सुविधा शुल्क लेने के बाद भी इंजीनियर साहब नहीं बना रहे बिल

*भुगतान नही हुआ तो उच्च अधिकारियों एवं सीएम हेल्पलाइन में करेंगे शिकायत*

*सोशल मीडिया पर शिक्षक ने पत्र डालकर कराया अवगत 7 दिवस के अंदर हो भुगतान*


इंट्रो - यह बात तो सही है की बिना कमीशन के कोई भी काम नहीं होते लेकिन जब सुविधा शुल्क उपलब्ध हो जाए और काम ना हो तो लोग तो प्रताड़ित होंगे ही ऐसा ही एक पत्र सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है ! जहां पर शिक्षक ने खुले तौर पर पत्र के माध्यम से इंजीनियर को चेतावनी देते हुए कहा है कि 1 सप्ताह के अंदर बिल भुगतान हो जाए नहीं तो उच्च अधिकारियों  को अवगत कराया जाएगा ! जब शिक्षकों का यह हाल है तो फिर अन्य विभागों में क्या हाल होगा अंदाजा लगाया जा सकता है !

अनूपपुर

अनूपपुर जिले के जनपद अनूपपुर के पंचायत पकरिहा के स्कूल में हुए निर्माण कार्य का एक मामला सोशल मीडिया में शिक्षकों का एक ग्रुप है जिसमें एक पत्र वायरल हुआ है। और इस पत्र की काफी चर्चा हो रही है संजय सिंह परमार पकरिया के शिक्षक ने 17 जुलाई 2021 दिनांक का एक पत्र व्हाट्सएप में डालते हुए लिखा है कि इंजीनियर साहब अनुरोध है 1 वर्ष पूर्व ही किचन सेट का समस्त कार्य पूर्ण कर सीसी जारी करने की कार्यवाही आपके द्वारा पूर्ण कर ली गई है एवं इस कार्य के लिए आपके द्वारा मांगी गई सुविधा शुल्क भी 1 वर्ष पूर्व आपको दे दिया गया था लेकिन आज तक किचन सेट का अंतिम किस्त का भुगतान  कई बार अनुरोध करने के बावजूद आपके द्वारा नहीं कराया गया है ! पत्र पर यह भी उल्लेख किया गया है कि अगर 7 दिवस के अंदर इंजीनियर साहब के द्वारा भुगतान किचन सेट के अंतिम किस्त नहीं किया जाता है तो शिक्षक के द्वारा वरिष्ठ कार्यालय में या सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के लिए स्वतंत्र होगा जिसमें संपूर्ण जवाबदारी इंजीनियर की होगी  शिक्षक का या दर्द सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है !

*सर्व शिक्षा अभियान के तहत बनाए गए थे किचन सेट*

सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में बनाए जा रहे हैं किचन सेट  का जिम्मा शिक्षकों को दिया गया था शिक्षकों ने कैसे तैसे किचन सेट का निर्माण तो करा दिया लेकिन अब पैसों के लिए दर-दर भटक रहे हैं शिक्षकों का कहना है कि हमारी जमा पूंजी किचन सेट निर्माण में खर्च हो गई साथ ही इंजीनियर का सुविधा शुल्क देने के बाद भी बिल ना होने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, बताया जा रहा है कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत सैकड़ों किचन सेट के निर्माण कराए गए थे ,पूरी जिम्मेदारी निभाते हुए शिक्षकों ने किचन सेट का निर्माण कार्य भी पूरा कर दिया लेकिन पिछले 1 वर्ष से बिल भुगतान के लिए भटक रहे हैं इंजीनियर साहब हो की बिल का भुगतान करें !

*2 विभागों में मलाई छान रहे इंजीनियर*

मिली जानकारी के अनुसार रविंद्र यादव पिछले 4 से 5 वर्षों से अनूपपुर ब्लॉक पर जमे हुए हैं जबकि शासन के निर्देशानुसार 3 वर्ष से कोई भी शासकीय अधिकारी एक ही स्थान पर नहीं रह सकता पर पता नहीं यादव जी को किस की कृपा है जो 4 से 5 वर्षों तक एक ही स्थान पर जमे हुए हैं मजे की बात तो यह है कि रविंद्र यादव को सर्व शिक्षा अभियान की जिम्मेदारी के साथ नगर पालिका बिजुरी की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है जहां पर निर्माण कार्य के देखरेख का जिम्मा संभालने के साथ मलाई छानने में इंजीनियर साहब कोई कमी नहीं छोड़ रहे अगर ऐसा ही हाल रहा तो हो चुका जिले का विकास और हो चुका शिक्षकों का काम !

*इनका कहना है*

15 से 20 दिन पहले ही मैंने बिल बना कर दे दिया है जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं गलत है , कोई भी मनगढ़ंत आरोप लगा सकता है !

*रविंद्र यादव इंजीनियर सर्व शिक्षा अभियान अनूपपुर*

पंचायत के भ्रष्टाचार की कहानी पहुँची कलेक्टर तक क्या होगी कार्यवाही?

*सरपंच-सचिव की जुगल जोड़ी से परेशान पंच और ग्रामवासी हटाने की हुई मांग*


अनूपपुर/जैतहरी

जनपद क्षेत्र जैतहरी अन्तर्गत ग्राम पंचायत मौहरी के लोगों ने सरपंच पर विभिन्न प्रकार से भृष्टाचार एवं शासकीय राशियों के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुऐ जिला कलेक्टर अनूपपुर से लिखित शिकायत कर सरपंच को कार्यमुक्त कर भृष्टाचार कि जांच कराये जाने का मांग किया गया है। शिकायती आवेदन में उल्लेख किया गया है। कि ग्राम प्रधान रामबाई बैगा और सचिव मिलकर पंचायत के अन्य सदस्यों को विश्वास में ना लेकर मनमाने तरीके से शासकीय राशियों का दुरूपयोग किया जा रहा है। वहीं पंचायत रजिस्टर में सभी सदस्यों से हस्ताक्षर कराये बिना ही निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन कराकर फर्जी तरीके से राशियों का आहरण किया गया है। सहित शिकायती पत्र में विभिन्न प्रकार से आरोप लगाते हुऐ लोगों ने जिला कलेक्टर अनूपपुर से ग्राम प्रधान रामबाई बैगा को कार्यमुक्त कर भृष्टाचार कि जांच कराये जाने का मांग किया गया है।

*ये हुई शिकायत*

ग्राम पंचायत में शासकीय नियमों के विपरीत मनमाने तरीके से ग्राम पंचायत के अन्य सदस्यों को विश्वास में न लेकर  छलपूर्वक विधि विरुद्ध तरीके से ग्राम पंचायत की संचालन प्रस्ताव व ग्राम  पंचायत के संचालन प्रस्ताव व ग्राम सभा के अनुमति के बिना शासकीय  राशि का दुरुपयोग मनमाने तरीके से कर है ग्राम प्रधान के द्वारा प्रस्ताव रजिस्टर में सभी सदस्यों का हस्ताक्षर कराने बिना निर्माण कार्य विधि विरुद्ध तरीके से प्राक्कलन के विपरीत गुणवत्ता विहीन कार्य कराकर फर्जी तरीके से राशि का आहरण किया गया है  वार्ड़ न. 09, 10 में बने आर०सी०सी० रोड का निर्माण एवं वार्ड क्रम-03, 05, 08 में आरसीसी रोड का निर्माण गुणवत्ता विहीन होने से समय सीमा से पूर्व उखड़ गया है निरीक्षण में देखा जा सकता है।  ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा विगत 05 वर्षों से व्यापक रूप से भ्रष्टाचार कर शासकीय राशि का बंदरबांट किया गया हैं जो पूरी तरह दिख रहा हैं। चेक डैम निर्माण को प्राक्वलन के निर्माण कर शासकीय राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। माननीय मंत्री बिसाहू लाल सिंह के द्वारा विधायक निधि से तीन नग चेक डैम निर्माण क्रमश: 15 लाख रुपये एवं 7.50 लाख रूपये 7.50 लाख की लागत से कुल 30 लाख रूपये का चेक डैम स्वीकृत हुआ। जिसका निर्माण ग्राम पंचायत करवा रहा हैं। ग्राम प्रधान, सचिव एवं उपयंत्री द्वारा उक्त निर्माण कार्य अत्यंत पटिया एवं गुणवत्ता विहीन तरीके जा रहा है। मानक सामग्री के प्रयोग अपने तरीके से तीन सूत के सरिया से कराया जा रहा है। सीमेन्ट की मात्रा कम डाली की जा रही है। पुल में रेत ही रेत नजर आ रहा है ग्राम पंचायत में दो नग चेक डैम भारी कमीशन में स्वेच्छा पूर्वक कमीशन लेकर ठेके में दे दिया गया है जिसे ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण कार्य कर रहा है।

आपसी विवाद में सब्बल से हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर/बिजुरी

बिजुरी थाना में रात 1 बजे के लगभग बिजुरी अस्पताल से तहरीर आई की डोगरिया छोट सम्मारु नामक ब्यति जो घायल अवस्था मेंआया है जिसकी जांच की गई जो मृत्यु हो गई है इस आशय की खबर मिलते ही थाना प्रभारी पूरन लिलहरे ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए मार्ग दर्शन प्राप्त करते हुए थाना प्रभारी ने अपनी टीम गठित कर नगर में घेराबंदी करते हुए घटनास्थल का मुआयना करते हुए संदेह के आधार पर हीरालाल चौधरी पिता कन्धई चौधरी से बिजुरी पुलिस के द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने सम्मारु की हत्या करना स्वीकार किया बिजुरी पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बिजुरी पुलिस ने बताया कि अलाऊद्दीन व हीरालाल द्वारा ग्राम डोंगरिया छोट में 10 एकड़ भूमि में पार्टर थे। जहां अलाऊद्दीन का नौकर सम्हारू उनके खेत की तकवारी करता था। रात लगभग 8 बजे खेत में बने पंप हाउस में सम्हारू कोल और हीरालाल चौधरी ने शराब पी और नशे की हालत मे दोनो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनो के बीच मारपीट हुई। जिस पर हीरालाल चौधरी ने गुस्से में आकर सब्बल से सम्हारू कोल के सिर व अन्य शरीर के अन्य हिस्सों में वार कर दिया। जिससे सम्हारू कोल वहीं गिर गया। जिसके बाद हीरालाल चौधरी ने अपने पार्टर अलाऊद्दीन को फोन कर सम्हारू को किसी अज्ञात द्वारा मारने व उसके खेत में पड़े होने की सूचना दी गई। जिसके बाद अलाऊद्दीन अपने खेत पहुंचा, तो हीरालाल कोल नही था। वहीं पंप हाउस के पास सम्हारू कोल पड़ा था, जहां अलाऊद्दीन ने सम्हारू कोल के पास गया तो सम्हारू कोल ने बताया कि उसका और हीरालाल चौधरी के बीच विवाद हो गया था, जिस पर हीरालाल ने उसके सिर पर सब्बल से मारा है और उसके बाद बेहोश हो गया। जिस पर अलाऊद्दीन ने उसे उपचार के लिए बिजुरी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी हीरा लाल चौधरी को धारा 302आईपीसी की धारा के तहत आरोपी को गिरफतार करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया गया वहीं सम्मारू के शव को पंचनामा तैयार कर पुलिस ने पीएम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया इसमें भूमिका निभाने वाले सब इंस्पेक्टर पूरन लिलहरे बिनोद नाहर सहायक उपनिरीक्षक उमेश तिवारी सहायक उपनिरीक्षक कमलेश तिवारी सहायक उपनिरीक्षक अमित यादव आरक्षक अजय परस्ते आरक्षक की भूमिका सराहनीय रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget