हाथियों ने घरों को पहुँचाया नुकसान, ग्रामीणों में दहशत का माहौल



अनूपपुर                  

अनूपपुर वन मंडल अनूपपुर के कोतमा वन परीक्षेत्र अंतर्गत टांकी पूर्व के जंगल आर,एफ,480 में आज सुबह छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ एवं मरवाही वन क्षेत्र के ग्राम ग्राम भवता के जंगल से तीन हाथियों का समूह आ गया जिसकी जानकारी पर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके में पहुंचकर हाथियों के पगमार्क एवं मल का परीक्षण किया खोजबीन के दौरान पाया कि आज सुबह तीन हाथियों को समूह जो टांकी पूर्व के जंगल के कक्ष क्रमांक आर,एफ, 480 में आ गए थे विचरण करते हुए  छत्तीसगढ़ के भावता गांव के जंगल में चले गए हैं ज्ञातव्य है कि विगत चार-पांच दिन से तीन हाथियों का समूह छत्तीसगढ़ के मंदिर एवं मरवाही वन परिक्षेत्र के ग्रामों एवं जंगलों में निरंतर विचरण करते हुए वहां के रहवासियों के मकान, झोपडियो को तोड़फोड़ की है जिसके बाद आज सुबह हाथियों का समूह  छत्तीसगढ़ की सीमा पार कर मध्य प्रदेश के टांकी पूर्व के जंगल में आने की उपस्थिति प्राप्त हुई है।

*हाथियों के समूह ने बड़का टोला एवं बैगन टोला में रात में मचाया उत्पात थोड़े घर*            

 1 जुलाई को वन मंडल अनूपपुर के कोतमा वन क्षेत्र अंतर्गत टांकी पूर्व वीट् के टांकी गांव में बड़का टोला एवं बैगन टोला में विगत रात तीन हाथियों के समूह ने जंगल से आकर घरों के दरवाजे को तोड़कर घर के अंदर रखें धान की बोरियों को बाहर निकालकर अपना आहार बनाया वही दरवाजा एवं बाड़ियों में तोड़फोड़ की मिली जानकारी अनुसार 30 जून की रात 9:00 बजे के लगभग 3 हाथियों का समूह टांकी पूर्व के जंगल से लगे बड़का टोला निवासी परमेश्वर पिता राम भुवन सिंह गौड के फटकी को तोड़ घर के अंदर घुसकर अंदर रखे 2 बोरी चावल धान को बाहर निकालकर खाए हाथियों को समूह आते देख घर के महिला एवं अन्य सदस्य घर के अंदर के कमरे में डर के कारण घुस गए उसके बाद हाथियों को समूह पड़ोस में रोहन पिता मनराखन सिंह गोड का बना प्रधानमंत्री आवास के घर का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर रखी दो बोरी धान को छोटा हाथी अंदर से खींच कर बाहर आकर तीनों साथी मिलकर खाएं जिसके बाद ग्रामीणों व वन विभाग के हो हल्ला करने पर हाथियों का समूह पड़ोस में बैगानटोला जाकर बैगा समूह के ग्रामीणों के बाडियों में तोड़फोड़ कर अपना आहार बनाया विगत 2 दिनों से छत्तीसगढ़ सीमा से मध्यप्रदेश के सीमा के ग्राम टांकी पूर्व में विचरण करते आए तीन हाथियों के समूह द्वारा उत्पाद किया जा रहा है वहीं वन विभाग तथा ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीणों को जंगल के किनारे स्थित घरों,झोपड़ियों में ना रहने अकेले जंगल की ओर ना जाने तथा सतर्क रहने की सलाह दी है

भालू के हमले से घायल युवक को वन विभाग ने दी उपचार हेतु राशि


अनूपपुर

30 जून को अनूपपुर जिले के वन परिक्षेत्र जैतहरी के उमरिया बीट अंतर्गत ग्राम बीड़ के बडकाटोला में गत रात्रि घर के पास खेत मे 28 वर्षीय हेमंत पिता बिसाहूलाल सिंह पर अचानक जंगल से विचरण करते हुए आए वन्य प्राणी भालू द्वारा हमला कर चेहरा एवं पैर में पंजे से चोट पहुंचाई जिससे गंभीर रूप से घायल हेमंत सिंह को जिला अनूपपुर मे प्रारंभिक उपचार बाद बेहतर उपचार हेतु ड्यूटी डॉक्टर द्वारा शहडोल जिला चिकित्सालय को रिफर किया गया,घटना की जानकारी पर वनरक्षक बीट उमरिया रमेश सिंह सेंगर परिक्षेत्र सहायक वेंकटनगर आर एस शर्मा ने मौके का मुआयना कर गंभीर रूप से घायल युवक के उपचार हेतु सहायता राशि दी।

महिला और बृद्ध को सर्प ने काटा दोनो की हुई मौत 


अनूपपुर/अमरकंटक 

अमरकंटक थाना अंतर्गत ग्राम करौंदा टोला निवासी 30 वर्षीय महिला एवं कोतवाली अनूपपुर थाना अंतर्गत ग्राम करा टोला निवासी 75 वर्षीय वृद्ध को जहरीले सर्प के काटने से मौत हो गई घटना की सूचना पर अमरकंटक थाना पुलिस द्वारा मृतिका अनीता बाई पति प्रीतम लाल चरण का उम्र 30 वर्ष निवासी कमला टोला जिसे घर में सोते समय गत रात्रि दाएं पैर के पंजे के पास काट  कार्ड देने से महिला की घर पर ही मौत हो गई जिसकी सूचना पर वन परीक्षेत्र अधिकारी राजेंद्रग्राम श्री चौधरी द्वारा जिला मुख्यालय अनूपपुर के सर प्रहरी शशिधर अग्रवाल को जानकारी दिए जाने पर श्री अग्रवाल अपने सहयोगी लल्लू लाल कोल एवं परिक्षेत्र सहायक गिरारी रमेश प्रसाद दुबे के साथ मौके में पहुंचकर घर के अंदर धान के बोरों के बीच छिपकर बैठे 3 फिट लंबा कोबरा नाग को सुरक्षित पकड़ा वही अमरकंटक पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचनामा कर शव परीक्षण कराया वहीं दूसरी घटना कोतवाली अनूपपुर के ग्राम करना टोला की है जहां 75 वर्षीय वृद्ध पुष्पा सिंह पिता घासी सिंह अपने घर में रहा तभी दाएं हाथ की उंगली में जहरीला सर्प के काटने पर उसे जिला चिकित्सालय उपचार हेतु लाने के दौरान मृत डॉक्टरों ने मृत पाया जिसकी सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा शव परीक्षण कराकर कार्यवाही प्रारंभ की।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget