चोरी करने घुसे चोरो को पड़ोसियों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

अनूपपुर/रामनगर

अनूपपुर जिले के रामनगर थानांतर्गत कॉलरी अधिकारी के घर में घर में घुसे चोर को रंगो हाथ पकड़ कर किया पुलिस के हवाले मामला एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत और सी टाइप मैं रहने वाले कालरी अधिकारी नारायण साहू के सूने मकान में 13 अप्रैल 2021 की रात्रि एक चोर चोरी करने के नियत से घर में घुसा था जिसकी आहट पड़ोसियों को लगने के बाद घेराबंदी करते हुए पड़ोसियों ने चोर सनी को धर दबोचा और उसे पुलिस के हवाले किया चोर सनी को पकड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रामनगर पुलिस को दी तो वही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने चोर को हिरासत में लेते हुए चोर से पूछताछ कर रही है थाना प्रभारी रामनगर ने बताया इस चोरी की घटना में और चोरों के शामिल होने का खुलासा हो सकता है और क्षेत्र में हुई अन्य कई चोरियों का भी खुलासा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है पुलिस पकड़े गए चोर से लगातार पूछताछ कर रही है।


 हाई कोर्ट का आदेश राज्य वन विकास निगम के कर्मचारियों को मिलेगा समान वेतन का लाभ

जबलपुर

MP मे राज्य वन विकास निगम के कर्मचारियों को समान लाभ प्रदान किये जाने की याचिका का हुआ निराकरण- मप्र में राज्य वन विकास निगम में कार्यरत कर्मचारियों की तरफ से दायर की गयी थी जिस याचिकाओ का निराकरण करते हुए हाई कोर्ट जबलपुर बेंच ने स्पस्ट किया की वन विकास निगम एक स्वसासी संस्था है, जो कंपनी एक्ट 1956 के अंतर्गत 24/07/1975 से पंजीकृत है, संस्था में कार्य करने वाले कर्मचारियों को विभाग के नियमित कर्मचारियों के समान लाभ प्रदान नही किये जा रहे है,




जबकि दिनांक 07/10/2016 को जारी आदेश के अनुरूप अन्य अस्थायी कर्मचारियों को लाभ प्रदान किये गए हैं, इस संबंध में विभागीय पत्राचार के बाद दिनांक 21/06/17 को निदेशक मंडल की बैठक में निगम के प्रबंध निदेशक को इस विषय में निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया था, जो की नही हो पाया था इसलिए निगम के कर्मचारियों द्वारा अलग अलग याचिकाएं म.प्र. हाई कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की  गयी थी, जिसका निर्णय करते हुए यह निर्देश प्रदान किये गए हैं की प्रबंध निदेशक इसका निर्णय लेकर  राज्य सरकार को सूचित करें और उन्हे यह स्वतंत्रता भी प्रदान की जाती है कि वे एक छानबीन समिति का गठन भी कर सकते हैं जो इन कार्यरत कर्मचारियों को एक विशिष्ट श्रेणी के तहत वर्गीकृत करके उन्हे समान वेतन मान प्रदान कर सके, याचिकाकर्ता दिनेश कुमार पाण्डेय WP NO- 18123/ 2019 का पक्ष अधिवक्ता दीपक कुमार पाण्डेय ने रखा।

 सुने घर मे आग घर का सारा सामान जल कर खाक घटना के वक्त कृषक परिवार खेत मे कर रहा था काम फायर बिग्रेड और पुलिस की मदद से आग पर पाया गया काबू 


अनूपपुर/पुष्पराजगढ़


जिले के पुष्पराजगढ़ में ग्राम धनपुरी निवाशी लामू सिंह के घर मे आग लगने से घर का सारा सामान जल कर पूरी तरह खाक हो गया  जिस वक्त घर मे आग लगी थी उस समय घर के सभी लोग खेतो में काम करने गए हुए थे घर से आग की लपटें निकलते देख गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया जब तक परिजनों को सूचना मिलती तब तक घर मे रखा सारा सामान जल  चुका था जिसके बाद परिजनों ने आग लगने की सूचना 100 डायल को  दी गई मौके पे   पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी  की।मदद से आग को  बुझाया गया  घर मे आग किस वजह से लगी ये पता नही चल  सका फिलहाल पुलिस  इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget