माता-पिता को छोड़कर पुत्र निकल पड़ा देश जगाने सायकिल पर कर रहा भारत यात्रा


अनूपपुर/डोला

देश को जानने देखने,समझने की ऐसी ललक कि माता-पिता को छोड़कर इकलौता पुत्र सायकिल से निकल पड़ा भारत यात्रा पर बिन्दास फक्कड़पन इतना कि ना आज ठहरने की चिंता और ना ही कल भोजन का फिक्र जहां जिसने जो सहयोग दे दिया बेफिक्री से ,खुशी - खुशी स्वीकार कर लिया। योग के द्वारा देश जोडने निकले ऐसे युवक सिद्धार्थ को कहें तो क्या कहें ? वो भी सत्य को जानने अपनी पत्नी - दुधमुहे पुत्र को त्याग कर निकल पड़े थे।

*योग दिवस के दिन भारत यात्रा पर निकले मेहुल*

 मध्यप्रदेश के पिपरिया (होशंगाबाद ) के युवक मेहुल लखानी 21 जून 2021 योग दिवस के दिन अपना घर छोड़ कर भारत यात्रा पर निकल पड़े जहाँ उन्होंने पचमढी, बरेली, नरसिंहपुर, जबलपुर, भेडाघाट, मंडला, डिंडोरी होते हुए वे अमरकंटक पहुंचे जहाँ तीन दिन तक उन्होंने योग के माध्यम से लोगों को जोडने की कोशिश की यहाँ से वे पेण्ड्रा, वेंकटनगर, जैतहरी होते हुए मंगलवार ,13 जुलाई को अनूपपुर पहुंचे सेवाभारती , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में उन्होंने रात्रि विश्राम किया।

 *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किया गया सम्मानित*

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकौशल प्रांत के गौसेवा प्रकल्प के प्रांत प्रमुख राजकुमार जैन,जिला प्रचारक वीरेन्द्र दाहिया,मनोज द्विवेदी ने संघ कार्यालय में मेहुल को अंगवस्त्र पहना कर मास्क, सेनेटाइजर, फल आदि प्रदान कर सम्मानित किया भारत यात्री मेहुल लखानी ने शहडोल प्रवास से पूर्व वार्ता करते हुए बतलाया कि देश को जानने,योग के माध्यम से उसे जोड़ने का जज्बा इतना प्रबल था कि हिम्मत जुटाकर सायकिल पर दैनिक उपयोग की कुछ जरुरी सामग्री थैले में लाद कर निकल पड़ा घर पर बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ कर इकलौते बेटे का ऐसे घर त्याग देना कम हिम्मत का काम नहीं है इस बावत प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारत हमारी माता हैं ‌उन्हे आज स्वस्थ,मजबूत,एकजुट नागरिकों की जररत है मेरा छोटा सा प्रयास कितना सफल होगा मुझे नहीं पता लेकिन मैं भारत यात्रा के माध्यम से योग द्वारा अपने देश के भाई बहनों को स्वस्थ,खुश, मजबूत देखना चाहता हूँ मेहुल अनूपपुर से चचाई, बुढार होकर शहडोल की यात्रा पर निकल चुके हैं गुरुवार को वे शहडोल में रहेंगे। इसके बाद वे मैहर के लिये प्रस्थान करेंगे।

वैक्सीन महाअभियान में स्वास्थ्य विभाग, कोरोना वालेंटियर कर रहे है जागरूक


अनूपपुर

प्रदेश में संचालित वैक्सीन महाअभियान में हसदेव क्षेत्र के मुखिया महाप्रबंधक यू टी कंझरकर के निर्देशन पर हसदेव क्षेत्र के सभी कॉलरी‌ मुहाड़ो पर श्रमिको व उनके परिवारों के कोविड टीकाकरण की चिंता करते हुए  उपक्षेत्रीय प्रबंधक एम पी सिंह एंव खान प्रबंधक कन्हैया मिश्रा  के देखरेख मे स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा  तीनों पाली में सर्वे का कार्य बहुत तेजी से किया जा रहा है , कि हमारे श्रमिकों और उनके परिवारों के सदस्यों को कोविड की पहली एवं दूसरी  डोज लगी है या नहीं । 13 जुलाई को प्रवीर‌ कुमार साहू चीफ लैब टेक्नीशियन नरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव हाजिरी बाबू के साथ साथ   जन अभियान परिषद के वालंटियर्स भी अपने स्तर पर कार्य कर रहे है  जन अभियान परिषद के वोलेंटियर सुमिता शर्मा एवं विनीता मिश्रा ने सभी  कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने एवं वैक्सीन लगवाने के बाद भी मास्क पहनने, कोरोना उपयुक्त व्यवहार करने एवं जिन्होंने वैक्सीन नही लगवाई उन्हें भी वैक्सीन लगवाने के लिए विशेष आग्रह कर प्रेरित किया।

सिविल विभाग लापरवाह बूंद-बूंद पानी को तरसते कालरी मजदूर

आवास में गंदगी, छत से टपक रहा पानी खस्ताहाल आवास में रहने को मजबूर


अनूपपुर/कोतमा

ज़मुना कोतमा क्षेत्र के सिविल विभाग की उदासीनता और अकर्मण्यता  फिर से उजागर हुआ। याद रहे कि क्षेत्र का  सिविल विभाग और स्टाफ़  अधिकारी सिविल हमेशा से चर्चा का  केन्द्र बिन्दु  होकर सुर्खियों मे बना हुआ है। कारण यह है  कि  जबसे स्टाफ़  अधिकारी सिविल कि  नियुक्ति इस  क्षेत्र मे हुई है  तभी से मजदूर हित के सभी कार्य अवरुद्ध है, मजदूरों का  जीवन स्तर दूर्दशा  के दौर से गुजर रहा है। कंपनी के प्रत्येक आवास मे पानी का  रिसाव , पानी की आपूर्ति न होना और कॉलोनी मे गंदगी मुख्य समस्या बनी हुई है।  ज़मुना कॉलोनी के जी ब्लॉक मे विगत तीन दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प होने से कोयला खान के कर्मचारियों मे अफरा -तफरी  है।  पहले  जो भी दूषित पानी एक दो दिन मे मिल जाता था अब वह भी बंद हो गया है  l   कोयला मजदूर सभा (एच एम  एस ) संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष  श्रीकांत शुक्ला ने गत माह  16 जून को क्षेत्र के महाप्रबंधक को मांग पत्र लिखकर स्वच्छ पर्याप्त पेय जल आपूर्ति के साथ कोलोनियों मे व्याप्त  गंदगी की सफाई एवं आवासों मे पानी रिसाव की समस्या को दूर करने का  मांग किया था।  26 जून को प्रबंधन और संघ के साथ हुई बैठक मे स्टाफ़  अधिकारी सिविल द्वारा शीघ्र ही समस्यायों के प्रति कार्यवाही का  आश्वासन दिया था। किंतु स्टाफ़  अधिकारी सिविल सब भूलकर  कोई कार्यवाही अभी तक नही किये। कार्यवाही के नाम  पर यही हुआ कि  जो भी दूषित पानी मिलता था वह भी बंद हो गया।  श्रमिकों  का  परिवार गली - गली कुओं  और तालाब से पानी लाने को मजबूर हैं।  यह हाल है  माहारत्न कंपनी के  श्रमिकों का जीवन स्तर का  है। श्रमिकों  के आवासों का  यह हाल है  कि  श्रमिक घरों मे पन्नी लगाकर किसी तरह इस  क्षेत्र के सिविल विभाग भ्रष्टाचार के कारनामों से जीवन जी रहा है। बारिश मे सड़क बनाया जा  रहा है  किंतु श्रमिक  आवास का  मरम्मत नही हो सकता है। वर्क ऑडर  जारी है  परंतु ठेकेदार से काम नही लिया जा रहा है।  बिना काम के ही ठेकेदार  का  बिल भुगतान करने की साजिश सिविल विभाग करता  है  किंतु श्रमिक  के समस्या को सुना नही जा रहा है।  

            कोयला मजदूर सभा के अध्यक्ष  श्रीकांत शुक्ला  ने बताया कि  जो मांग पत्र संघ की ओर से मैने दिया था सिविल विभाग से एक भी सिविल कार्य नही किये गये हैं  l  इसलिये पुन : संघ धरना प्रदर्शन श्रमिक हित मे करेगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget