नेशनल हाइवे 43 में अज्ञात वाहन की चपेट से 10 मवेशियों की मौत


अनूपपुर/कोतमा

नेशनल हाईवे 43 केवई नदी के पास कोतमा मनेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने 10 मवेशियों को मारी टक्कर हुई मौत कोतमा मनेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे 43 पर केवल नदी के पास तिवारी ढाबा के ठीक सामने 2 जुलाई 2021 की बीती रात्रि अज्ञात भारी वाहन मैं विचरण कर रहे 10 मवेशियों को टक्कर मार दी जिसके कारण से 10 मवेशियों की मौत हो गई है घटनास्थल पर देखने से प्रतीत होता है कि किसी भारी वाहन ने इस दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है घटना को स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है वही मामले की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई है सभी मवेशी आसपास के गांव के लोगों के हैं जो रात्रि के दौरान विचरण करते हुए मुख्य मार्ग पर पहुंच गए थे और दुर्घटना का शिकार हो गए।

पुलिस की सह से सहदेव और डब्लू की दबंगई से लांघाटोला के किसान परेशान


*आम निस्तारी और सरकारी मार्ग पर जबरन कर रहे कब्जा, 13 जून की शिकायत पर कार्यवाही करने में विफल रही पुलिस*

अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम 

राजेन्द्रग्राम थाने की पुलिस की सह पर ग्राम लांघाटोला के दो अराजक तत्वों की दबंगई से ग्रामीण परेशान हैं । इनके द्वारा ग्रामीणों एवं किसानों के निस्तारी मार्ग को जबरन ट्रैक्टर से जोत कर कब्जा करने की नीयत से आए दिन बवाल किया जाता है। इसकी शिकायत स्थानीय थाने एवं तहसील में करने के बावजूद कोई कार्यवाही ना होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढता जा रहा है।

     स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध व्यवसाय से जुडे इन तत्वों के विरुद्ध पहले भी राजेन्द्रग्राम थाने में कई बार मौखिक और लिखित शिकायत देने के बावजूद थाना प्रभारी नरेन्द्र पाल इन शिकायतों पर कोई कार्यवाही करने में अक्षम साबित हुए हैं। अलग - अलग कारणों से राजेन्द्रग्राम पुलिस की छवि निरंतर खराब हो रही है।

   शुक्रवार 2 जुलाई को ऐसे ही एक मामले में सहदेव और डब्लू नाम के दो व्यक्तियों द्वारा किसानों के खेतों और जंगल तक जाने वाले एक सरकारी मार्ग को बलपूर्वक ट्रैक्टर से जोतकर बन्द करने की कोशिश की गयी। परिवार की चार महिलाओं को आगे करके मार्ग को जबरन जोतने की कोशिश की सूचना थानेदार को दी गयी तो उन्होंने कुछ भी नहीं किया। विवाद की स्थिति की जानकारी मिलने पर राजस्व के कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे तब जाकर सहदेव को शासकीय मार्ग पर कब्जा करने से रोका गया। बतलाया गया है कि शासकीय मार्ग को क्षति पहुंचाने पर राजस्व विभाग सहदेव, डब्लू सहित कुछ अन्य के विरुद्ध कार्यवाही करने की चेतावनी दी गयी है। जबकि पुलिस की भूमिका शून्य रही है।

    उल्लेखनीय है कि कुछ सप्ताह पूर्व 13 जून को इन्ही दो तत्वों द्वारा जबरन गुण्डागर्दी करते हुए किरर घाट स्थित मिड वे ट्रीट की जमीन पर फैंसिंग नष्ट करके जबरन कब्जा करने की नीयत से गाली गलौज करते हुए बवाल काटा गया था। 

   तब इनके द्वारा बडी दबंगई से चैलेंज किया गया था कि जहाँ शिकायत करना हो कर दो, कोई पुलिस नहीं आएगी। यह सच भी हुआ। मिड वे के मालिक ने डायल 100 को फोन किया तो वो मौके पर नहीं आया। थाना प्रभारी नरेन्द्र पाल को इसकी सूचना दी गयी तो उन्होंने भी लिखित शिकायत के बिना आने से साफ इंकार कर दिया। तब घटना की सूचना कलेक्टर, कमिश्नर, एडीजीपी ,शहडोल को दी गयी । उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद अगले दिन एसडीओपी, तहसीलदार घटना स्थल पर पहुंचे। कलेक्टर / एसडीएम के आदेश पर जमीन की नाप जोख हुई तो मिड वे ट्रीट की जमीन निकली। सहदेव और डब्लू के हिंसक , असामाजिक आचरण से गांव में दहशत है। 

*13 जून की शिकायत पर कार्यवाही करने में विफल रही पुलिस*

राजेन्द्रग्राम पुलिस को 13-14 जून को इनके विरुद्ध लिखित  शिकायत की गयी थी। पुलिस आज दिनांक तक आरोपियों या शिकायत कर्ताओं का बयान तक दर्ज नहीं कर सकी है। ना ही किसी भी शिकायत में कोई कार्यवाही नहीं की है‌। जिस तरह से इन्हे सह दी जा रही है, उससे उन पर लगे सांठ गांठ के आरोपों को बल मिलता है।  पुलिस अधीक्षक से मामले में निष्पक्ष जांच अपेक्षित है।

पंचायत में गुणवत्ता विहीन कार्य, फर्जी आहरण, व्याप्त भ्रष्टाचार पर खोला मोर्चा


*एसडीएम से हुई शिकायत, पंचों ने सरपंच को पद से पृथक करने की मांग*

अनूपपुर

ग्राम पंचायत मौहरी जनपद पंचायत जैतहरी जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश अंतर्गत ग्राम प्रधान श्री मती राम बाई बैगा द्वारा शासकीय नियमों एवं  विनियमो के विपरीत मनमाने तरीके से ग्राम पंचायत के अन्य सदस्यों को विश्वास में ना लेकर स्वेच्छा पूर्वक विधि विरुद्ध तरीके से ग्राम पंचायत का संचालन प्रस्ताव व ग्राम सभा की अनुमति के बिना शासकीय राशियों का दुरुपयोग मनमाने तरीके से कर रही है ग्राम प्रधान के द्वारा प्रस्ताव रजिस्टर में कभी भी सभी सदस्यों का हस्ताक्षर कराए बिना निर्माण कार्य विधि  विरुद्ध तरीके से प्राक्कलन के विपरीत गुणवत्ता विहीन कार्य करा कर फर्जी तरीके से राशि का आहरण  कर लिया जाता है विधायक निधि से तीन पुलिया निर्माण का कार्य माननीय मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह जी के द्वारा मौहरी ग्राम को दिया गया था  निर्माण क्रमशः 14 लाख 98 हजार एवं 750000 एवं ₹750000 की लागत से ३० लाख रुपए पुल निर्माण के लिए स्वीकृत हुआ जिसकी निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत मौहरी है  जिस कार्य को भी कमीशन खोरी की वजह से ग्राम प्रधान एवं सचिव के द्वारा ठेकेदारों के द्वारा कराया जा रहा है और गुणवत्ता विहीन कार्य हो रहा है और फर्जी तरीके से  बिल लगाकर पैसों का आहरण कर लिया जा रहा है प्राक्कलन के अनुसार ना तो उसमें सीमेंट की मात्रा डाली जा रही है ना ही सरिया प्राक्कलन अनुसार उस में लगाया जा रहा है ग्राम पंचायत मौहरी के  पंचायत भवन में बाउंड्री वॉल कराया गया है जिस बाउंड्री वाल को पूर्ण भी नहीं कराया गया है और पूरी राशि का गबन कर लिया गया है एवं वार्ड क्रमांक 9 वार्ड क्रमांक 10 वार्ड क्रमांक 3 वार्ड क्रमांक 5 वार्ड क्रमांक 8 में बने आरसीसी रोड का निर्माण हुआ है वह भी गुणवत्ता विहीन होने से निर्माण होने के कुछ महीनों बाद ही उखड़ कर एक के एक गिट्टी बाहर निकल कर इधर उधर फेंकी जा रही है इन गुणवत्ता विहीन कार्यों को देखते हुए एवं फर्जी राशियों का आहरण को देखते हुए ग्राम पंचायत मौहरी के सभी सदस्य उपसरपंच एवं सभी पंचों के द्वारा माननीय अनुविभागीय अधिकारी जैतहरी से आवेदन प्रस्तुत कर एवं शपथ प्रस्तुत कर अनुविभागीय अधिकारी से ग्राम प्रधान मौहरी को पद से पृथक करने की कार्यवाही की मांग  की है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget