कोयलांचल में पुलिस की सह पर दिन दहाड़े संचालित हो रहा 52 परी का खेल


अनूपपुर/राजनगर

कोयलांचल क्षेत्र राजनगर मे इन दिनों रामनगर पुलिस के सह पर फड संचालकों को एक बार फिर खुली छूट कहे या खुला परमिशन मानो दे दिया गया है और यहां एक बार फिर दिन में खोडरी तालाब व डढईबहरा में 3 लोगों के द्वारा दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक पुनः फड का संचालन शुरू हो गया है वही रामनगर पुलिस इन दिनों सुर्खियों में भी देखी जा सकती है जिसका जीता जागता उदाहरण खोडरी तालाब के आसपास में देखा जा सकता है जिसमें विगत 15 दिनों से जुए के संचालकों को खुली छूट पुलिस द्वारा दी गई हैं।

 *पुलिस ने साधी चुप्पी*

पूर्व में  रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत  संचालित 52 परी के खेल में कोतमा एसडीओपी द्वारा भी धरपकड़ कर जुआरियों पर कार्यवाही भी की गई थी लेकिन अब जब जुये के फड़ की परमिशन दी गई हो तो इस मे रामनगर पुलिस का सहयोग भी कह सकते हैं आखिरकार ऐसे अपराध को पनपना कहीं ना कहीं कभी अप्रिय घटना को भी अंजाम दे सकती है इसलिए उच्च अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है या यूं कहें की सब का सिस्टम बना हुआ है और सब का सप्ताहिक हिसाब उन तक पहुंच रहा है।

*जुए के फड़ में ब्याज पर उपलब्ध कराया जाता है रुपया*

जानकारी के अनुसार दूरदराज क्षेत्रों से जुए के फड़ में आ रहे लोगों को पैसे की कमी होने पर जुआ फड़ संचालक द्वारा ब्याज पर पैसे की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाती है जिससे कि जुए की लत से लोग दिन रात अपनी गाढ़ी कमाई जुए में उड़ा रहे हैं साथ ही कर्ज में डूबते जा रहे हैं यहाँ तक कि युवा वर्ग भी इस 52 परी से अछूता नहीं है।

घर मे अकेली नव विवाहिता की दिन दहाड़े हत्या, पुलिस घटना स्थल पर


*प्रथम दृष्टया से मामला लूटपाट का लग रहा हैं*

अनूपपुर/रामनगर

जिले के अंतिम छोर पर रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर सी कॉलोनी में आज दिन में ही दहला देने वाली घटना घटित हुई यहां मात्र 2 माह पूर्व विवाह होकर आई महिला की अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या कर दी गई है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शोभा देवी जो एसईसीएल के बिजुरी वर्कशॉप में कार्य करती हैं जो अपने पुत्र संजय त्रिपाठी पुत्र वधू सौम्या त्रिपाठी की शादी अभी 7 मई उन्नाव  उत्तर प्रदेश में हुई थी पति और सास के साथ सेक्टर सी मकान नंबर एम 04 में रहती हैं। शोभा देवी प्रतिदिन की भाती अपने कार्य पर चली गई एवं उनका पुत्र एवं महिला का पति संजय त्रिपाठी जो श्रीराम फाइनेंस में काम करता है किसी कार्य से पेंड्रा गया हुआ था जिससे महिला घर में अकेली थी। महिला की सास शोभा देवी जब अपने ड्यूटी से दोपहर 3ः30 बजे लौटती है तो घर का नजारा देखकर वह दंग रह जाती हैं जहां उनकी बहू लहूलुहान स्थिति में पड़ी थी जिसे देख वह चिल्लाने लगती हैं जिसे सुनकर आसपास के लोग आते हैं और घटना के नजाकत को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी जाती है जहां रामनगर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का मुआयना करती है जहां प्रथम दृष्टया मामला लूटपाट का नजर आता है जहां महिला के कान का झुमका एवं गले की चेन एवं पायल निकाला हुआ पाया जाता है तो अलमारी में रखा सामान बिखरा हुआ था वही गले में सर में काफी चोट है जिसके कारण घर में काफी खून बहता दिखाई दे रहा था। बताया जाता है कि सौम्या त्रिपाठी द्वारा लगभग 2 बजे के आसपास अपने बगल की एक लड़की से बात की गई थी और 3ः30 बजे यह घटना घटित हो जाती है जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उक्त घटना दो एवं 3 बजे के बीच हुई होगी। वही घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतमा एसडीओपी एवं रामनगर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है तो पूरे मकान को सील कर दिया गया है एवं फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है इससे पूरे मामले का खुलासा हो सके।

जिले में बनेगा कस्टम हायरिंग सेन्टर बिसाहूलाल ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र


अनूपपुर

नई नई तकनीक का उपयोग मौजूदा समय में देश के किसान कर रहे हैं जिससे खेती का धंधा करने में उन्हें आसानी हो सके कृषि यंत्रों के माध्यम से किसानों की ताकत कई गुना बढ़ जाती है और खेती करने में लागत भी कम होती है अनूपपुर जिले के किसान नई तकनीक का फायदा उठा सकें और यंत्रों के माध्यम से अपनी ताकत को बढ़ा सकें इस उद्देश्य को लेकर अनूपपुर विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन  के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री   बिसाहूलाल सिंह ने कृषि मंत्री कमल पटेल  को अपने  निवास में भोजन पर आमंत्रित किया और इस दौरान अनूपपुर जिले में कस्टम हायरिंग सेन्टर बनाए जाने की मांग की है ताकि अनूपपुर जिले के पिछडे एव जनजातीय वर्ग के किसानों को समुचित लाभ मिल सके। 

मंत्री  बिसाहूलाल सिंह को आष्वस्त कराते हुए कृषि मंत्री  श्री पटेल ने कहा कि इसी सत्र में अविलंब अनूपपुर जिले मे कस्टम हायरिंग सेन्टर खोला जाएगा। 

कस्टम हायरिंग खुल जाने से सभी प्रकार के कृषि यंत्र केन्द्र में उपलब्ध रहेंगे। किसान अपनी सुविधा एवं जरुरत के हिसाब से इन यंत्रों को न्यूनतम किराया (सरकारी दर) पर प्राप्त कर उन्नत कृषि कर सकेंगे, निष्चित ही इस केन्द्र के खुल जाने से अनूपपुर जिले को एक बड़ी सौगात मिलेगी। 

भाजपा जिलाध्यक्ष  बृजेष गौतम ने मंत्री  बिसाहूलाल सिंह का आभार जताया है कि उन्होने अनूपपुर जिले मे यह केन्द्र स्थापित करने हेतु पहल की जो प्रषासंनीय है इस सेंटर के खुलने से जिले के किसानों को काफी फायदा होगा और वह अपने मन मुताबिक कृषि यंत्रों की खरीदी कर सकेंगे उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget