बढ़ती महंगाई को लेकर कल प्रभारी मंत्री को जिला कांग्रेस कमेटी सौपेगी ज्ञापन


अनूपपुर 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की आदिम जाति कल्याण मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह के 12 जुलाई 2021 को अनूपपुर आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी बढ़ती महंगाई को लेकर एक ज्ञापन सौपेगी।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने बताया कि पूरे भारत में अनूपपुर जिला पेट्रोल डीजल की महंगाई में चर्चा का विषय बना हुआ है।सर्वाधिक दाम पूरे भारत में अनूपपुर में है।जिससे महंगाई हर चीज में बढ़ रही है चाहे वह खानपान से संबंधित हो या आवागमन से संबंधित हो। महंगाई के चलते लोगों की कमर टूट गई है वहीं अघोषित बिजली की कटौती से लोग त्रस्त हो चुके हैं।अनाप-शनाप बिजली बिल लोगों के लिए समस्या बने हुए हैं।लॉकडाउन के समय मोटर वाहन चालको को ठेकेदारों को राहत प्रदान की गई लेकिन आम जनता को किसी तरह की राहत नहीं दी गई।महंगाई के चलते गरीब, आदिवासियों, मध्यम वर्ग के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को ने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा पर हमला किया।उन्होंने कहा की  जनता की जेबों पर मोदी सरकार और शिवराज सरकार डाका डाल रही है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि एक ओर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम कम होते जा रहे हैं, वहीं भाजपा सरकार पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है।अब तो पेट्रोल व डीजल के दाम देश में शीर्ष पर पहुंच गए हैं,जिसका सीधा असर किसान, आम जनता व ट्रांसपोर्टरों पर पड़ रहा है और महंगाई चरम पर पहुंच गई है।वहीं भाजपा के पूंजीपति मित्रों के जेब मोदी सरकार भर रही है।

पशु चिकित्सालय में नियम विरुद्ध हो रहे बाउंड्री वाल निर्माण को सांसद ने रोकने को कहा


अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम

पशु चिकित्सालय राजेंद्र ग्राम में बाउंड्री वाल का निर्माण हो रहा था जो स्टेट हाइवे रोड से  50 फिट (पचासा) भी नहीं छोड़ा गया है वहीं बस स्टैंड लिंक रोड में एकदम सटाकर बना रहे हैं जिसको लेकर फुटपाथ संघ राजेन्द्रग्राम और जयस,भीम आर्मी, तथा कई सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर पिछले कई दिनों से ज्ञापन दे रहे थे जिस विषय को लेकर लोकप्रिय हिमाद्री सिंह ने स्वयं पहुंची और देखा कि हाईवे रोड से 30 फीट में ही बाउंड्री वाल का निर्माण हो रहा है! जो कार्य अवैध है जिसे संसद जी ने ठेकेदार को काम रोकने को कही है।

फुटपाथ व्यापारियों में काफी खुशी और उत्साह भी देखने को मिला है क्योंकि स्वयं सांसद महोदया कार्यस्थल में पहुंचे और फुटपाथ व्यापारियों की समस्या को सुनकर आश्वासन दिया की बाउंड्री वॉल के साथ दुकान भी निर्माण कराया जाएगा जिससे आत्मनिर्भर भारत स्वालंबन लोकल फॉर वोकल का सपना भी साकार होगा जिसको लेकर सभी व्यापारी ,सामाजिक संगठनों, ने लोकप्रिय सांसद का दिल से धन्यवाद भी किया।

हाइवे पर कार व बाइक की भिड़ंत में युवती की हुई मौत, युवक घायल


अनूपपुर/कोतमा 

आज नेशनल हाइवे मार्ग क्रमांक 43 में आज दिनांक 11 जुलाई को एक गम्भीर दुर्घटना घटित हुई घटना लगभग दोपहर 11 बजे की है। जहां नेशनल हाइवे 43 में अनुपपुर की तरफ से जा रही कार क्रमांक CG, 16, CL, 2013 में कोतमा की तरफ से आ रहे बाइक सवार एक युवक व एक युवती जो ग्राम रेउला की ओर बाइक क्रमांक MP, 65, MD, 7988 से जा रहे थे जिनकी हाइवे के केशवाही चौराहे में जोरदार भिड़ंत हो गयी। जिसके दौरान घटना स्थल पर ही बाइक सवार युवती की मौत हो गयी। टक्कर इतनी भीषड थी कि कार हवा में होकर खेत मे जा घुसी कार में तीन युवक व एक महिला व एक युवती सवार थे। जो अनुपपुर से ट्रेन से आये परिवार को लेकर लौट रहे थे। बाइक सवार रेउला निवासी युवती ओमवती उम्र 18 वर्ष युवक विक्रम सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी कोलमी झीक बिजुरी के पास दोनो जीजा साली बताए जा रहे है व वाहन कार मनेन्द्रगढ़ के विनोद चौहान की बताई जा रही है जिसे वाहन चालक राज चौहान चला रहा था। घटना की सूचना पर कोतमा थाना प्रभारी राकेश वैश्य दल बल सहित घटना स्थल पर पहुंचे व घायल युवक को थाने के वाहन में लोडकर अस्पताल भिजवाए व खेत मे घुसी कार को निकलवा कर थाने भिजवाकर घटना स्थल पर जमा भीड़ को हटाकर यातायात व्यवस्थित किये। कोतमा थाना प्रभारी राकेश वैश्य द्वारा घटना स्थल पर शव वाहन को बुलाकर मृतक युवती को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था किये व कोतमा पुलिस द्वारा दुर्घटना की जांच व अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget