मीट मार्केट नही हटी तो युवा करेंगे आंदोलन, आदेश के बाद भी प्रशासन को कार्यवाही से परहेज


अनूपपुर

जिला मुख्यालय के अनूपपुर शहर के युवाओं ने मीट मार्केट को बाजार से हटाने एवं बाजार से बाहर दुकान लगाने का आगाज कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों एसडीएम कमलेश पूरी द्वारा मीट व्यवसायियों के साथ बैठक कर उन्हें सख्त निर्देशित किया गया था की कोरोना संक्रमण उपरांत समस्त मीट मार्केट शहर से बाहर लगाए जाएंगे, जिसके लिए प्रशासन आवश्यक सफाई एवं लाइट की व्यवस्था करेगा । बावजूद इसके मीट व्यापारी शहर से बाहर जाने को राजी नहीं।गौरतलब है क्षेत्र के एसडीएम द्वारा किए गए निर्देश के बावजूद भी किसी भी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं दिखता है और यथावत मीट मार्केट शहर के बाजार के मध्य यथास्थिति लगाया जा रहा है जहां पर भारी मात्रा में लोगों की भीड़  एकत्रित होती है, साथ ही साथ मीट के कारण मक्खियां एवं कीड़े मकुड़े के  कारण यह बीमारियां जनित्र सोर्स बना हुआ है।उल्लेखनीय है कि जब प्रशासन के आदेश के बाद मीट व्यवसाई अन्यत्र बाजार लगाने को राजी नहीं है फिर भी प्रशासन कार्यवाही करने से परहेज कर रहा है तो नगर के युवा नेता अक्षय पांडे एवं नगर के अन्य उनके युवा साथियों द्वारा मीट मार्केट को बाजार एरिया से बाहर विस्थापित करने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है जिससे नगर में सामान्य स्थापित हो सके और यदि प्रशासन द्वारा समय पर स्थित कार्यवाही नहीं की जाती है तो जल्द ही युवा सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।

बाड़ी में मिली क्षत-विक्षत लाश, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी


अनूपपुर

जैतहरी थानांतर्गत ग्राम बलबहरा के रोहित राठौर पिता अर्जुन राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी बलबहरा ने 1 जुलाई गुरुवार को सुबह लगभग 11:00 बजे थाने में सूचना दी की बलबहरा में ज्ञानू की बाड़ी में मेरे पिता की क्षत-विक्षत लाश पड़ी है सूचना करता के बताए स्थान पर जैतहरी पुलिस मौके पर पहुंच मौका पंचनामा कर सबको पोस्टमार्टम के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी भिजवाया गया जहां से पीएम उपरांत सव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया वहीं पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 34 धारा 174 के तहत मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है थाना प्रभारी के के त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्जुन राठौर पिता स्वर्गीय श्याम लाल सिंह राठौर उम्र 46 वर्ष निवासी बलबहरा रहने वाला था और इनके परिजनों द्वारा मंगलवार 29 जून को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जहां आज उसके बेटे रोहित ने आकर सूचना दिया कि मेरे पिता की लाश बलबहरा ग्राम मे ज्ञानू के बाड़ी में क्षत-विक्षत पड़ी है जहां जाकर देखा गया प्रथम दृष्टा हत्या प्रतीत होता है क्योंकि अर्जुन राठौर सोमवार 28 जून से घर से लापता था बेटे की सूचना पर मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

भाजपा के राज में क्या पत्रकार स्वतंत्र पत्रकारिता कर पाएंगे, पत्रकार अजीत मिश्रा ने खड़े किए सवाल 


*नवगठित नगरपंचायतों में कर्मचारियों के भर्ती के नाम पर भाजपा जिलाध्यक्ष की चुप्पी से उठ रहे हैं कई सवाल*

*भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम को नही मालूम किसी पत्रकार के साथ अभद्रता भी हुई है*

कोतमा। कोतमा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवगठित डूमर कछार, डोला व वनगवां के तीनों नगरपंचायतों में कर्मचारियों को भर्ती करने के नाम पर जमकर गड़बड़झाला करने का मामला सामने आने के बाद तमाम लोगों के चेहरे से नकाब हटते नजर आ रहा है और माना जा रहा है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच होते ही राजनीतिक दलों के नेताओं का निहित स्वार्थों के लिए किया गया अनमेल गठबंधन भी सामने आ सकता है । क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि राज्य सरकार द्वारा कोतमा विधानसभा क्षेत्र में तीन नगरपंचयत डूमर कछार, वनगवां एवं डोला के गठन की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद ही राजनीतिक दलों के नेताओं ने तमाम मर्यादाओं को ताक पर रखकर अपने अपने लोगों को भर्ती कराने के लिए अनमेल गठबंधन कर लाभ उठाने का काम कर लिया और जनसेवा का लबादा ओढ़ कर असली चेहरा छिपाने में अभी तक कथित रूप से सफल हो गए हैं लेकिन क्षेत्र में जो बातें हो रही हैं उसे सुनकर लगता है कि आम जनता भी अब अपने तथाकथित जनसेवकों के चेहरों पर पड़े नकाब के भीतर के असली चेहरों को पहचानने लग गई है । इस मामले ने अब इतना तूल पकड़ लिया है कि अब तथाकथित जनसेवकों से न तो उगलते बन रहा है और न ही लीलते ही बन रहा है लिहाजा सीएमओ को आगे कर पत्रकारों पर आरोप मढ़ना शुरू कर प्रशासनिक अधिकारियों के कंधों के सहारे कर्मचारियों के सूची में छेड़छाड़ कर आधी अधूरी जानकारी देने के लिए दबाव बनाने में सक्रिय हो गए हैं । वही फर्जी भर्ती पर सवाल उठाने वाले पत्रकारों को ही ब्लैकमेलर कहकर प्रेस नोट जारी करने वाले तीनो नगर परिषद के इकलौते मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र कुशवाहा पर भी मीडिया कर्मी व श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने सवाल खड़े किए कि एक अदना सा कर्मचारी मीडिया कर्मियों को ब्लैक मेलर कहता है और मीडिया जब उस अधिकारी के खिलाफ ज्ञापन देती है। तो मामले की जांच करने गए ए एस आई विजय सिंह पर ही वसूली के आरोप लगाकर सी.एम.ओ द्वारा लाइन हाजिर करवा दिया जाता है। उक्त मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी का कोई स्टेटमेंट नही आया। वही कुछ पत्रकारों को खुले रूप से धमकी दी जाती है पत्रकारों का अकेले निकलना मुश्किल है। एक पत्रकार के घर मे पत्तरबाजी भी होती है के सवाल पर जिलाध्यक्ष का जवाव कि मुझे घटना की जानकारी नही है। अपने आप मे एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। मीडिया कर्मियों ने मांग की है कि बनगवां डोला डूमर कछार में हुई समस्त भर्तियों को रद्द कर मुख्य नगर पालिका राजेन्द्र कुशवाहा को पद से हटाकर पूरे मामले की जांच की जाए। सच्चाई खुद सामने आ जायेगी। हालांकि उक्त मामले की जानकारी प्रदेस उपाध्यक्ष व अनुपपुर प्रभारी योगेश ताम्रकार को नही थी। मीडिया ने पूरा मामला संज्ञान में लाया व प्रदेस उपाध्यक्ष ने मामले पर उच्च  स्तरीय व कार्यवाही की बात कही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget