लॉकडाउन खुलते ही लापरवाही बिना मास्क वाले 22 लोगो से वसूले 3 हजार


अनूपपुर/कोतमा

जुलाई महीने में कोरोना संक्रमण के प्रति लोग लापरवाह होते जा रहे हैं।16 जुलाई शुक्रवार को प्रशासन की संयुक्त टीम राजस्व पुलिस नगर पालिका ने बिना मास्क बाजारों में घूमने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया। एसडीएम ऋषि सिंघाई, एसडीओपी शिवेंद्र सिंह, तहसीलदार मनीष शुक्ला, सीएमओ विकास चंद्र मिश्रा  थाना प्रभारी राकेश वैश ने नगर के मुख्य बाजारों का दौरा किया। बाजारों में ग्राहकों व दुकानदारों को हिदायत दी कि वे मुंह पर मास्क लगाकर रखें और दुकानों में भीड़ न होने दें। मास्क न लगाने वाले दुकानदारों पर एसडीएम ऋषि सिंघाई सख्त दिखाई दिये।  बाजार में कपड़े एवं जूता चप्पल के शोरूम संचालक को जब बिना मास्क के देखा तो शोरूम में पहुंचकर उन्हें लताड़ लगाई और मास्क न लगाने पर उनका चालान काट दिया। एसडीएम ने कहा कि मास्क लगाना न केवल खुद के लिए बल्कि दूसरों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है। जिले में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार ने नाइट क‌र्फ्यू भी लगा दिया है।अगर यूं ही लापरवाही बरती गई तो स्थिति और खराब हो सकती है।शहर में व्यवस्था बनाए रखना दुकानदारों के हाथ में है।वे खुद भी मास्क् लगाएं और दुकान में आने वाले ग्राहकों को भी मास्क लगाने का संदेश दें। थाना प्रभारी राकेश वैश ने कहां लाकडाउन खुलने के बाद लोग बेधड़क बिना मास्क लगाए हुए भीड़ में आ जा रहे हैं। इसको रोकने के लिए पुलिस सख्त हो गया है। नगर सहित क्षेत्र में मास्क न पहनने वालों की जांच शुरू किया गया है। पुलिस भी बिना मास्क लगाए हुए लोगों पर चालानी कार्यवाही लगातार कर रही है।कोतमा तहसीलदार मनीष शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया की शुक्रवार को नगर के गांधी चौक, से पूरे बाजार क्षेत्र तथा ग्रामीण बाजारों में भी मास्क की जांच की गई।ना पहनने वाले दुकानदारों सहित नागरिकों पर भी चलानी कार्यवाही की गई जो लगातार जारी रहेगी। पुलिस विभाग एवं नगर पालिका के द्वारा कुल 22 लोगों का चालान किया गया जिसमें ₹3000 जुर्माने की राशि वसूल की गई ।

बस पलटी 1 की मौत कई घायल, पुलिस मौके पर, घायल को भेजा गया अस्पताल


अनुपपुर/जैतहरी

जैतहरी अभी अभी यात्रियों से भरी बस के पलटने की में खबर आया रही है ।जानकारी के अनुसार राजेन्द्रग्राम से जैतहरी की ओर जाने वाले मार्ग पर ठेही गौरेला के पास घटना होने की खबर है घटना में अभी एक की मौत व 10 लोगों के घायल होने की के हताहत होने की खबर है। घटना में घायल हुए लोगों को  पुलिस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी भेज दिया गया हाय मौके पर अस्पताल जैतहरी एवं जैतहरी पुलिस की टीम मौकेेे पर है। बताया जा रहा कि चालक की लापरवाही से घटी है कुछ लोग सड़क पर मोड़ होने के कारण घटना घटी हैं। किरर मार्ग बंद होने के कारण राजेन्द्रग्रा, करपा, बेनीबारी, अमरकंटक जाने वाले लोगो को जैतहरी होकर जाना पड़ रहा है अगर किरर मार्ग जल्द शुरू नही किया गया तो दुर्घटना ऐसे ही होते रहेंगे।

मनोज द्विवेदी बने अध्यक्ष मंडल के प्रदेश सह संयोजक, संघ में बढा जिले का गौरव


अनूपपुर 

 जिले के वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार मनोज द्विवेदी को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की शीर्ष संस्था अध्यक्ष मंडल का प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है। श्री द्विवेदी की प्रदेश स्तर पर हुई इस नियुक्ति से पत्रकारिता जगत में अनूपपुर का गौरव बढा है। इस उपलब्धि पर उन्हे शुभकामनाएँ दी जा रही हैं ।* 

      प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद अली के साथ प्रदेश के अन्य कार्यकारी अध्यक्षों,  प्रदेश उपाध्यक्षों की सहमति से राजकुमार दुबे ( मुरैना) को संयोजक,  दैनिक कीर्तिक्रांति, अनूपपुर के संपादक एवं ईएमएस के जिला प्रतिनिधि मनोज द्विवेदी को अध्यक्ष मंडल का सह संयोजक, अमित द्विवेदी ( सिंगरौली) को उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र सेठी सचिव, के के अग्निहोत्री ,अशोक झलॊया, राकेश प्रताप सिंह को सदस्य नियुक्त किया है। 16 जुलाई 2021 को की गयी इस घोषणा के अनुसार बांधवगढ़ सम्मेलन 2019 मे लिये गये निर्णय के अनुसार मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पत्रकारों का एक मंडल बनाया गया है। अध्यक्ष मंडल एक स्वतंत्र इकाई है जो संघ के हितों को ध्यान में रख कर निर्णय लेने को स्वतंत्र है। इस मंडल में श्री द्विवेदी को पहले सचिव , उपाध्यक्ष पद पर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो चुका है। यहाँ यह विशेष उल्लेखनीय है कि श्री द्विवेदी म प्र श्रमजीवी पत्रकार संघ में जिला महा सचिव, जिलाध्यक्ष, संभागीय अध्यक्ष पदों पर कार्य करते हुए प्रदेश सचिव और फिर प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं। विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक गतिविधियों में सक्रियता से समय देने वाले श्री द्विवेदी को पत्रकारिता जगत में इस ऊंचाई पर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया, शरद जोशी , मोहम्मद अली, उपेन्द्र गौतम, अनिल त्रिपाठी, राजकुमार दुबे, अरविन्द बियाणी, अजीत मिश्रा, मुकेश मिश्रा, राजनारायण मिश्रा , राहुल सिंह राणा, बाबा पाठक, अजय शुक्ला, नीरज सिंह, राजेश पयासी, चैतन्य मिश्रा , अमित शुक्ला, सुमिता शर्मा के साथ जिले के वरिष्ठ पत्रकार राजेश शिवहरे,धनंजय तिवारी, राजेश शुक्ला, मनोज शुक्ला, राजन कुमार, प्रेमचन्द अग्रवाल, राजनारायण द्विवेदी, कैलाश पाण्डेय,शशिधर अग्रवाल,अजय मिश्रा, किशोर सोनी,आनंद पाण्डेय, अनुपम सिंह, आकाश नामदेव, सुधाकर मिश्रा, अरविन्द द्विवेदी,राजकुमार शुक्ला, आशीष द्विवेदी, अनीश तिगाला, नियामुद्दीन, हिमांशु बियाणी, रमेश तिवारी, ग्यानचन्द्र जायसवाल, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, पुष्पेन्द्र रजक, विकास पाण्डेय, नीलू रजक , संतोष मिश्रा, भारत मिश्रा, रामभुवन गौतम, विनय उपाध्याय, मनीष शुक्ला, हिमांशु पाशी, सुरेश शर्मा, अजय जायसवाल के साथ शहडोल, उमरिया,अनूपपुर जिले के पत्रकारों ने शुभकामनाएँ प्रदान की हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget