*कमलनाथ का शिवराज से सवाल, मुख्यमंत्री बताएं... प्रदेश में एक ऐसा अस्पताल, जहां ऑक्सीजन, इंजेक्शन और इलाज की पूरी व्यवस्था


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर हमला किया है।

कहा - WHO ने 3 महीने पहले दे दी थी चेतावनी, लेकिन सरकार ने नहीं की तैयारियां

मध्य प्रदेश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार और संक्रमितों को पर्याप्त इलाज नहीं मिल पाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार को दोषी ठहराया है। उन्हाेंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछा है - प्रदेश में कोई एक ऐसा अस्पताल बताएं, जहां ऑक्सीजन, इंजेक्शन और इलाज का पूरा प्रबंध हो?

कमलनाथ ने कहा कि यह दुख की बात है कि प्रदेश में गंभीर स्थिति है, लेकिन बचाव के लिए सरकार के पास विजन नहीं है। क्योंकि कोई प्लानिंग नहीं की गई। कोरोना से हो रही मौतों व शवों की संख्या के की सच्चाई और आंकड़े रोजाना मीडिया सामने ला रहा है, जबकि सरकारी आंकड़ों में मौतों की संख्या छुपाई जा रही है। वास्तविकता यह है कि मुक्तिधाम के बाहर शव पड़े हैं। लकड़ियां नहीं हैं। अंतिम संस्कार के लिए भी जगह नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अब अपनी नाकामी छुपाने में लगी है। कोरोना को हराने के लिए सैंपल टेस्ट रिपोर्ट समय पर आना चाहिए, ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके, लेकिन सरकार ने इस पर फोकस नहीं किया। कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट आने में 4 से 8 दिन लग रहे हैं। इसके अभाव में संक्रमण एक से कई लोगों तक पहुंच जाता है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को खुद अपनी रक्षा करना होगी। इस सरकार से उम्मीद मत रखना। इन्हें जनता की चिंता नहीं है। यह आपको सिर्फ गुमराह करना चाहती है।

*WHO ने 3 महीने पहले दी थी चेतवानी*

कमलनाथ ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने तीन माह पहले चेतावनी दी थी कि देश में कोरोना की दूसरी लहर आएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्व में कई देशों में इसको लेकर तैयारी हुई, लेकिन भाजपा की सरकार ने तैयार नहीं की। आज जब आग लग गई है, तो कुआं खोदने की बात कर रहे हैं।

*कहां है ऑक्सीजन प्लांट*

कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार ने सिंतबर 2020 में 19 ऑक्सीजन के प्लांट लगाने की घोषणा की थी। तब कहा था कि फरवरी तक ये प्लांट शुरु हो जाएंगे। फरवरी 2021 तक ऑक्सीजन की सप्लाई शुरु हो जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि कहां हैं प्लांट?

जन्मदिवस पर कोरोनावायरस से बचाओ के लिए जन कल्याणार्थ सुंदरकांड व पूजा अर्चना की



शहडोल।


अविरल गौतम  जिले के मारुति एक्सप्रेस संभागीय ब्यूरो चीफ हैं प्रसिद्ध हनुमान जी मंदिर बरगवां के पुजारी भी हैं। इनके ऊपर आराध्य देव बरगवां नाथ हनुमान जी महाराज की असीम कृपा है। आज अपने जन्मदिन के अवसर पर अविरल गौतम जी ने सिद्ध हनुमान जी बरगवां नाथ के श्री चरणों में जनकल्यानार्थ एवं कोविड-19 महामारी से बचाओ के लिए सुंदरकांड पाठ पूजा अर्चन करते हुए सभी के सुरक्षित रहने के लिए प्रार्थना की। इनके जन्मदिन के अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र शंकर नागाचारी एवं जिला अनूपपुर के पत्रकार चैतन्य मिश्रा, अजीत मिश्रा, संतोष टंडन, कैलाश लालवानी, राजनारायण दुबेदी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, विजय तिवारी, देवेंद्र मिश्रा, संजीत सोनवानी शुभम कोरी कीर्ति क्रांति के संपादक मनोज द्विवेदी,आदर्श दुबे, आनंद पाण्डेय, अनुपम सिंह, वीरेंद्र सिंह, सीताराम पटेल, आकाश नामदेव, दीपक मेहरा, आशुतोष सिंह, दीपक सिंह, जीवन यादव, नीरज गुप्ता,रमाकांत शुक्ला, विनय उपाध्याय सहित अंकित सिंह, विनोद गुप्ता,अरविंद साहनी सतीश तिवारी,दौलत मनमानी, शोभाराम पटेल, सदन कपूर, रवि करण त्रिपाठी सीएमओ धनपुरी, राहुल शांडिल, पीपी राय,अखिलेश तिवारी,चचाई थाना प्रभारी बीएन प्रजापति, शशि द्विवेदी सहायक उपनिरीक्षक पाली,ज्ञानेंद्र सिंह परिहार थाना प्रभारी नरोजाबाद, कलीराम परते थाना प्रभारी  जयसिंह नगर के द्वारा व्हाट्सएप फेसबुक सोशल मीडिया के माध्यम से और फोन के माध्यम से जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी।और जनप्रतिनिधियों ने अवतरण दिवस पर सत्यनारायण सोनी, जीतेंद्र सिंह, श्रीमती रश्मि खरे, श्रीमती तारा तिवारी, श्रीमती ज्योत्सना द्विवेदी, जीतू सिंह परिहार, विवेक पांडे,राजेश मिश्रा,सुभाष मिश्रा संदीप पुरी, पवन चीनी, डॉक्टर राज पांडे, सुनीत कुमार सिंह, रामनारायण उरमलिया, बृजेंद्र मिश्रा भाजपा मीडिया प्रभारी, अंशुमन बल ने बधाई दी।

कोरोना संक्रमित व्यापारी दुकान खोलकर कर था व्यवसाय प्रशासन ने की दुकान सील



अनुपपुर/कोतमा

 कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर के द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि जिन व्यक्तियों के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उन्हें होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश देते हुए उनके घरों के सामने निर्देश चप्पा किए जाएं लेकिन कुछ लोग हैं जो शासन के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तथा उन नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं ऐसा ही एक मामला कोतमा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 3 में देखने को मिला जब एक कोरोना पाजिटिव  व्यक्ति को नगर पालिका के द्वारा पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए थे लेकिन वह व्यक्ति अपनी कपड़ा दुकान खोल कर दुकानदारी कर रहा था साथ ही बाजार में घूम रहा था जिसे 15 अप्रैल को तहसीलदार मनीष शुक्ला के द्वारा पुलिस प्रशासन एवं नगरपालिका के साथ मिलकर उसकी दुकान को सील करने की कार्यवाही की।

*इनका कहना*

नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 में एक कोरोना पाजिटिव  व्यक्ति  अपनी कपड़ा दुकान खोल कर व्यापार कर रहा था उसके दुकान को सील करने की कार्यवाही की गई है एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत तथा धारा 188 के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

*मनीष शुक्ला तहसीलदार कोतमा*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget