सट्टा किंग की दबंगई, खुले आम चलवा रहा लाखो का सट्टा, पुलिस नतमस्तक


(रामाधार शर्मा की रिपोर्ट अमरपाटन से)

सतना/अमरपाटन


अमरपाटन मे आईपीएल क्रिकेट मैच का सट्टा जोरो से चल रहा है सट्टे के कारण हजारों घर बर्बाद हो गए इसकी लत लोगो को ऐसी लग चुकी हैं नवयुवक बेरोजगार  तो सट्टा खेल ही रहे है इसके अलावा व्यापारी और दुकानदार भी पीछे नही है इस सट्टे से रोज लाखों का गेम होता हैं ऐसा नही हैं कि इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन को नही है मगर उसके बाद भी इस सट्टा किंग पर हाथ नही डाल पा रही है कुछ न कुछ वजह तो होगी एक पुरानी कहावत हैं कि दाल में कुछ काला है मगर यहाँ पर तो पूरी दाल ही काली दिख रही है इसका संचालक आईपीएल का पुराना मास्टर माइंड संचालित कर रहा है यह मास्टर माइंड कई सालो से आईपीएल का अमरपाटन का किंग बना है और आईपीएल का सट्टा खिलाकर ही करोडो की संपत्ति बनाई है यह मास्टर  माइंड को नगर के छोटे छोटे बच्चे भी जानते हैं कि आईपीएल का किंग कौन है लेकिन  प्रशासन की पकड से दूर है इतना ही नही यह आईपीएल संचालक रीवा  रोड  से हटकर सतना रोड मे वर्तमान समय में संचालित कर रहा  है  इसका जो है एक गिरोह ही बना हुआ है और इस गिरोह मे कई सदस्य हैं जोकि लोगो को फोन के माध्यम से आईपीएल का सट्टा संचालित होता है इसका नेटवर्क अमरपाटन तथा सतना से भी जुड़ा हुआ है  इस गिरोह का एक सदस्य जोकि वर्तमान  समय में सतना मे रह रहा है उसके द्वारा सतना से भी खिलाडी को फांसकर आईपीएल का सट्टा चला रहा है किन्तु  प्रशासन  मूक दर्शक बना हुआ है  जिसके चलते आईपीएल किंग  के हौसले बुलंदी पर है  इसमे एक समाज सेवी नामक व्यक्ति जुडा हुआ है जिसके तार सतना से समाज सेवी का मुखौटा ओढकर आईपीएल का संचालन  कर रहा है इसमे इस समाज सेवी व आईपीएल किंग की हिस्सेदारी  बराबर रहती हैं    

नागरिक कोरोना गाइड लाइन्स का करें पालन- नवागत कमिश्नर शर्मा


अनूपपुर/13 अप्रैल 2021


नवागत कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के नागरिकों को हिन्दु नव वर्ष एवं गुडी पड़वा की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि सभी नागरिक कोरोना गाइड लाइन्स का पालन करें। उन्होंने कहा है कि सभी नागरिक मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा साथ हाथों को सिनेटाइज करें। उन्होंने कहा है कि कोरोना के प्रति लोगो को जागरूक भी करें। कमिश्नर ने कहा कि प्रदेश शासन की प्राथमिकता कोरोना के संक्रमण को रोककर इसे समूल्य रूप से समाप्त करने की है। यही प्राथमिकता ही मेरी प्राथमिकता होगी।

       कमिश्नर ने कहा कि इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, संरक्षण, जैवविविधता एवं बेरोजगारी दूर करने पर विशेष फोकस होगा। वही शहडोल संभाग में महिला सक्षरता की दर बढ़ाने नारी सशक्तिकरण के प्रयास और कुपोषण दूर करना मेरी प्राथमिकता होगी।

सोन नदी के तट पर क्षेत्र वासियो को जल्द मिलेगा "पार्क" की सौगात



शहडोल/बुढ़ार


बुढ़ार जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जरवाही स्थिति डेम से लगी शासकीय भूमि की निरिक्षण करते हुये बुढ़ार जनपद  के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुद्रीका प्रसाद सिंह  रास्ट्रीय रोजगार गारन्टी की सहायक यंत्री नेहा गोस्वामी बुढ़ार भाजपा मण्डल के पूर्व  अध्यक्ष एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष  अनिल प्रताप सिंह सांसद प्रतिनिधि जनपद पंचायत बुढ़ार अर्जुन सोनी जरवाही ग्राम पंचायत के उपसरपंच जीवन यादव युवा मोर्चा मण्डल बुढ़ार के उपाध्यक्ष व पँच  विनोद यादव की उपस्थित में जरवाही में बने डेम से लगी दर्जनों एकड़ की शासकीय जमीन है उस पर मनरेगा से जमीन बराबर करवाना तथा वृक्षा रोपण करवाने के लिये   मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने एस. डी. ओ नेहा गोस्वामी को से कहा की आप शीघ्र इस्थल  ईस्टीमेट तैयार करे जिससे कार्य को आगे बढ़ाया जाये सोन नदी के एक ओर जहा पानी भरा डेम वही एक ओर डेम के दूसरे तरफ हरे भरे छाया दार  पौधों की अपनी अलग छटा  बिखेरेगी  पार्क बनने से क्षेत्र के नागरिकों को घूमने के लिये एक स्थान मिलेगा  भी गांव में रोजगार भी मिलेगा। शहर एवं गांव के वहाँ के वासियों के लिए कई मायनों में राहत भरा साबित होगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget