रामलाल रौतेल बने भाजपा अजजा मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रभारी

*भाजपा के राष्ट्रीय टीम में रौतेल के शामिल होने पर लोगों ने दी शुभकामनाएँ*


अनूपपुर / भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की सहमति से अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने मप्र भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य , मप्र अजजा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं अनूपपुर के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल को छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया है। श्री रौतेल इससे पूर्व अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री,  एवं मप्र भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके है। वे अजजा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य भी हैं।

 श्री रौतेल को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने पर उनके शुभचिंतकों और पार्टी पदाधिकारियो ने शुभकामनाएँ दी हैं।

     प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने 13 को एक पत्र जारी करके इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की घोषणा की जाती है। इसके अनुसार रामलाल रौतेल एवं श्रीमती आशा लाकडा को छत्तीसगढ़ का प्रभारी एवं खामसिंह मांझी को सह प्रभारी बनाया गया है। 

    श्री रौतेल को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मप्र भाजपा के पूर्व सह महामंत्री भगवत शरण माथुर, जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह, मप्र शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, जय सिंह मरावी, प्रदेश मंत्री एवं जैतपुर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, अनूपपुर जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, शहडोल जिलाध्यक्ष कमलप्रताप सिंह, उमरिया जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय,   श्रीमती रुपमति सिंह, अनिल गुप्ता, नरेन्द्र मरावी, रामदास पुरी, दिलीप जायसवाल, सुदामा सिंह सिंग्राम, जुगुलकिशोर गुप्ता, ओमप्रकाश द्विवेदी, मनोज कुमार द्विवेदी, आधाराम वैश्य, नवल नायक, प्रेमचन्द यादव, लवकुश शुक्ला, अखिलेश द्विवेदी, भूपेन्द्र सिंह, भारत सिंह, सिद्धार्थ सिंह, नवल नायक ,राहुल पाण्डेय, रामगोपाल द्विवेदी, अरुण सिंह, गजेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह शिकरवार,राम अवध सिंह,  जितेंद्र सोनी, शिवरतन बर्मा, अजय शुकला, कृष्णानंद द्विवेदी, राजेश सिंह, सिद्धार्थ त्रिवेदी, चंडीकांत झा, सत्यनारायण फुक्कू सोनी, मुकेश पटेल, दिनेश राठौर,डा विष्णु मिश्रा, सुनील मिश्रा, चंद्रिका द्विवेदी, जनार्दन मिश्रा, रमा मिश्रा, आदर्श शर्मा, डा अनूप मुखर्जी, कमलेश तिवारी पिंटू, आर के गौतम, विपिन पाठक,मनोज मिश्रा, हनुमान गर्ग , मनीष गोयनका, रवि तिवारी, प्रभात मिश्रा, धर्मेन्द्र मोहिनी वर्मा, पुरुषोत्तम सिंह , शक्ति महाराज, मनोज दुबे, राजेश पटेल, राजकुमार पटेल, कुंदन सिंह सहित अन्य लोगों ने बधाई ,शुभकामनाएँ प्रदान की हैं।

दर दर भोजन के लिए भटकते अनाथ बच्चे को पहुँचाया गया ममता बाल गृह

*जन अभियान के वालेंटियर, आशा कार्यकर्ता, महिला बाल विकास पर्यवेक्षक की अहम भूमिका*


अनूपपुर/डोला

डोला नगरपरिषद में एक अनाथ किशोर बालक की सूचना मिली जिनके माता पिता एवं भाइयों की मृत्यु हो जाने के पश्चात वह किशोर बालक अनाथ हो गया । जिनके माता पिता ने अंतर्जातीय विवाह किया था। पिता यादव एवं माता कोल जनजाति की होने से दोनो समाज ने विवाहित जोड़े का बहिष्कार कर दिया। जिससे माता पिता की मृत्यु हो जाने के बाद सम्बंधित परिवार से कोई व्यक्ति आगे नही आया । किशोर बालक दिन भर भटकता लेकिन उसे कभी भोजन नही मिलता तो कभी आस पड़ोस के लोग व आशाकार्यकर्ता प्रभा के द्वारा भोजन करवाया गया, जैसे ही महिला बाल अधिकारी को इस बात का पता चला तभी उन्होंने संज्ञान लेते हुए महिला बाल विकास की पर्वेक्षक सीमा सिंह को सभी जानकारी एकत्रित कर किशोर बालक को अनूपपुर लाने के लिए कहा । पर्वेक्षक द्वारा जन अभियान परिषद के वालेंटियर सुमिता शर्मा एवं विनीता मिश्रा को यह बात बताई गई जिसके  बाद कई कठिनाइयों से किशोर बालक को आशाकार्यकर्ता द्वारा खोज कर किशोर बालक के मन की बात सुनी गई । उनके पश्चात उनकी काउन्सलिंग की गई, जिससे किशोर बालक ने स्वयं बाल गृह रहने की बात कही ।

किशोर बालक के सुरक्षित भविष्य के लिए बच्चे को श्री मति मंजूषा शर्मा जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी महिला बाल विकास के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद उन्होंने श्री विनोद परस्ते ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास के संज्ञान में लाया । बाद में महिला बाल विकास के अधिकारियों द्वारा बाल कल्याण समिति में किशोर को भेजा गया जहाँ उसकी बाल कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा काउन्सलिंग करने के बाद किशोर बालक को चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर ममता बाल गृह अनूपपुर भेजा गया ।

ठोकर मार भाग रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, सायकिल सवार की मौत


अनूपपुर/डोला 

बिजुरी थाना अंतर्गत बेलिया फाटक टर्निग में कपिलधारा खदान से कोयला लोड़ कर मैहर की ओर जा रही ट्रक क्रमांक MP65GA-0779  जो नगाराबाध के पास दिनांक 14/7/21 को शाम तकरीबन 8:15 पर साइकिल सवार श्यामलाल पिता रामजीयावन सहिस उम्र 40 वर्ष निवासी बेलिया को एक्सीडेंट कर मौके से  फरार हो रहा था जिसकी घटना स्थल पर मौत हो गई जहां महज 300 मीटर की दूरी पर जाकर ट्रक अनियंत्रित होकर बेलिया फाटक होटल के समीप पलट गई जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा 108 को दी गई।

*जानकारी देने के बावजूद भी मौके पर नहीं पहुंची 108 वाहन*

एक तरफ सरकार द्वारा लोगों की सुविधा के लिए तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन वही जिले में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा की जा रही लापरवाही के कारण लोगों को समय पर सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती जिससे कि घायल लोग मौके पर ही दम तोड़ देते है मौके पर पहुँचती पुलिस बल को ग्रामीणों द्वारा जानकरी देते हुए बताया गया कि लगभग 1 घंटे से 108 में संपर्क किया जा रहा लेकिन उनके द्वारा किसी भी प्रकार का सही जवाब नहीं दिया गया और ना ही घटनास्थल पर पहुंचा गया अगर समय रहते घटनास्थल पर वाहन पहुंच जाती तो शायद ही एक गरीब की जान को बचाया जा सकता था।

*सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुँची पुलिस* 

पुलिस द्वारा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से मृतक को सड़क से किनारे किया गया व 108 वाहन का इंतजार करते रहे लेकिन घटना स्थल पर वाहन के न आने पर देर रात को पुलिस द्वारा शव वाहन को बुलाया गया उसके पश्चात पुलिस द्वारा मृतक को बिजुरी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया रात्रि होने के कारण पीएम 15/7/21की सुबह करने के उपरांत बॉडी को परिजनों को शौप दी गई। साथ ही दुर्घटना हुई ट्रक को भी क्रेन के माध्यम से उठवा कर बिजुरी थाना लाया गया साथ ही वाहन चालक संग्राम सिंह गोड़ पिता दुमन सिंह गोड़ उम्र 36 वर्ष निवासी हरद को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 171/21 कायम किया गया है।

*इनका कहना है*

घटना की जानकारी हमें नहीं है अगर इस प्रकार की घटना में लापरवाही की गई है तो जानकारी एकत्रित कर कार्यवाही जरूर की जाएगी।

*किशन विश्वकर्मा 108 वाहन इंचार्ज अनूपपुर*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget