विशाखापटनम-भगत की कोठी के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन  08 जुलाई से 


बिलासपुर – 01 जुलाई 2021 

             रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये विशाखापटनम-भगत की कोठी-विशाखापटनम के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रारम्भ किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08573 विशाखापटनम-भगत की कोठी प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 08 जुलाई 2021 से तथा गाड़ी संख्या 08574 भगत की कोठी-विशाखापटनम प्रत्येक शनिवार को दिनांक 10 जुलाई 2021 से आगामी सूचना तक चलेगी | 

             गाड़ी संख्या 08573 विशाखापटनम-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी प्रत्येक गुरुवार को विशाखापटनम से 05.25 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन 20.00 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08574 भगत की कोठी-विशाखापटनम साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शनिवार को भगत की कोठी से 20.00 बजे रवाना होगी तथा तीसरे दिन 09.50 बजे विशाखापटनम पहुंचेगी |  इस गाड़ी का वाणिज्य ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड़, अनूपपुर तथा शहडोल  स्टेशनों में दिया गया है |      

            इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 08 स्लीपर, 03 एसी-III, 01 एसी-II तथा 01 पेंट्रीकार सहित कुल 19 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी । यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा |

   इस गाड़ी की विस्तृत समय-सारणी निम्नानुसार है  



सत प्रतिशत टीकाकरण के नाम पर नगर पालिका सीएमओ कर रहे गुमराह


शहडोल/धनपुरी

 प्राप्त जानकारी के अनुसार धनपुरी सीएमओ के द्वारा झूठी वाहवाही लेने की नियत से नगर पालिका को सत प्रतिशत वैक्सीनेशन टीकाकरण बताया जा रहा है जोकि समझ से परे है यदि वैक्सीनेशन की निष्पक्ष पूर्ण जांच कराई जाए तो 60% लोगों को ही टीकाकरण हुआ है लेकिन कुछ तथाकथित संवादिया दलाल खबरीलाल और बेईमानों के द्वारा जिनके द्वारा प्रतिदिन गुणगान किया जाता है जैसे पूर्व काल में राजा महाराजाओं का गुणगान भाट लोग करते थे उसी प्रकार अनर्गल और झूठा प्रचार करके नगर पालिका के अधिकारी का महिमामंडन किया जा रहा है और तो और मुख्यमंत्री को यहां बुला कर सीएमओ के द्वारा किए गए अनियमितताओं की जांच को दबाने का प्रयास किया जा रहा है जोकि नगर पालिका की जनता के साथ अन्याय है।

*मुख्यमंत्री जी ध्यान दें।*

प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री द्वारा हमेशा कहा जाता है कि भ्रष्ट अधिकारियों को नहीं छोडूंगा लेकिन मामा जी को चाहिए की धनपुरी नगरपालिका की वर्षों से हो रही जांच को निष्पक्षता से करने के लिए संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देश दें ताकि उनकी जो मनसा है वह सही रह सके और जनता जनार्दन का भरोसा भारतीय जनता पार्टी पर रहे।

*इधर भी हो नजरें इनायत।*

पड़ोसी नगर परिषद की सफलतापूर्वक वैक्सीनेशन को लेकर धनपुरी नगरपालिका भी  उनका नकल उतार रहा है जबकि बुढार नगर पंचायत में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ है लेकिन धनपुरी नगरपालिका इसके बिल्कुल विपरीत है और शत प्रतिशत टीकाकरण कार्यक्रम की दुहाई देने वाला कथित सीएमओ झूठ का पुलिंदा है यदि मुख्यमंत्री महोदय धनपुरी नगरपालिका क्षेत्र के वैक्सीनेशन की तरफ नजरें इनायत करें तो सच्चाई खुद वो खुद खुलकर सामने आ जाएगी।

रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिली युवक युवती का शव जांच में जुटी पुलिस


अनूपपुर/भालूमाड़ा

थाना भालूमाडा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुशियारा रेलवे फाटक के पास 1 जुलाई 2021 की प्रातः युवक और युवती का शव रेलवे ट्रैक क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला जिसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए वहीं घटना की सूचना तत्काल लोगों ने भालूमाडा पुलिस एवं रेलवे पुलिस को दी मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है युवती किरण पाव ग्राम पंचायत कुशियारा की बताई जाती है तो वही युवक का अभी तक पता नहीं चल सका है कि वह कहां का रहने वाला है और उसका नाम क्या है मामले की विवेचना पुलिस के द्वारा की जा रही है। मामला पूरी जांच के बाद पता चलेगा आत्महत्या हैं या कुछ और।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget