पटवारी संघ द्वारा प्रशासन को दी गई चेतावनी चरणबद्ध तरीके से होगा आंदोलन-महेश अहिरवार


अनूपपुर/डोला

पटवारी संघ तहसील इकाई कोतमा जिला अनूपपुर द्वारा प्रदेश स्तरीय चरणबद्ध आंदोलन में आज आंदोलrन के तीसरे चरण के अंतर्गत सभी पटवारियों द्वारा काली पट्टी लगाकर व काला मास्क पहनकर अपना विरोध दर्ज करवाते हूए शाशन के कार्यों को संपादित किया गया।

ज्ञात हो कि मप्र पटवारी संघ अपने तीन सूत्री मांगों जिसमे 2800 ग्रेड पे,CPCT परीक्षा की अनिवार्यता खत्म किये जाने व ग्रह जिले में पदस्थापित करने हेतु  पिछले दिनों शासन व सभी जिलों में कलेक्टर के ज्ञापन सौंपा गया था और अपनी मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया गया था 15 दिवस के भीतर मांग पूरी न करने की दशा में प्रदेशव्यापी कलमबंद हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है।

*मुख्यरूप से इनकी रही उपस्थिति*

इस अवसर पर तहसील कोतमा जिला अध्यक्ष महेश अहिरवार, उप प्रांताध्यक्ष शशिभूषण मिश्र,जिला संगठन मंत्री व मीडिया प्रभारी प्रवीण तिवारी के अलावा अन्य पटवारी उपस्थित रहे।

लूट के आरोपियों को पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार किया


अनूपपुर/भालूमाड़ा

5 जुलाई को रात लगभग 8:00 बजे कोतमा न्यायालय में बाबू धर्मेंद्र सिंह चौहान अपने घर चचाई के लिए निकले थे तभी रास्ते में बारिश होने के कारण वह नेशनल हाईवे तिरालिस बदरा के पास बंसी टोला यात्री प्रतीक्षालय में रुक गए जहां पर पहले से दो युवक बैठे थे और जब धर्मेंद्र सिंह चौहान अपना रेन कोट पहनने लगे तभी दोनों युवकों ने उन्हें धक्का मारकर उनकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए जिनकी शिकायत पर भालूमाडॉ पुलिस ने 48 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मोटरसाइकिल जप्त करने में सफलता पाई।

      भालूमाडॉ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 5 जुलाई को रात लगभग 8:30 बजे शिकायतकर्ता धर्मेंद्र सिंह चौहान पिता स्वर्गीय श्याम सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी चचाई थाना चचाई जो कि वर्तमान समय पर कोतमा न्यायालय में बाबू हैं थाने आकर मौखिक शिकायत दर्ज कराए की वे अपनी मोटरसाइकिल ग्लैमर से अपने घर चचाई जा रहे थे तभी तेज बारिश होने के कारण बंसी टोला यात्री प्रतिक्षालय में रुक गए जहां पर पहले से 2 लोग बैठे हुए थे और जैसे ही पानी कम हुआ और धर्मेंद्र सिंह चौहान जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल में बैठकर रेन कोट पहनने लगे उसी समय दोनों लोगों ने उन्हें धक्का मार कर गिरा दिया और उनकी मोटरसाइकिल जबरन लूट कर  फरार हो गए।

      जिस पर भालूमाडॉ पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए अनूपपुर पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी कोतमा के दिशा निर्देशन में तत्काल टीम गठित की गई और आरोपियों की पतासाजी के लिए टीम को लगाया गया जिसमें पुलिस ने आरोपी प्रभात गुप्ता पिता छोटेलाल गुप्ता उम्र 18 वर्ष निवासी केवट मोहल्ला बदरा दूसरा आरोपी गजेंद्र कुमार त्यागी पिता रामदास उम्र 18 वर्ष निवासी चुआ टोला बदरा थाना भालूमाडॉ को दिनांक 6 जुलाई को गिरफ्तार करते हुए आरोपियों के पास से लूट की मोटरसाइकिल ग्लैमर क्रमांक एमपी 65 ME 1340 जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 80 हजार रुपए को जप्त किया गया।

    7 जुलाई को दोनों आरोपियों को कोतमा न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय द्वारा उन्हें जेल भेज दिया गया। जबरन लूट की इस घटना को भालूमाड़ा पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपियों व मोटरसाइकिल को जप्त करने में सफलता पाई जिसमें भालूमाडॉ थाना प्रभारी हरिशंकर शुक्ला उप निरीक्षक त्रिलोक सिंह आरक्षक अभिषेक सिंह चौहान आरक्षक चालक करमजीत सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

जनपद कार्यालय में बने शौचालय लगाया ताला, स्वच्छ भारत को ढेंगा दिखा रहा


 

अनूपपुर/जैतहरी

अनूपपुर जिले के जैतहरी जनपद कार्यालय में बने शौचालय बीते दो सालों से ताला लगाकर बंद कर दिया गया है जानकारी के अनुसार कार्यालय के लिए शौचालय तो बनाया गया मगर ठेकेदार का भुगतान न होने के कारण ठेकेदार ने शौचालय में ताला जड़ दिया। शौचालय में ठेकेदार का ताला लगा हुआ है। कर्मचारियों के यूरिनल के लिए बाहर जाना पड़ता है। आफिस में महिला कर्मी भी है ऐसे में उनके लिए समस्या बनी हुई है। मगर अधिकारियों को इससे कोई लेना देना नही है कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी खुले में ही यूरिनल करने के लिए मजबूर हैं। 2 वर्षो से अधिकारी कुंभकर्णी नीद में मस्त हैं ये मामला मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन को चिढ़ाता हुआ नजर आ रहा हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget