बकान नदी घाट पर मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव


अनूपपुर

अनूपपुर जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर बकान नदी ग्राम बर टोला गिरधारी के बीच रविवार की शाम मछली मारने आए ग्रामीणों ने बकान घाट पर एक अज्ञात व्यक्ति का मृत की स्थिति में शव देखा जिसकी जानकारी कोतवाली अनूपपुर को दी गई मृतक हरे रंग की हाफ टीशर्ट मेले रंग का जालीदार चड्डा पैर में लाल तथा सफेद रंग का प्लास्टिक का जूता पहने हुए हैं कोतवाली पुलिस मौके में पहुंचकर उत्तक के शव को पहचानने हेतु आसपास के लोगों से संपर्क कर रही है लेकिन अब तक अज्ञात मृतक युवक मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

जिले में तीन मंत्री लोकार्पण, योजना समिति, कार्यकर्ता बैठक मे करेंगे शिरकत


मंत्रियों का लगेगा जमघट, लोकार्पण, योजना समिति तथा कार्यकर्ता बैठक होंगे शामिल  भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम में पहुंचने की अपील 

अनूपपुर

अनूपपुर जिला मुख्यालय में दिनांक 12 जुलाई दिन सोमवार को तीन मंत्रियों का आगमन हो रहा है जिसे मंत्रियों का जमघट कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा! यहां मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, जनजाति कार्य,अनुसूचित जनजाति कल्याण एवं अनूपपुर जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह तथा अनूपपुर क्षेत्र के स्थानीय विधायक खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह उपस्थित रहकर अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

*मंत्री सुश्री मीना सिंह का दौरा कार्यक्रम*

जनजाति कार्य अनुसूचित जाति कल्याण एवं अनूपपुर जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह दिनांक 12 जुलाई 2021 को प्रातः 9:00 उमरिया से अनूपपुर के लिए फोर व्हीलर वाहन से प्रस्थान कर दोपहर 11:00 बजे अनूपपुर सर्किट हाउस में जनमानस एवं भाजपा पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट करेंगी दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति के बैठक में शामिल होकर अपरान्ह 2:00 बजे उमरिया के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।

*मंत्री मोहन यादव का दौरा कार्यक्रम*

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव दिनांक 12 जुलाई 2021 को प्रातः 10:35 बजे अनूपपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा 11:30 बजे अनूपपुर से बिजुरी के लिए प्रस्थान कर 12:00 बजे दोपहर शासकीय महाविद्यालय एवं नवीन भवनों के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं रात्रि 11:40 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

मंत्री बिसाहूलाल सिंह की उपस्थिति में होगा मुख्यालय में भव्य लोकार्पण

जिला मुख्यालय में नवनिर्मित 100 सीटर बालक एवं 100 सीटर बालिका संयुक्त छात्रावास भवन एवं जिला प्रशिक्षण संस्थान केंद्र भवन का लोकार्पण कार्यक्रम दिनांक 12 जुलाई 2021 को सायं 5:30 बजे स्थान कलेक्ट्रेट कॉलोनी के पीछे अनूपपुर में परियोजना क्रियान्वयन इकाई लोक निर्माण विभाग जिला अनूपपुर के तत्वाधान में बिसाहूलाल सिंह स्थानीय विधायक एवं मंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मध्य प्रदेश शासन के मुख्य अतिथि, श्रीमती हिमाद्री सिंह सांसद लोकसभा क्षेत्र शहडोल की अध्यक्षता तथा डॉ मोहन यादव मंत्री उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन, श्रीमती रूपमती सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत अनूपपुर के विशिष्ट अतिथि में संपन्न होगा।

*कार्यक्रम में पहुंचने भाजपा नेताओं ने की अपील*

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी एवं अनूपपुर नगर मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा ने संयुक्त रुप से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से अधिक से अधिक संख्या में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम में पहुंचने की विनम्र अपील की है।

 भाजपा जिलाध्यक्ष अनूपपुर के नाम खुला पत्र MPRDC के निकम्मेपन की शिकायत किससे करें-- हम सत्ता में हैं


अनूपपुर

जिलाध्यक्ष ,भारतीय जनता पार्टी ,अनूपपुर से अनुरोध है कि किरर घाट हादसा और महीनों इसके ध्वस्त रहने की आशंका से जुडे विषय की शिकायत प्रभारी मंत्री से वे स्वयं करें या हमें करने की अनुमति दें। हम सत्ता में हैं....!  इसका मतलब यह नहीं कि हम अधिकारियों के निकम्मेपन की ओर आंखे बंद कर लें।

किरर घाट एक वर्ष से क्षति ग्रस्त है। हम लगातार इस ओर अधिकारियों ,जन प्रतिनिधियों का ध्यानाकर्षण करते रहे हैं। इसके बावजूद इन्होंने समय रहते ध्यान नहीं दिया। केवल इनकी लापरवाही से आज आम जनता परेशान है और महीनों अनूपपुर- राजेन्द्रग्राम मार्ग बन्द रहने वाला है। यह सरकारी और जनता के पैसे का अपव्यय करने और भ्रष्टाचार को बढावा देने की तरकीब क्यों ना माना जाए?

   MPRDC के संभागीय प्रबंधक कभी कार्यालय से बाहर निकलते हैं क्या ? इन्हे जैतहरी- राजेन्द्रग्राम मार्ग का स्वत: पहले अवलोकन करना चाहिए था । इस मार्ग का घाट किरर से अधिक खतरनाक और जानलेवा है। इनकी एक साल की लापरवाही के कारण अमरकंटक पर्यटन के सबसे महत्वपूर्ण मानसूनी  अवसर पर हजारों लोग रोज परेशान हो रहे हैं।

 जिलाध्यक्ष ,अनूपपुर स्वत: मंत्री जी का ध्यानाकर्षण कर आवश्यक कार्यवाही करवाएं या हम स्वयं इसके लिये आगे आने को बाध्य होंगे।

*सादर*

भवदीय --

*मनोज द्विवेदी साधारण कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर, मप्र*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget