सड़क निर्माण का निरीक्षण, गुणवत्ता की हुई जांच एटक, बीएमएस, इंटक ने दिया क्लीन चिट


अनूपपुर/कोतमा

जमुना कोतमा कोल इंडिया की सहायक कंपनी एसईसीएल के जमुना कोतमा क्षेत्र के अंतर्गत वर्तमान समय में गोविंदा कॉलोनी व लहसुन कॉलोनी में कालरी प्रबंधन द्वारा लगभग 64 लाख रुपए की लागत से ठेकेदार के माध्यम से कॉलोनियों में रोड का निर्माण कराया जा रहा है जिसकी मांग कई वर्षों से की जा रही थी जिसकी गुणवत्ता को लेकर शिकायत संबंधी कई बातें सामने आ रही थी जिस को गंभीरता से लेते हुए एटक यूनियन ने निरीक्षण कर पहले ही क्लीन चिट दिया जा चुका है उसके बाद भारतीय मजदूर संघ बीएमएस के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ताराचंद यादव जमुना कोतमा क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश राठोर क्षेत्रीय वेलफेयर बोर्ड के सदस्य विनय सिंह पंचू यादव दासु इंद्र गोपाल के अलावा इंटक यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रमेश कुशवाहा क्षेत्रीय वेलफेयर बोर्ड के सदस्य रामकिशोर नागेंद्र सिंह के साथ कालरी के सिविल इंजीनियर आरपी तिवारी आरके सिंह की मौजूदगी में गोविंदा कॉलोनी में चल रहे रोड निर्माण का निरीक्षण किया गया जिसमें की रोड को खोदकर देखा गया जो नियमानुसार सही पाया गया वहीं पर थिकनेस व डामर की क्वालिटी भी सही पाई गई और सभी लोगों ने इस गुणवत्ता युक्त कार्य के लिए कालरी अधिकारी व ठेकेदार को साधुवाद दिया इंटक यूनियन के क्षेत्रीय जेसीबी सदस्य रमेश कुशवाहा ने कहा कि हमें शिकायत मिल रही थी कि रोड सही नहीं बना है इसी का निरीक्षण के लिए हम लोग यहां आए थे और यहां खुदवा कर देखा गया तो रोड सही पाया गया 45 एमएम रोड बनना था वह बनाया गया है और जब से जीपी अग्रवाल एस ओ सिविल आए हैं तब से महाप्रबंधक सुधीर कुमार के नेतृत्व में विकास कार्य में काफी गति हुई है रोड के अलावा पानी और जमुना में तारपेंटिंग का काम भी शुरू हो गया है रामकिशोर वेलफेयर बोर्ड सदस्य इंटक ने कहा कि किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है अच्छा कार्य हो रहा है हम यूनियन के लोग इस कार्य से पूरी तरह संतुष्ट हैं विनय सिंह क्षेत्रीय वेलफेयर बोर्ड सदस्य बीएमएस ने कहा कि कुछ यूनियनों द्वारा अनावश्यक शिकायत और पेपर बाजी की जा रही थी जिसका कोई मतलब नहीं है यहां रोड बहुत अच्छी बन रही है जनता पहले रोड  की मांग करती थी जो पूरी हो रही है सुरेश राठोर क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएमएस ने कहा कि पहले रोड की हालत बहुत ज्यादा यहां खराब थी जिसको लेकर मांग लंबे अरसे से किया जा रहा था और अब जाकर वह मांग पूरी हुई है यहां के लोग खुद घरों से बाहर निकल कर पूरा सहयोग रोड बनाने में कर रहे हैं और गोविंदा कॉलोनी का कोई भी व्यक्ति इस रोड की शिकायत नहीं किया है जो भी व्यक्ति शिकायत किया है वह बाहर का है रोड के कार्य से हम पूरी तरह संतुष्ट हैं ताराचंद यादव प्रदेश कार्यसमिति भारतीय मजदूर संघ ने कहा कि यहां पर किसी की सपोर्ट और विरोध की तो बात ही नहीं है बहुत सारे कार्य क्षेत्र में होते हैं हम लोग कहीं निकलते नहीं हैं लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से मैं देख रहा हूं कि पेपर में और व्हाट्सएप में खूब आ रहा है तब हमने देखा कि मैटर क्या है इसलिए हम हैं निरीक्षण करने आए हैं एक यूनियन के हमारे साथी के द्वारा यह कहा जा रहा है कि जबसे अग्रवाल साहब आए हैं तब से किसी तरह का कोई कार्य नहीं हो रहा है वहीं पर एक यूनियन ने कहा कि कार्य अच्छा हो रहा है तब मैंने कहा कि आखिर विरोधाभास उत्पन्न कहां से हो रहा है इसकी जानकारी लेने के लिए मैं यहां पहुंचा हूं जिसमें कुछ रोड सफाई और पानी को लेकर बातें सामने आ रही थी पता करने पर या पता चला कि इससे पहले जो एसओ सिविल अरविंद कुमार थे उन्होंने सफाई की फाइल को क्लियर ही नहीं किया था ठेकेदार उनके पास नहीं गया होगा उन्होंने  फाइल क्लियर नहीं की इसलिए सफाई के वर्क आर्डर लेट हुए और जब जीपी अग्रवाल साहब आए तो उस फाइल को क्लियर करा कर वर्क आर्डर दिए इससे पहले सभी कॉलोनियों के लिए अग्रवाल साहब ने संभवत वन टाइम  स्टीमेट बनाएं सफाई अभियान किया गया पानी की समस्या पर नजर डालने पर पता चला कि जो पानी खोलने वाला वाल्व लगा हुआ है वह कई वर्षों से लगा है जो खराब है उसे तत्काल चेंज कराया जा रहा है जिससे पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी थोड़ी बहुत पानी की समस्या छोड़ दिया जाए तो आज पानी की कहीं समस्या अब नहीं है रही रोड के गुणवत्ता की बात तो आज बीएमएस इंटक एटक के लोग आकर स्वयं रोड को खुदवा का निरीक्षण किया गया है जहां पर सही पाया गया कहीं-कहीं पर तो थिकनेस से भी ज्यादा मोटी रोड बनी हुई है और डामर की क्वालिटी भी ठीक हैं काम कराना हम यूनियन के लोगों का काम है ठीक है काम में थोड़ा बहुत ऊंचा नीचा होता है तो उसमें सुधार की आवश्यकता है लेकिन यह कह देना कि कॉम ही नहीं हो रहा है यह पूरी तरह गलत है और जिस 3 पॉइंट पर शिकायत हुआ था उन तीनों प्वाइंटों पर काम तेज गति से चल रहा है और श्री यादव ने कहा कि मैं अग्रवाल साहब को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं वह काम करवाने के प्रति बहुत सजग रहते हैं और अगर कोई चाहे कि उन्हें डरा कर चमका कर कोई काम करा लें तो वह संभव नहीं है अधिकारियों को काम करने दिया जाना चाहिए काम अभी शुरू हुआ नहीं और उसमें भ्रष्टाचार हो गया यह तो बड़ा हास्यप्रद लगता है उक्त निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोग भी मौजूद रहे।

 रामलाल रौतेल बने भाजपा अजजा मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रभारी

*भाजपा के राष्ट्रीय टीम में रौतेल के शामिल होने पर लोगों ने दी शुभकामनाएँ*


अनूपपुर / भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की सहमति से अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने मप्र भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य , मप्र अजजा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं अनूपपुर के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल को छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया है। श्री रौतेल इससे पूर्व अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री,  एवं मप्र भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके है। वे अजजा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य भी हैं।

 श्री रौतेल को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने पर उनके शुभचिंतकों और पार्टी पदाधिकारियो ने शुभकामनाएँ दी हैं।

     प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने 13 को एक पत्र जारी करके इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की घोषणा की जाती है। इसके अनुसार रामलाल रौतेल एवं श्रीमती आशा लाकडा को छत्तीसगढ़ का प्रभारी एवं खामसिंह मांझी को सह प्रभारी बनाया गया है। 

    श्री रौतेल को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मप्र भाजपा के पूर्व सह महामंत्री भगवत शरण माथुर, जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह, मप्र शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, जय सिंह मरावी, प्रदेश मंत्री एवं जैतपुर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, अनूपपुर जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, शहडोल जिलाध्यक्ष कमलप्रताप सिंह, उमरिया जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय,   श्रीमती रुपमति सिंह, अनिल गुप्ता, नरेन्द्र मरावी, रामदास पुरी, दिलीप जायसवाल, सुदामा सिंह सिंग्राम, जुगुलकिशोर गुप्ता, ओमप्रकाश द्विवेदी, मनोज कुमार द्विवेदी, आधाराम वैश्य, नवल नायक, प्रेमचन्द यादव, लवकुश शुक्ला, अखिलेश द्विवेदी, भूपेन्द्र सिंह, भारत सिंह, सिद्धार्थ सिंह, नवल नायक ,राहुल पाण्डेय, रामगोपाल द्विवेदी, अरुण सिंह, गजेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह शिकरवार,राम अवध सिंह,  जितेंद्र सोनी, शिवरतन बर्मा, अजय शुकला, कृष्णानंद द्विवेदी, राजेश सिंह, सिद्धार्थ त्रिवेदी, चंडीकांत झा, सत्यनारायण फुक्कू सोनी, मुकेश पटेल, दिनेश राठौर,डा विष्णु मिश्रा, सुनील मिश्रा, चंद्रिका द्विवेदी, जनार्दन मिश्रा, रमा मिश्रा, आदर्श शर्मा, डा अनूप मुखर्जी, कमलेश तिवारी पिंटू, आर के गौतम, विपिन पाठक,मनोज मिश्रा, हनुमान गर्ग , मनीष गोयनका, रवि तिवारी, प्रभात मिश्रा, धर्मेन्द्र मोहिनी वर्मा, पुरुषोत्तम सिंह , शक्ति महाराज, मनोज दुबे, राजेश पटेल, राजकुमार पटेल, कुंदन सिंह सहित अन्य लोगों ने बधाई ,शुभकामनाएँ प्रदान की हैं।

दर दर भोजन के लिए भटकते अनाथ बच्चे को पहुँचाया गया ममता बाल गृह

*जन अभियान के वालेंटियर, आशा कार्यकर्ता, महिला बाल विकास पर्यवेक्षक की अहम भूमिका*


अनूपपुर/डोला

डोला नगरपरिषद में एक अनाथ किशोर बालक की सूचना मिली जिनके माता पिता एवं भाइयों की मृत्यु हो जाने के पश्चात वह किशोर बालक अनाथ हो गया । जिनके माता पिता ने अंतर्जातीय विवाह किया था। पिता यादव एवं माता कोल जनजाति की होने से दोनो समाज ने विवाहित जोड़े का बहिष्कार कर दिया। जिससे माता पिता की मृत्यु हो जाने के बाद सम्बंधित परिवार से कोई व्यक्ति आगे नही आया । किशोर बालक दिन भर भटकता लेकिन उसे कभी भोजन नही मिलता तो कभी आस पड़ोस के लोग व आशाकार्यकर्ता प्रभा के द्वारा भोजन करवाया गया, जैसे ही महिला बाल अधिकारी को इस बात का पता चला तभी उन्होंने संज्ञान लेते हुए महिला बाल विकास की पर्वेक्षक सीमा सिंह को सभी जानकारी एकत्रित कर किशोर बालक को अनूपपुर लाने के लिए कहा । पर्वेक्षक द्वारा जन अभियान परिषद के वालेंटियर सुमिता शर्मा एवं विनीता मिश्रा को यह बात बताई गई जिसके  बाद कई कठिनाइयों से किशोर बालक को आशाकार्यकर्ता द्वारा खोज कर किशोर बालक के मन की बात सुनी गई । उनके पश्चात उनकी काउन्सलिंग की गई, जिससे किशोर बालक ने स्वयं बाल गृह रहने की बात कही ।

किशोर बालक के सुरक्षित भविष्य के लिए बच्चे को श्री मति मंजूषा शर्मा जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी महिला बाल विकास के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद उन्होंने श्री विनोद परस्ते ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास के संज्ञान में लाया । बाद में महिला बाल विकास के अधिकारियों द्वारा बाल कल्याण समिति में किशोर को भेजा गया जहाँ उसकी बाल कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा काउन्सलिंग करने के बाद किशोर बालक को चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर ममता बाल गृह अनूपपुर भेजा गया ।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget