सिर्फ 50 की है इजाजत लेकिन शादी में पहुंच गए 1000 लोग, मैरिज हॉल और दूल्हा-दुल्हन के परिजनों पर लगा 9 लाख का जुर्माना


सरगुजा(छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक शादी समारोह में 1000 से ज्यादा मेहमानों के इकट्ठा होने पर जिला प्रशासन ने मेरिज हॉल को सील कर दिया है और कुल नौ लाख 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है. सरगुजा जिले के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम में 1000 से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाकर कोरोनावायरस संबंधी नियमों का उल्लघंन करने पर डीएम संजीव कुमार झा के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने मैरिज हॉल को सील कर दिया है. उन्होंने आगे बताया कि मैरिज हॉल मैनेजर और वर-वधु पक्ष पर कुल नौ लाख 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है. अंबिकापुर के अनुविभागीय दंडाधिकारी प्रदीप साहू ने बताया कि इस महीने की दो तारीख को शहर के चौरसिया मैरिज गार्डन में एक शादी हुई थी.इस दौरान जिला प्रशासन को जानकारी मिली थी कि शादी में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए थे.साहू ने बताया कि जब रविवार को इसकी जांच की गई, तब पता चला कि करीब 1000 लोगों को इकट्ठा कर कोरोनावायरस संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया था.

*प्रशासन ने मैरिज हॉल और दूल्हा, दुल्हन पक्ष पर लगाया जुर्माना*

उन्होंने बताया कि जिले में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 50 निर्धारित की गई है. इस वैवाहिक कार्यक्रम में कोरोनावायरस दिशानिर्देशों के उल्लंघन के कारण चौरसिया मैरिज गार्डन के संचालक वीरेंद्र चौरसिया के खिलाफ चार लाख 75 हजार रुपए और विवाह कराने वाले वर के पिता सरोज साहू पर दो लाख 37 हजार रुपए और वधु के पिता प्रकाश साहू पर दो लाख 37 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

*कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर हुई कार्रवाई*

अधिकारी ने बताया कि जुर्माने का भुगतान नगर निगम कार्यालय को देने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि सरगुजा जिला प्रशासन कोविड-19 की रोकथाम को लेकर सख्त कदम उठा रहा है. नियमों को ताक पर रख कर वैवाहिक कार्यक्रम में अनुमति से ज्यादा संख्या में लोगों की भीड़ जुटाने पर मैरिज हॉल के संचालक और वर-वधु पक्ष पर कार्रवाई की गई हैं।

कमिश्नर के निर्देशानुसार ग्राम सेवा अभियान के तहत सफाई कार्य का शुभारंभ


अनूपपुर/कोतमा

शहडोल संभाग में 1 जुलाई से 15 सितंबर  तक संचालित किए जा रहे हैं। अनूपपुर जिले में सुश्री सोनिया मीणा कलेक्टर अनूपपुर के मार्गदर्शन में ग्राम सेवा अभियान प्रभावी ढंग से क्रियान्वित हो रहा है। इसी क्रम मे 5 जुलाई को जनपद पंचायत कोतमा के अंतर्गत रामसागर तालाब निगवानी की सफाई अभियान का  अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष  बृजेश गौतम के द्वारा किया जाकर सफाई कार्य का शुभारंभ किया गया। सफाई अभियान में जनपद उपाध्यक्ष  अभिषेक सिंह, कोतमा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष  सुनील उपाध्याय, द्वारिका उपाध्याय, निगवानी के सरपंच, उपसरपंच, सचिव ग्राम रोजगार सहायक के सहित अनेको पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधि व ग्राम   वासियों द्वारा तालाब सफाई कार्य किया गया। वास्तव में सरोवर हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर हैं इनका रखरखाव एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाना अत्यावश्यक है। इस दिशा में शहडोल कमिश्नर  राजीव शर्मा के द्वारा ग्राम सेवा अभियान की पहल कर  प्राचीन धरोहरों को संजोए रखने का किया जा रहा सार्थक प्रयास बहुत ही सराहनीय कदम है।

महाप्रबंधक ने कोरोना महामारी के लिए 25 लाख का चेक कलेक्टर को सौपा


अनूपपुर/कोतमा

अध्यक्ष प्रबंध निदेशक एसईसीएल बिलासपुर द्वारा अनूपपुर जिले में कोरोना महामारी के खिलाफ जंग लड़ने के लिए जिला प्रशासन अनूपपुर के लिए रुपए 2500000 की राशि स्वीकृत की गई उक्त राशि का चेक 5 जुलाई को महाप्रबंधक सुधीर कुमार के द्वारा कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना को सौंपा । जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक सुधीर कुमार के द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़े ही गंभीर है उनके द्वारा कोरोना काल में जहां जमुना कोतमा क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए भालूमाडा जमुना कालरी के चिकित्सालय में कोविड-19 केयर सेंटर की व्यवस्था करते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर युक्त बिस्तरों की सुविधा बनाई जिससे आसपास के कोरोना  के मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकी वही तीसरी लहर को देखते हुए पूर्व से ही स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके जिसके लिए उन्होंने सीएमडी बिलासपुर से अनुमोदन लेते हुए 5 जुलाई को कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना  के कार्यालय पहुंचकर 25 लाख रुपए का चेक सौंपा । इस अवसर पर जीपी अग्रवाल स्टाफ ऑफीसर सिविल डीके रघुवंशी स्टाफ ऑफिसर योजना/ परियोजना आशीष सूर्यवंशी असिस्टेंट मैनेजर सामुदायिक विकास अधिकारी उपस्थित थे ।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget