स्वक्षता अभियान मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में मंदिर परिसर, झील की सफाई


अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम

देश को एक नई दिशा और दशा प्रदान करने के लिए शुरू किए गए स्वच्छता अभियान को गति देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा 21 जून से 31 जुलाई तक अनेक कार्यक्रम का अभियान चलाकर जिला तथा मंडलों  को दिए गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए आज भारतीय जनता पार्टी राजेन्द्रग्राम के मंडल अध्यक्ष प्रमोद मरावी की उपस्थिति में राजेंद्रग्राम हनुमान मंदिर परिषर के आसपास एवं झील की सफाई अभियान चलाकर किया गया उक्त सफाई अभियान पूर्व जनपद सदस्य एवं कार्यक्रम के मंडल प्रभारी धर्मेंद्र जायसवाल जी के मार्गदर्शन में किया गया जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चतुर्वेदी आज के कार्यक्रम प्रभारी गजेंद्र रजक मंडल महामंत्री सौरभ श्याम कोमल धुर्वे बल्लू हनुमान मंदिर पुजारी हरिदास महाराज जी रमेश महाराज आशीष  सेन की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई जिससे प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने आसपास की साफ सफाई और सुंदर सुशील बनाने के लिए संकल्प लिया गया उक्त कार्यक्रम के माध्यम से प्रमोद मरावी द्वारा आम जनमानस से अपील करते हुए कहा की अपने आसपास सफाई रखे एवं ग्रामीणों को जागरुक करें की गंदगी न फैलाए इससे बीमारियां फैलती है आप अपने गांव को स्वच्छ रखेंगे तभी एक स्वच्छ और सुंदर भारत का सपना साकार होगा आइये  हम सब मिलकर संकल्प लें की इस पुनीत कार्य मे हिस्सा लेकर अपने ग्राम को स्वच्छ और सुंदर बनाऐ।

बड़ी कंपनियों के नकली इंजन आयल बनाने वाले सामान सहित 2 गिरफ्तार


*पुलिस को मिली बड़ी सफलता 45 हजार का 150 लीटर नकली ऑयल जप्त*

3 जुलाई को थाना प्रभारी आर के वैश्य को  मुखबिर से सूचना मिली की मनेंद्रगढ़ रोड अकरम पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति के द्वारा काफी दिनों से नकली इंजन आयल बनाकर बेचने का काम किया जा रहा है थाना प्रभारी के द्वारा तत्काल ही पुलिस टीम में उप निरीक्षक रामेश्वर सिंह वैश्य सहायक उपनिरीक्षक बृजेश पांडे लियाकत अली प्रधान रक्षक अरविंद राय आरक्षक भानु प्रताप दिनेश किराडे के साथ मौके पर पहुंचकर छापामार कार्यवाही किया तो मौके पर अलग-अलग कंपनियों के रैपर मैं आयल के डिब्बे पैक मिले एवं ड्रम में नकली आयल भरा था जिसे पुलिस ने जब तू करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 420 आईपीसी एवं कॉपीराइट्स 1957 की धारा 63 के तहत गिरफ्तार किया ।

*यह सामान किया जप्त*

पुलिस ने मौके से एक ड्रम में लगभग 150 लीटर नकली इंजन आयल 16 डिब्बे 1 लीटर के सफेद रंग के 18 डिब्बे 1 लीटर के भूरे रंग के 20 डिब्बे कार्टून में पैक 12 डिब्बा 900ml का अलग-अलग कंपनियों के रेफर जिसमें कैस्ट्रॉल हीरो कंपनी के एवं इलेक्ट्रॉनिक प्रेस आयल निकालने वाला पंप रैपर कुल कीमती ₹45000 का एवं आरोपी के घर से एक खाली ड्रम जप्त किया ।

*यह है आरोपी*

पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय साजवानी पिता जेठानंद 36 वर्ष वार्ड क्रमांक 5 कोतमा यजीद अली पिता अब्दुल मसी निवासी वार्ड क्रमांक 1 कोतमा के द्वारा काफी दिनों से नकली ऑल बनाकर बेचने का काम किया जा रहा था । ज्ञातव्य हो कि काफी दिनों से कोतमा क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग नकली इंजन आयल बनाकर अलग-अलग कंपनियों के डिब्बे में पैक कर बेच रहे हैं और आज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिल गई ।

*इनका कहना* 

मुखबिर से सूचना मिली की मनेंद्रगढ़ रोड में मोटर गए की दुकान में नकली इंजन आयल बनाकर बेचने का काम किया जा रहा है छापामार कार्यवाही करते हुए इंजन आयल अलग-अलग कंपनियों के रैपर सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

*आर के वैश्य थाना प्रभारी कोतमा*

लापता दोनो बच्चो का शव जोड़ा तालाब में तैरता हुआ मिला, जांच में जुटी पुलिस


अनूपपुर/बिजुरी

अनुपपर जिले के बिजुरी थाना अंतर्गत कुरजा कालरी में 3 जुलाई 2021 को कुरजा ग्राम में प्रातः 10 बजे घर से निकले बच्चों के शाम तक वापस नहीं आने से, देर रात तक पुलिस प्रशासन द्वारा खोजबीन कराई गई लेकिन बच्चे नहीं मिले। आज प्रातः 6 बजे दोनों बच्चे जोड़ा तालाब में डूबे और मृत पाए गए।

जानकारी के अनुसार केवट परिवार के दो चचेरे भाई आर्यन केवट उम्र 8 वर्ष पिता धनराज केवट व रेहान केवट उम्र 4 वर्ष पिता राघव केवट कल सुबह 9 से लापता थे। जिसकी सूचना बिजुरी थाने में दी गयी थी। व सोशल मीडिया व्हाट्सअप के माध्यम से बच्चो के गुमसुदगी की जानकारी भी वायरल हुई थी। परिजन कल पूरा दिन बच्चों को तलाश किये मगर कहीं पता नही चला था। आज सुबह दोनों बच्चों का शव कुरजा से आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित मंदिर के पीछे जोड़ा तालाब में मिला।

थाना एवं अन्य जगह से  घटना के विषय मे प्राप्त जानकारी अनुसार कल दोनों बच्चे भैंस के पड़ा के साथ खेल रहे थे। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि सम्भवतः कल दोनों बच्चे भैंस के पड़ा ऊपर बैठकर पड़ा के साथ तालाब की ओर गए होंगे। व गहरे पानी मे जाने के कारण या भैंस के पड़ा के पानी मे लेट जाने के कारण बच्चे डूब गए होंगे। आज सुबह तालाब में शव उतराता दिखा जिसकी सूचना थाने में प्राप्त हुई है। तालाब से शव निकाल कर मर्ग कायम कर पँचनामा उपरांत पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले की जांच बिजुरी पुलिस कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही इस मामले का पर्दाफाश हो पायेगा।।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget