बेेटी है तो कल है, बेटी होना सौभाग्य की बात- पत्रकार चंद्रभान सिंह

*पत्रकार भाई राठौर को पुत्री प्राप्ति पर सभी पत्रकारों और मित्रों ने दी बधाई*


(संभागीय ब्यूरो चीफ चन्द्रभान सिंह राठौर कि कलम से)

अनूपपुर 

समाजसेवी पत्रकार एवं संभागीय ब्यूरो चीफ एवं संभाग प्रमुख संभाग शहडोल के भाई चंद्रभान सिंह राठौर को प्रथम पुत्री श्रीया कि प्राप्ति पर पत्रकार, मित्र के अलावा अस्पताल के स्टॉफ एवं पत्रकारों ने बधाई देते हुए खुशियां बांटी हैं।

बेटी होना सौभाग्य कि बात, देश और जीवन में गौरव होती हैं बेटी -  पत्रकार राठौर

बेटी होना किस्मत और सौभाग्य की बात है कहते हुए हमारे पत्रकार एवं समाजसेवी भाई चंद्रभान सिंह राठौर ने कहा कि यह सीजन लगभग मानों पुत्र प्राप्ति का सीजन हो ऐसा व्यतीत हुया क्योंकि जिला चिकित्सालय में इस सप्ताह जितने भी डिलेवरी हुये चाहे वह नॉर्मल हो या ऑपरेशन द्वारा सभी को पुत्र हुये है परन्तु लगभग मात्र दो ही ऐसे केस हैं जिनमे पुत्री प्राप्ती हुई कहते हुए भाई राठौर ने कहा कि मैंने जो चाहा था वह ईश्वर ने हमें प्रदान किया और सदैव माता रानी का हाथ और आशीर्वाद उन पर बनी रहती है और ऐसे ही बनी रहे तथा ईश्वर सभी की रक्षा करें कहते हुए भाई पत्रकार राठौर ने अपनी खुशियां और सभी को बधाइयां देते हुए अपनी मन की बात कही। और इनके द्वारा अपनी प्रथम पुत्री रत्न प्राप्ती पर स्वयं ही नामकरण किया गया।

*परेशानी से गुजर कर हुआ श्रीया का जन्म*

आपको बता दें कि कि बीते दिन रात्रि गुरुवार को लगभग दिन भर ही श्रीया की मम्मी ललिता को दर्द का आभास हुआ और उसके 2 दिन पहले से ही उनको दर्द बनी रहती थी इसके दरमियान भाई राठौर और भाभी ललिता ने धैर्य नहीं खोया जब कष्ट ज्यादा होने लगा तो जानकारी के लिए गांव की ही महिला जिन्हें वह दादी की तरह मानती हैं चौधराइन दादी को बुलाते हुए उनको दिखाने पर उनके बातों को मानते हुए बीते दिन शुक्रवार कि रात 1:00 से 1:30 बजे 108 के एम्बुलेंस कि सहायता से भारी बरसात होने के बावजूद जिला चिकित्सालय अनूपपुर में पहुंच कर भाभी ललिता को उपचार कराते हुए एडमिट कराया जहां उन्हें बेटी श्रीया के गले में कोल्ड (नाड़ा) फसने की बात 19 जून को सोनोग्राफी के दरमियान पहले ही पता चल गया था फिर भी ध्यान रखते हुए उन्होंने डॉक्टर और अपनी दादी के परामर्श पर निरंतर उपचार चलने दिया तत्पश्चात गर्व से जन्म लेने के पहले आधे रास्ते पर शिशु के फंसने की बात सामने आई ईश्वर और माता रानी की कृपा से एवं सभी के मेहनत से कठिन प्रयास के बाद बीते दिन शुक्रवार को लगभग 6:12 मिनट शाम को बेटी श्रीया का जन्म हुआ एवं भाग्यशाली लक्ष्मी कि प्राप्ती भाई पत्रकार राठौर को और भाभी ललिता को प्राप्ति हुई क्योंकि ऐसे केस बिना सीजर ऑपरेशन के नहीं होते हैं।

*बहुत खुशी का और हर्ष का रहा माहौल*

भाई पत्रकार राठौर और उनके परिवार में खुशी और हर्ष का माहौल रहा साथ ही समस्त पत्रकार साथी अनूपपुर एवं संभाग के पत्रकारों के बीच वार्ता के द्वारा फोन पर एक दूसरे से खुशी जाहिर की गई एवं उनके ग्राम क्योंटार में सभी ने उमंग से बेटी श्रीया की आने की खुशी मनाई।

*सभी का किया आभार व्यक्त*

भाई पत्रकार राठौर ने डॉक्टर को भगवान माना जाता है और इन्होंने फिर से यह साबित कर दिया कहते हुए बताया कि डॉक्टर  सोषण खेस और जिला चिकित्सालय के तीनों सिप्ट के स्टॉफ एवं डॉक्टर अल्का तिवारी के कथित प्रयास के साथ चौधराइन दादी के परामर्श और परिश्रम तथा आशा सहायिका सुनीता कोल के साथ समस्त परिवार जनों एवं सभी के साथ के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और बेटी श्रीया को इनकी बेटी कहा। साथ ही बताया कि गर्भवती महिला के डिलेवरी के दरमियान मां और शिशु का पुनर्जन्म होता है और इस पर इनके साथ इनके मां एवं ससुराल पक्ष के साथ बड़े भैया भाई जमुना सिंह राठौर की अहम भूमिका रही।

*दुनिया को दिया संदेश*

पत्रकार भाई एवं राठौर ने संपूर्ण समाज एवं विश्व से आग्रह किया है कि जो भी बेटियों को बोझ समझकर भ्रूण अपराध करते हैं या बेटियों को मजबूरी या परेशानी समझकर अपने से वंचित या दूर रखते हैं उनसे कोटि - कोटि नमन करते हुए आग्रह करते हैं कि बेटियां देश का भविष्य और जीवन का गौरव इन की गरिमा को समझें और उनकी महानता को बनाते हुए इन्हें बचाएं और समाज में इन्हें सुरक्षित रखें इससे देश और समाज का हित है।

अपर सत्र न्यायालय में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत


पुष्पराजगढ़। 

म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 10.07.2021 को जिला एवं सत्र  न्यायालय राजेन्द्रग्राम में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में तहसील विधिक सेवा समिति, सिविल न्यायालय राजेन्द्रग्राम अविनाश शर्मा के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यापर्ण कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिवक्ता एवं पक्षकारों को संबोधित करते हुये कहा कि आप सभी के सहयोग से अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण आज आयोजित लोक अदालत के माध्यम किया जायेगा। बीते दिनांक 5/6/21 को नेशनल लोक अदालत को लेकर जिला न्यायाधीश रत्नेश चंद्र विसेन ने राजेंद्रग्राम न्यायलय का दौरा किया था उन्होंने राजेंद्रग्राम न्यायालय के सभागार में अपना उद्बोधन आज दिनांक 10 जुलाई को आयोजित होने वाले लोक अदालत के सम्बंध में दिया कार्यक्रम के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाश शर्मा,  व्यवहार न्यायधीश शुनील कुमार अग्रवाल, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रामेश्वर चन्द्रवंशी सहित न्यायलय से सम्बन्धी जन उक्त दिनाँक को उपस्थित रहे। आयोजित लोक अदालत में समझौता योग्य दंडित प्रकरण, चेक अनादर, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, परिवार न्यायालय, सेवा संबंधी सिविल विद्युत एवं जल बिल बैंक वसूली भूमि अधिग्रहण सहित वे मामले जिसका निराकरण पक्षकार आपसी सामंजस व समझौता के माध्यम से कर सद्भावना को बढ़ा सकते हैं जैसी बात तब कहि गई थी उसी तार त्म्य मे आज राजेंद्रग्राम न्यायलय में कुल 43 निराकृत प्रकरण जिसमे क्लेम-10, सिविल-13, किमनल-20, न्यायालय अविनाश शर्मा एडीजे सिविल क्लेम-10, न्यायालय एसके. अग्रवाल न्यायिक मजि0, किमनल-20, सिविल-13, जिसमें चैक बाउंस 138 में 34 हजार रूपये एवं क्लेम के 10 प्रकरणों का निराकरण हुआ जिसमें लगभग 3366000=00 रूपये का अवार्ड पारित किया गया। लोक अदालत के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट सुशील कुमार अग्रवाल, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रामेश्वर चंद्रवंशी व सम्मस्त अधिवक्तागण एवं तृतीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे। वकीलों का उक्त लोक अदालत में अहम योगदान रहा।

कोयला मालगाड़ी के 26 डिब्बे गिरे थे पुल से रेलवे का राहत कार्य जारी


*दुर्घटना का कारण स्लीपर के फ्रैक्चर को माना जा रहा है जांच जारी है*

अनूपपुर

शुक्रवार की शाम कोयले से भरी मालगाड़ी निगौरा और वेंकट नगर रेलवे स्टेशन के बीच अलान नदी में बने नए रेल लाइन पर मालगाड़ी के 26 डिब्बे पटरी छोड़ दिए जिससे पुल के नीचे 16 डिब्बे नदी में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए और 10 डिब्बे पुल और पुल के पहले मालगाड़ी से अलग हो गए। दुर्घटना का कारण स्लीपर के फ्रैक्चर को माना जा रहा है। शनिवार को बिलासपुर मंडल के रेल अधिकारी रेलवे के विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों- अधिकारियों के साथ दुर्घटना स्थल शुक्रवार की शाम पहुंच कर राहत कार्य में जुट गए हैं शनिवार को पूरे दिन क्षतिग्रस्त रेल ट्रैक को सुधारने सहित पुल के ऊपर जो क्षतिग्रस्त बोगियों थी उन्हें ट्रेक ट्रेन हटाने का कार्य चलता रहा। इस दौरान बिलासपुर से कई वरिष्ठ अधिकारी भी चल रहे राहत कार्य का जायजा लेने पहुंचे। बिलासपुर से कटनी के मध्य तीसरी लाइन का काम चल रहा है पेंड्रा से निगौरा के बीच तीसरी रेल लाइन बन चुकी है। 1 साल पहले इस लाइन को परिचालन में लाया जा चुका है। शुक्रवार को हुई दुर्घटना के बाद बिलासपुर मंडल में हड़कंप मच गया। 58 बैगन की यह माल गाड़ी कोरबा के कुष्मांडा साइडिंग से द्वारा बरांज  एनटीपीसी प्लांट कोयला लेकर जा रहा था। दुर्घटना स्थल पर रेलवे के अधिकारी युद्ध स्तर पर राहत कार्य जारी रखे हुए हैं इस ट्रेक के सुधार में करीब सप्ताह भर का समय लगेगा। पुल के पहले करीब 50 मीटर तक तीसरी लाइन की स्लीपर जगह-जगह से क्रेक हो गई है। शुक्रवार की दोपहर करीब 3.57 बजे यह रेल हादसा हो गया था। करीब 30 फीट नीचे आलान नदी पुल में मालगाड़ी के गुजरने के दौरान यह दुर्घटना हुई। हादसे का कारण रेल फ्रेक्चर को माना जा रहा है। इससे तीसरी लाइन के रूप में ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित तो हुआ लेकिन उक्त पुल के बाजू में दूसरी रेल लाइन से मालगाड़ी हुआ सवारी गाड़ियों का परिचालन सुचारू रूप से जारी रखा गया है।

 जिले के वेंकटनगर-निगौरा यार्ड के नजदीक जरेली गांव के पास यह हादसा हुआ।फिलहाल रेलवे ने राहत व बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया है। बताया गया मालगाड़ी के बीच के डिब्बे पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए भरभरा कर एक के बाद गिरे। गार्ड ब्रेक समेत 26 डिब्बे पटरी से उतर गए। नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है।इस दुर्घटना में नवनिर्मित पुल को भी खासा नुकसान पहुंचा है। पुल के ऊपर की स्लीपर तथा रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है।

 तीसरी लाइन बनने के बाद 8 अगस्त 2020 को पूर्व रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा था कि कोरोना कॉल में रेलवे ने अच्छा फायदा उठाया और अनूपपुर -पेंड्रा के बीच 26 किलोमीटर की तीसरी रेल लाइन समय से पहले पूरा कर ली। इस दुर्घटना के बाद लोग कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।

 26 बोगियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।एडीआरएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्य का निरीक्षण किया है। एक साल पहले ही इस रेल लाइन और पुल बनाया गया था और परिचालन शुरू कर दिया गया था। यहां इंजीनियरिंग, टीआरडी सेफ्टी और रिलीफ ट्रेन के कर्मचारी अधिकारी मौजूद हैं। 

*इनका कहना*

 पेंड्रा ,बिलासपुर और शहडोल के विभिन्न विभागों के टीम यहां राहत कार्य में जुटी हुई है जल्द ही इस ट्रेक का सुधार कार्य कर लिया जाएगा।

अंबिकेश साहू जनसंपर्क अधिकारी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget