गरीबों की मदद ही सबसे बड़ी सेवा है-- बिसाहूलाल सिंह


अनूपपुर/भालूमाड़ा

गरीबों की मदद ही सबसे बड़ी सेवा है। पसान का समुचित विकास हो आम जनों को सुविधाएं मिले, गरीबों को राशन शासन की योजनाओं का लाभ मिले, नगर के विकास के लिए ना पैसे की कमी है ना काम की कमी है-- लेकिन इसका सदुपयोग किया जाए, यह जिम्मेदारी नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ की है, नगर में टेंडर प्रक्रिया के कारण अनेकों काम रुके पड़े हुए हैं जिसका समाधान नगर पालिका को करना चाहिए। पसान नगर पालिका मेरा गृह नगर है यहां पर किसी भी चीज की कमी नहीं होने दी जाएगी।

 नगरपालिका का समुचित विकास हो यह हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है।

     उक्त बातें प्रदेश के मंत्री मध्य प्रदेश शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण ने 12 जुलाई को पसान नगर पालिका में तीन करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में कही।

       पसान नगर पालिका में वार्ड क्रमांक 6 में मंगल भवन निर्माण वार्ड क्रमांक 1, 8, 9, 10 ,11 में रोड निर्माण वार्ड क्रमांक 18 में सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि पूजन एवं वार्ड क्रमांक 7 में पेवर ब्लॉक सुंदरीकरण वार्ड क्रमांक 8 थाना तिराहा से मुरधवा तक डामरीकरण रोड निर्माण का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि डॉ मोहन यादव मंत्री मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग बिसाहूलाल सिंह मंत्री मध्य प्रदेश शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण अनूपपुर एसडीएम कमलेश पुरी भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम पसान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुमन राजू गुप्ता पसान सीएमओ आर एस हलवाई सहित अनेक अतिथि एवं आम जन उपस्थित रहे।

     भूमि पूजन एवं लोकार्पण का कार्यक्रम  जमुना बंकिम विहार में रखा दिया था जहां काफी विलंब से अतिथियों का आगमन हुआ आगमन के दौरान पसान नगर पालिका के द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया जिसमें आदिवासी अंचल की प्राचीन परंपरा सैला नित्य का आयोजन हुआ इसके पश्चात पसान नगर पालिका में कराए गए कार्यों एवं होने वाले कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन किया गया।

    कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों विशिष्ट अतिथियों जिले के अधिकारियों भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।

       कार्यक्रम में पसान नगर पालिका अध्यक्ष की ओर से अपनी बात रखते हुए राजू गुप्ता ने उपस्थित अतिथि मंत्री मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग डॉ मोहन यादव जी एवं समस्त अतिथियों का धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पसान नगर पालिका में हमारे विधायक मंत्री बिसाहूलाल सिंह जी के आशीर्वाद उनके सहयोग से यह सारे विकास कार्य हो रहे हैं और उन्होंने हमेशा पसान के लिए शासन के विभिन्न विभागों से राशि स्वीकृत कराए हैं। लेकिन पिछले 2 वर्षों से कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के चलते नगर का विकास का काम नहीं हो पाया है आज जमुना में जो मंगल भवन का भूमि पूजन हो रहा है इसी प्रकार मंगल भवन भालूमाडॉ में भी बनने का प्रस्ताव है इसके साथ-साथ और भी विकास के कार्य कराने हैं जिसके लिए अब समय कम है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि आज बहुत हर्ष का दिन है जब शासन के उच्च शिक्षा मंत्री हमारे अपने नगर आए हैं और यह महाकाल की नगरी से हैं मंत्री जी का यहां आने का कोई प्रोग्राम नहीं था मेरे निवेदन पर जिसमें बिजूरी में 6 करोड़ से अधिक लागत से महाविद्यालय का भूमि पूजन होना था और आप प्रदेश के शिक्षा मंत्री हैं आप के द्वारा लोकार्पण हो जाए तब इन्होंने स्वीकार किया और पसान में भी आकर लोकार्पण  भूमि पूजन कार्यक्रम में आप उपस्थित हुए हमारा क्षेत्र आदिवासी क्षेत्र है यहां पसान सबसे बड़ी नगरपालिका है जहां लगातार विकास हो रहा है यहां के अध्यक्ष जनप्रतिनिधि जब भी विकास कार्यों के लिए आवश्यकता हुई उसके लिए राशि स्वीकृत कराया गया पिछली बार भी करोड़ों की लागत से भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया था और आज फिर 3 करोड़ से अधिक की लागत से भूमि पूजन लोकार्पण कार्यक्रम हो रहा है पसान नगर पालिका अध्यक्ष की मांग पर मंगल भवन के लिए डेढ़ करोड़ मिला पानी की समस्या पर 33 करोड़ नल जल योजना के तहत दिया गया जिसका कार्य शुरू हो रहा है पसान जमुना एवं भालूमाडॉ में साप्ताहिक बाजार में सेड निर्माण का काम भी होने को है पसान में विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है लेकिन इसका सदुपयोग हो यह अध्यक्ष और नगरपालिका की जिम्मेदारी है कुछ कार्य ऐसे हैं जो समय सीमा पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं इसका मुख्य कारण है टेंडर प्रक्रिया जहां कम रेट पर टेंडर लेकर ठेकेदार द्वारा काम नहीं करने से काम साल साल भर से रुके पड़े हैं इस कारण से नगर नगर के विकास में रोड़ा उत्पन्न हो रहा है इसके लिए हम सबका नैतिक दायित्व है कि हम सब मिलजुल कर अपने नगर का विकास करें जहां पर जो जरूरत होगा हम पूरा करेंगे किसी चीज की कमी नहीं होने देंगे जब मंत्री का घर ही है तब किस बात की कमी  पसान का समुचित विकास हो यहां के लोगों को सुविधाएं मिले लोगों को रोड नाली बिजली पानी साफ-सफाई राशन शासन की योजनाओं का लाभ मिले इस बात का विशेष ध्यान देना है हमारे माननीय मुख्यमंत्री ने 3 महीने का राशन एवं प्रधानमंत्री के द्वारा 2 माह का राशन कुल 5 माह का राशन निशुल्क दिया जाना है गरीबी रेखा से नीचे वालों को जिस में प्रति व्यक्ति लगभग 25 किलो राशन दिया जाएगा और यदि किसी परिवार में 4 लोग हैं तो एक क्विंटल राशन  उन्हें निशुल्क मिलेगा गरीबों की मदद ही सबसे बड़ी सेवा है यहां नगर पालिका द्वारा सर्वे कराया जाए लोगों को चिन्हित किया जाए जो गरीब लोग हैं सीएमओ पटवारी उसकी तस्दीक कर एसडीएम साहब को दें जहां से उनके लिए राशन की पर्ची बन जाए लेकिन देखने में आ रहा है कि यह काम यहां नहीं हो रहा कई वर्षों से यहां सर्वे नहीं कराया गया है अधिकारी बाहर नहीं निकलते तब गरीबों का भला कैसे होगा उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ कैसे मिलेग गरीबों की सेवा से ही विकास होगा इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए।

     कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ मोहन यादव मंत्री मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग समय के अभाव के चलते पसान की जनता को बिना कुछ कहे ही चले गए जिसका मलाल लोगों में है कि हमारे नगर में पहली बार हमारे प्रदेश के शिक्षा मंत्री आए और उनको हम सुन भी नहीं पाए।

   कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित---- उक्त कार्यक्रम में जहां मुख्य अतिथि बिसाहूलाल सिंह मंत्री मध्य प्रदेश शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विशिष्ट अतिथि डॉ मोहन यादव मंत्री मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग अनूपपुर एसडीएम कमलेश पुरी माननीय एडीएम साहब पसान नगर पालिका अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता उपाध्यक्ष शालिनी विकास जयसवाल पसान नगर पालिका के पार्षद अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गुप्ता रामदास पुरी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पसान राम अवध सिंह जितेंद्र सोनी जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह भाजपा मंडल पसान अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी लाल बहादुर जयसवाल अशोक लाल भागीरथी पटेल स्वप्निल पांडे सुश्री फूलमती केवट श्रीमती अनीता चौहान फैज मोहम्मद वकील अहमद चंद्रभान सिंह राजू गुप्ता धीरेंद्र सिंह कैसर अली अजय यादव विकास जयसवाल सचिन जयसवाल मनोज सिंह हसन अंसारी जितेंद्र चंदन पांडे अंकित शुक्ला रजक रघुवंश सिंह पसान नगर पालिका के कर्मचारी एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल पसान के पदाधिकारी कार्यकर्ता युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं नगर के आमजन उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ डिफ्टी एमईआईओ के भ्रष्टाचार पर्दा डाल रहा लिपिक

भारत सरकार के रजिस्टर्ड टिकिट को कार्यालयीन पत्र के माध्यम से किया अमान्य


अनूपपुर/ 

जिले के स्वास्थ्य विभाग में कई वर्षों से भर्ष्टाचार की कुंडली मारे बैठे मीडिया अधिकारी के पी सिंह के द्वारा लगातार भर्ष्टाचार पर भ्रष्टाचार किये जाने के आरोप लगने के बाद भी बाज नही आ रहे मीडिया अधिकारी के द्वारा विगत 26 जनवरी 2021 को 2 छोटे छोटे फ्लेक्स लगाकर सरकारी वाहन में प्रचार रथ के प्रदर्शन को लेकर सरकारी पैसे का बंदरबांट करते हुए फर्जी बिल लगाकर भुगतान किए जाने का मामला सामने आया था ।

जिसके प्रमाणन को लेकर आरटीआईआई कार्यकर्ता के द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर शासन द्वारा बनाये गये सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के पालन में किये गए भृष्टाचार की पुष्टि के संबंध में जानकारी मांगी गई थी ।आवेदक द्वारा प्रस्तुत आवेदन के बाद विभाग के निकम्मे कर्मचारियों के द्वारा शासन द्वारा बनाये गये अधिनियम को भ्रष्टाचार छिपाने की नीयत से भारत सरकार द्वारा जारी रजिस्टर्ड टिकिट स्पेशल एडहेसिव तक को अमान्य लिखकर विभाग में पदस्थ मुख्य लिपिक चंदूपाव के द्वारा मीडिया अधिकारी के पी सिंह के द्वारा किये गए भृष्टाचार पर पर्दा डाल दिया गया ।

जबकि भारत देश के न्यायायिक प्रक्रिया कानून का मानना है की अपराधी को शरण देने वाला अपराधी कहलाता है। लेकिन यहां के स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ ऐसे शातिर है कि इनके द्वारा लगातार शासन के नियम कानून को दरकिनार कर सरकारी पैसे की होली खेली जा रही है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ मीडिया अधिकारी के पी सिंह के द्वारा जिले में प्रवेश होने से लेकर आज दिनांक तक अपने साथी दिमाग के कारण भ्रष्टाचार का पहाड़ बना दिया गया इनके द्वारा पूर्व में भी कई बार समाचार पत्रों के माध्यम से किये गए काली करतूतों से आम जनता सहित शासन प्रशासन  तक पहुंचाया जा चुका है।ज्ञातव्य है कि मीडिया अधिकारी के पी सिंह के द्वारा पुअर में भी नियम - कानून को दर किनार करते हुए अपनी छवि बनी रहे को लेकर शासकीय राशि का दुरूपयोग लगातार किया गया है , जबकि मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रचार प्रसार के लिए डिफ्टीई एम आई ओ की पदस्थापना की जाती है करण की विभाग के समस्त योजनाओं का प्रचार-प्रसार हो सके एवं आमजन को उसका भरपूर लाभ मिल सके लेकिन के पी सिंह केवल अपने लाभ के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली प्रचार-प्रसार की राशि का भी बंदरबांट कर लिया जाता है। उक्त व्यक्ति के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार में पर्दा डालने के लिए विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी भी अपना सहयोग देने में कोताही नहीं करते। लगभग 4 वर्षों से देखा जा रहा कि के पी सिंह रीवा जिले के निवासी बता कर आए दिन बिना अधिकारियों एवं जिम्मेदारों को सूचना के ही भग जाते हैं। यह अपनी मर्जी मुताबिक विभाग चलाने में कभी कोताही नहीं बरततें के पी सिंह के सहयोग से विगत वर्ष कलेक्टर जैसे प्रभाव सील अधिकारी को गुमराह कर अवैध तरीके से नियम विरुद्ध मलेरिया विभाग में फर्जी नियुक्ति कर 14 लोगों को जो उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड के निवासी हैं उन्हें सरकारी नौकर बना दिया गया था जिसकी लगातार शिकायत के बाद मामला उच्चतम न्यायालय में चल रहा है। के पी सिंह के द्वारा आए दिन अपने ही विभाग के अधिकारी कर्मचारियों एवं मैदानी स्तर में काम कर रहे कर्मचारियों के ऊपर दबाव बनाकर तरह-तरह के भ्रष्टाचार कराए जाने एवं न किए जाने पर कार्यवाही किए जाने की धमकी देना इनके आदत में है। मीडिया अधिकारी के द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लगातार कई वर्षों से भ्रष्टाचार किया जा रहा है एवं इनके द्वारा उसी भ्रष्टाचार में कमाए हुए धन के दम पर शिकायत कराते हुए विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। इतना ही नहीं उक्त मीडिया अधिकारी के द्वारा कांग्रेस सरकार के वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल को अपना करीबी बता कर यहां पदस्थ छोटे-मोटे कर्मचारियों के पास कार्यवाही करा देने एवं सरकार हिला देने की भी धमकी दे दी जाती है। उपरोक्त डिप्टी ईएमआईओ के कारनामों की उच्च स्तरीय जांच किए जाने को लेकर जिले भर के समाजसेवी आमजन शासन में प्रशासन में बैठे जिम्मेदारों सहित कलेक्टर सोनिया मीणा से अपील किए हैं कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी द्वारा किए गए भ्रष्टाचारों की विधिवत जांच करा कर अगर समय रहते कार्यवाही नहीं की गई तो इनके द्वारा जिले के स्वास्थ्य विभाग को मिट्टी में मिलाने मैं बिल्कुल कोताही नहीं की जा सकेगी।

जब पूरे मामले को लेकर मुख्य लिपिक चंदू पाओ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा कोई ऐसा टिकट को लेकर अमान्य नहीं किया गया है मुझसे मीडिया अधिकारी केपी सिंह के द्वारा पत्र लिखा कर टिकट को अमान्य किए जाने के लिए आवेदक के पास पत्र भेजने को लगातार दबाव बनाया जा रहा था उस दबाव के चलते मैंने पत्र जारी कर भारत सरकार द्वारा जारी रजिस्टर्ड स्पेशल एडहेसिव  टिकट को अमान्य घोषित किया हूं ।बाकी जानकारी मीडिया अधिकारी के पी सिंह  ही बता पाएंगे की आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कराया आमजन के समझ से परे तो यह है कि विभाग में पदस्थ जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी जो भारत सरकार के द्वारा रजिस्टर्ड टिकट को भी अमान्य कर देते हैं तो इनके द्वारा विभाग के साथ कितने इंसानियत के साथ काम किया जाता होगा।

खाली पड़ा कार्यालय, नदारद कर्मचारी, लोग परेशान कैसे होगा जनता का काम


*जनपद कार्यालय में अधिकारियों कर्मचारियों की मनमानी कार्यालयीन समय पर उपस्थित ना होने से परेशान हो रहे लोग*

*अनूपपुर जनपद पंचायत बदरा समय के बाद भी खाली पडे केबिन*

अनूपपुर 

जनपद पंचायत अनूपपुर कार्यालय बदरा में समय पर अधिकारियों कर्मचारियों के ना पहुंचने से दूर दराज से यहां विभिन्न समस्याओं का निराकरण कराने के लिए पहुंच रहे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है । बताया गया कि 11:00 बजे कार्यालय खुलने के बावजूद अधिकारी कर्मचारी 1:00 बजे तक यहां पहुंचते हैं इसके साथ ही पहुंचने के बाद भी समीप स्थित होटल तथा पान के ठेले पर ज्यादातर समय यह देखे जाते हैं । जिस वजह से कार्यालय में समस्या तथा अन्य कार्य के लिए पहुंचे हुए लोगों को घंटों इन का इंतजार करना पड़ता है ।

मनमर्जी के मालिक - अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत बदरा में कर्मचारी प्रतिदिन अपने मनमर्जी के हिसाब से कार्यालय आते हैं वह जाते हैं आज तक समय का प्रावधान शायद नहीं बन पाया है जिसके तहत अधिकारी कर्मचारी अपने मनमर्जी के मालिक बन चुके हैं जिसके चलते यहां पहुंचने वाले ग्रामीणों को अधिकारियों के इंतजार में घंटों समय इंतजार करना पड़ रहा है

गौरतलब है की जिसको लेकर ग्रामीणों के द्वारा कलेक्टर से इस मामले पर कार्यवाही की मांग करते हुए लापरवाह अधिकारियों कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई है ।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget