टीकाकरण के लिए जागरूकता सुबह से लेकर शाम तक का इंतजार


अनूपपुर/भालूमाड़ा

कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण के लिए जहां अभी तक नगरी क्षेत्रों में लोग टीकाकरण के लिए आगे आ रहे थे और ग्रामीण क्षेत्र के लोग टीकाकरण कराने से बच रहे थे लेकिन जैसे-जैसे लोगों में टीके को लेकर जागरूकता और उसके फायदे के बारे में लोगों को जानकारी हो रही है अब ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी टीकाकरण के लिए टीकाकरण केंद्र तक पहुंच रहे हैं आलम यह है कि अब सबसे अधिक भीड़ ग्रामीण क्षेत्रों की टीकाकरण केंद्रों में हो रही है।

         15 जुलाई गुरुवार को भालूमाडॉ टीकाकरण केंद्र में 250 कोविशिल्ड वैक्सीन उपलब्ध कराई गई थी जिसके लिए सुबह 9:00 बजे से लोगों का नाम दर्ज करना प्रारंभ किया गया था और 1 घंटे के अंदर ही ढाई सौ से ऊपर लोगों का नाम टीकाकरण के लिए दर्ज किया गया जिसमें प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण का टीकाकरण शामिल था।

भालूमाडॉ में गुरुवार को प्रथम चरण में 181 लोगों का टीकाकरण किया गया वहीं सेकंड चरण के लिए 69 लोगों का टीकाकरण हुआ हालांकि आज सुबह वैक्सीन थोड़ी देर से आई जिस कारण से शाम 6:00 बजे तक टीकाकरण संपन्न हो पाया इसके बाद भी अनेक लोगों को वापस होना पड़ा।

 सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि नगर से लगभग 15-20 महिलाएं टीकाकरण के लिए सुबह 9:00 बजे लाइन में लगते हुए अपना नाम दर्ज कराया और टीकाकरण के लिए केंद्र में ही रुकी रही यहां तक की भीड़ के चलते उन्हें इंतजार करना पडा उन्होंने अपने साथ दोपहर का खाना भी लेकर आए थे और टीकाकरण केंद्र में ही सभी महिलाओं ने बैठकर खाना भी खाया और उसके बाद अपना टीका करण कराए

 टीकाकरण के लिए उनसे पूछने पर बताएं कि वह लोग अभी तक टीकाकरण को लेकर डरे हुए थे उनको लग रहा था इससे नुकसान होता है लोग बीमार पड़ते हैं इसी कारण वे लोग टीका नहीं लगवा रहे थे लेकिन जैसे-जैसे लोग टीका लगवा रहे हैं और शासन प्रशासन के द्वारा शासकीय योजनाओं के लाभ के लिए टीकाकरण अनिवार्य किया गया है उसके चलते भी अन्य ग्रामीण टीकाकरण करा रहे हैं आज जिन महिलाओं ने टीकाकरण कराया वहां पर टीकाकरण केंद्र में उपस्थित वॉलिंटियर्स ने उन्हें टीकाकरण के फायदे बताएं और उनके मन में जो डर था उसको भी दूर करने का प्रयास किया गया।

नगर पालिका में समस्याओं को लेकर NSUI ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन


अनूपपुर

आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(NSUI) जिला अनूपपुर के जिलाध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में अनूपपुर नगर पालिका परिषद में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर अनूपपुर कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला कलेक्टर एवं प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अनूपपुर के नाम अपर कलेक्टर सरोधन सिंह जी को ज्ञापन सौंपते हुए निम्न समस्या बताएं 

1. वार्ड क्रमांक 1 से 15 वार्डों में नाली सफाई एवं दवा छिड़काव समय समय पर नहीं होता है एवं का फागिंग मशीन का उपयोग भी नहीं किया जाता है

2. वार्ड क्रमांक 1 से 15 वार्डों में पूर्व में बनी नाली के ऊपर निर्माण एवं अतिक्रमण किया जा रहा है

3. नगर के प्रमुख स्थानों पर महिला पुरुष शौचालय नहीं है

4. प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि सही समय में नहीं मिल पा रही है

5. वार्ड क्रमांक 1 से 15 वार्डों के कई प्रमुख मार्ग व नाली क्षतिग्रस्त है

6.नगरपालिका अनूपपुर में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का वेतन समय पर किया जाए

7.जिला अनूपपुर में ट्राइबल विभाग द्वारा स्वीकृत राशि का नगर पालिका द्वारा सामुदायिक भवन बाउंड्री वॉल बनाया जाए!

 भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने जल्द से जल्द ही सभी समस्याओं के निराकरण की मांग किया मुख्य रूप से उपस्थित जितेंद्र सोनी, रामलाल पटेल, विनय कांत प्रजापति, सचिन पटेल, आशीष वर्मा, ऋषि बंशकार, लालजी पटेल, राजेश पटेल, आकाश पटेल, आदित्य राठौर, संदीप राठौर, सूरज सोनी उपस्थित रहे!

लापरवाही करने पर 2 ग्राम पंचायत सचिवों पर जुर्माना


अनूपपुर

अपर कलेक्टर अनूपपुर ने म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में आवेदकों को सेवा प्रदाय ना करने पर जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बसंतपुर के सचिव सुरेन्द्र मिश्रा पर 1000 रुपये तथा जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत पसला के सचिव दिलीप पाठक पर 500 रुपये की शास्ति अधिरोपित की है। 

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत बसंतपुर एवं ग्राम पंचायत पसला के सचिवों ने जन्म का अप्राप्यता प्रमाण पत्र की सेवा समय-सीमा में आवेदकों को प्रदाय नहीं की थी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget