में एमएसएमई मंत्री ओपी सकलेचा ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर बेतुका बयान दिया था। मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा से पूछा गया था कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से जनता परेशान है, आप क्या कहेंगे? इस पर मंत्री सकलेचा ने कहा था- 'जिंदगी में परेशानी ही सुख का आनंद देती है, जब तक एक भी परेशानी न आए तो आनंद भी नहीं आता है।'  मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इसी तरह के सवाल पर साइकिल चलाने की बात कही थी।

 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुरू की गई दस्तक अभियान


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 19 जुलाई से 18 अगस्त 2021 तक दस्तक अभियान के तारतम्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ में ब्लॉक मेडिकल आफीसर डॉ सुरेंद्र सिंह की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम आयोजित कर एक माह तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत की गई।

*बाल मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा अभियान*

अभियान के दौरान समुदाय स्तर पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों में प्रमुख बाल्य कालीन बीमारियों यथा गम्भीर कुपोषण गम्भीर एनीमिया निमोनिया दस्त रोग निर्जलीकरण  खतरे के लक्षणों जन्मजात विकृतियाँ अन्य बीमारियों आदि की सक्रिय पहचान कर शीघ्र प्रबंधन सुनिष्चित करने के उद्देश्य से ब्यापक पैमाने पर यह अभियान चलाया जा रहा है जिससे बाल मृत्यु दर में कमी लायी जा सके।

*अभियान के दौरान कौन कौन रहेगा उपस्थित*

    अभियान के दौरान एएनएम आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दल द्वारा घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के घर पर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की दस्तक दी जाकर बच्चों में पाई जाने वाली बीमारियों की सक्रिय पहचान एवं उचित प्रबंधन सुनिष्चित किया जायेगा। 

*दस्तक अभियान में आम जनमानस करे सहयोग*

        टीकाकरण अधिकारी के निर्देशन में ब्लॉक मेडिकल आफीसर की मौजूदगी में उक्त अभियान में दस्तक दल द्वारा समुदाय में नवजातों एवं बच्चों की पहचान प्रबंधन एवं रेफरल 5 वर्ष से कम के उम्र के बच्चों में शैषव एवं बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचान प्रबंधन एवं रेफरल 5 वर्ष से कम उम्र के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान रेफरल एवं प्रबंधन 6 माह से 5 वर्ष के समस्त बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बाल्यकालीन दस्त रोग के नियंत्रण हेतु ओआरएस एवं जिंक के उपयोग संबंधी सामुदायिक जागरूकता में बढ़ावा एवं प्रत्येक घर में ओआरएस पहुंचाना 9 माह से 5 वर्ष के समस्त बच्चों को विटामिन ‘‘ए’’ अनुपूरण, बच्चों में दिखाई देने वाली जन्मजात विकृतियों एवं वृद्धि विलम्ब की पहचान समुचित षिषु एवं बाल आहारपूर्ति व्यववहार को बढ़ावा देना एसएनसीयू एवं एनआरसी से छुट्टी प्राप्त बच्चों में बीमारी की स्क्रीनिंग एवं फालोअप को प्रोत्साहन गृहभेंट के दौरान आंषिक रूप से टीकाकृत एवं छूटे हुये बच्चों के टीकाकरण स्थिति की जानकारी अनिवार्य रूप से लिया जाना है।

*कोविड-19 के लक्षण पाये जाने पर तत्यकाल कराएं जांच*

 दस्तक के दौरान बच्चों में कोविड-19 के लक्षण मिलने पर बच्चे को तत्यकाल कोविड-19 जांच हेतु रेफर किया जाये आमजन से अपील की गई है कि वह अपने ग्राम में आयोजित होने वाले दस्तक अभियान के दिनों में उपस्थित रहकर अपने बच्चों की जांच अवष्य करायें एवं बीमार बच्चों के उचित उपचार एवं देखभाल में शासन को सहयोग प्रदान करें। साथ ही दस्तक अभियानों की जानकारी समुदाय के अन्य लोगों को भी दें जिससे अभियान में अधिक से अधिक बच्चों तक लाभ पहुँचाया जा सके।

वैक्सीनेशन सेंटर में भाजपा का कब्जा, 50 रुपये लेकर बांट रहे हैं टोकन?

*नगर परिषद के कर्मचारी, वालेंटियर कम पड़ गए कि सीएमओ को भाजपा कार्यकर्ताओं की लगानी पड़ी ड्यूटी*


अनूपपुर/राजनगर

नगर परिषद बनगवां वैक्सीनेशन सेंटर शुरू से ही विवादों में घिरा रहा है जब वैक्सीनेशन सेंटर की शुरुआत हुई तो वहां लगे कर्मचारियों को यह कहकर हटा दिया की यह लोग कांग्रेसी हैं उसके बाद फिर सीएमओ को बोलकर बीजेपी के लोगों ने अपना सिक्का जमाने के लिए बीजेपी के लोगो की वैक्सीन सेंटर में ड्यूटी लगा दिया है  जिसका परिणाम यह हुआ कि उनके द्वारा आए दिन लोगों से झगड़ा करना अपनी मर्जी से मनमाना तरीके से टोकन बांट रहे है कोविड़ नियमो की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं न मास्क है न सोशल डिस्टेंस जो कि फ़ोटो में साफ साफ दिख रहा है और सूत्रों से यह जानकारी भी आ रही हैं कि कुछ लोगो को टोकन  50 में बेचा गया हैं। और आज दिनांक 19 जुलाई को मंडल अध्यक्ष बीजेपी राजनगर राजेश कलसा द्वारा स्वयं वोट बैंक के लिए स्वयं टोकन बांटना चालू कर दिया जो कि जनता में जन चर्चा बन गया कि यह तो वोट बैंक की तैयारी कर रहे हैं आखिर राजेश कलसा जो कि मंडल अध्यक्ष हैं जब नगर परिषद का बेरोजगारों का मामला आया तो कौन से बिल में घुसे हुए थे लोग बता रहे है कि वैक्सीन सेंटर पर पूरी तरह बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। वैक्सीन सेंटर में टोकन बांटने का अधिकार भाजपा वालो को किसने दिया ये सीएमओ बताये बहुत ही जल्द पूरे मध्यप्रदेश में नगर परिषद के चुनाव होने हैं इस कारण से भाजपा के लोग वोट बैंक बनाने के लिए वैक्सीन सेंटर में भीड़ इकठ्ठा करके समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं इसके पहले भी वैक्सीन सेंटर था मगर सभी लोग लापता थे चुनाव नजदीक आते ही बरसाती मेढ़क की तरह बाहर निकलकर टरटारने लगे हैं। अब जाके जनता की सुध आयी जनता भी सब समझ रही हैं कि कौन समाज सेवक हैं। फर्जी भर्ती मामले में पहले से ही भाजपा कटघरे में खड़ी है। और आज समाज सेवा जुनून सवार है। भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी किसके आदेश से वैक्सीन सेंटर के अंदर गए और टोकन बांट दिए पार्टी का आदेश था या अधिकारियों का ये तो बताना ही पड़ेगा बिना किसी आदेश के गए है तो इनके ऊपर पार्टी और पुलिस दोनों कार्यवाही करे। ऐसे कार्यकर्ता जो अपनी मर्जी से कार्य करते हैं वो लोग पार्टी के लिये बदनुमा दाग साबित होते हैं।अभी कुछ दिन पहले वैक्सीन सेंटर में नगर परिषद के लोग महिला वालेंटियर को वैक्सीन सेंटर से भगा दिया गया था कि हमे अब वालेंटियर की जरूरत नही हैं अब भाजपा के लोगो की ड्यूटी लगाकर सीएमओ साहब क्या समझाना चाह रहे है अगर सीएमओ की बिना मर्जी के भाजपा कार्यकर्ता वैक्सीन जबरदस्ती कार्य कर रहे तो इनकी शिकायत सीएमओ साहब को अपने उच्च अधिकारियों से या थाने में करनी चाहिए। मगर भाजपा के दबदबा के आगे सीएमओ साहब की नही चलने वाली वो खुद भाजपा के झण्डे के नीचे कार्य कर रहे है। 

*इनका कहना है*

1.  आपके द्वारा मामला की जानकारी मिली हैं इस मामले को लेकर मैं अभी बात करती हूँ।

*सोनिया मीणा कलेक्टर अनूपपुर*

2.  भाजपा कार्यकर्ता वैक्सीन सेंटर में जाकर टोकन बांट रहे हैं ऐसा नही हो सकता अगर ऐसा हुआ है तो मैं इस मामले को दिखवाता हूँ।

*ऋषि सिंघई एसडीएम कोतमा*

3.  भाजपा कार्यकर्ताओं की वैक्सीन सेंटर नगर परिषद के द्वारा ड्यूटी नही लगाई गई हैं वो लोग जबरदस्ती वैक्सीन सेंटर में अपनी मर्जी से टोकन बांट रहे हैं मुझे जानकारी मिली थी मैं अभी पूरे मामले को दिखवाता हूँ।

*राजेन्द्र कुशवाहा सीएमओ वनगवां*

4.  इस मामले को लेकर जब भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम से बात करना चाहे तो मोबाइल और घंटी जाने के बाद मोबाइल रिसीव नही हुआ

5.  भाजपा कार्यकर्ताओं को बाहर से लोगो को प्रेरित करके वैक्सीन सेंटर भेजना चाहिए वैक्सीन सेंटर के अंदर प्रवेश नही करना चाहिए अगर वो लोग ऐसा कर रहे हैं तो गलत कर रहे है।

*राजेश सिंह जिला मीडिया प्रभारी अनूपपुर*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget