सोमवती अमावस्या पर सुख शांति के लिए सुहागिन महिलाओं ने की पूजा अर्चना



अनूपपुर/भालूमाड़ा


12 अप्रैल को सोमवती अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्यवती के लिए व्रत रख विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए सुख शांति के लिए कामना किए।

12 अप्रैल को पड़ने वाले सोमवती अमावस्या साल की पहली और आखरी अमावस्या होगी इस अमावस्या  पर त्रिग्राहीय नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बना है।

 इस सोमवती अमावस्या को सुख समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सुहागिन महिलाएं स्नान करने के पश्चात पीपल के वृक्ष की पूजा करते हुए भगवान विष्णु माता लक्ष्मी की आराधना करते हुए अपने पति की लंबी आयु परिवार के सुख शांति के लिए पूजा करती हैं और साथ ही साथ पीपल के वृक्ष को पूजन पश्चात फेरे लगाकर अपनी मनोकामनाएं के लिए प्रार्थना करती हैं ।

    12 अप्रैल को पड़ने वाले सोमवती अमावस्या सुबह 8:00 बजे तक का शुभ मुहूर्त माना गया था यही वजह है कि महिलाओं ने सुबह ही स्नान ध्यान करते हुए 8:00 बजे से पूर्व ही अपनी पूजा का समापन किए।

   नगर के अघोरी बाबा मंदिर धाम राम जानकी मंदिर शिव लहरा मंदिर घाट में स्थानीय महिलाओं ने जाकर पूजन किया वही कोरोनावायरस से बचाव का भी ध्यान रखते हुए महिलाओं ने एक-एक करके और दूरी बनाते हुए पूजा अर्चना करती नजर आई।

कोरोना खतरे के बीच कलेक्टर कार्यालय में नियम-कायदों सोशल डिस्टेंस की उडी धज्जियां


दुकान खोलने की छूट की मांग लिये व्यापारियों ने कोरोना कर्फ्यू के तोड़े नियम

अनूपपुर

देश में एक दिन मे कोरोना पॉजिटिव्स की संख्या भले ही एक लाख अडसठ हजार हो गयी हो ....भले ही बीमारों से अस्पताल अटे पड़े हों...भले ही कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण करने और बीमारों की जिन्दगियां बचाने में स्थानीय प्रशासन और डाक्टरों की सांस फूल रही हो , चंद जनप्रतिनिधि और कुछ ऐसे लोग हैं जो धडल्ले से कोविड कर्फ्यू के नियमों की धज्जियां उडाते दिख जाएगें। चंद ऐसे लोग भी हैं जो लाकडाउन या कोविड कर्फ्यू के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आम जनता को भडकाने में लगे हुए हैं। इसके चलते संक्रमण से जूझ रहे लोगों की संख्या लगातार बढती जा रही है। आम जनता आवश्यकता महसूस कर रही है कि संक्रमण रोकने के लिये कडे कदम उठाए जाएं।

   सोमवार , 12 अप्रैल को जिला मुख्यालय के कुछ व्यापारी कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए धडल्ले से कलेक्ट्रेट पहुंच गये। इनमें से कुछ के नाक - मुंह पर मास्क लगे थे,  तो ऐसे भी सिरफिरे थे जिन्होंने मास्क सही तरीके से लगाना उचित नहीं समझा। सोशल डिस्टेंशिंग की तो एडीएम चैंबर में ही धज्जियां उड़ गयी। कलेक्ट्रेट परिसर में व्यापारियों की भीड़ ने बाकायदा नियम कायदे तोडते हुए फोटो सेशन करवाया। जबकि कोविड के बढते मामलों से अनूपपुर जिला चिंतित है। कल ही एक दिन में 93 मामले सामने आए हैं और दो संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। 

    लॉक डाउन के नियमों को तार तार करते हुए नगर के व्यापारी संघ ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा है। जिसमें व्यापारियों ने ज्ञापन सौपते हुए सभी दुकानों को छूट देने की मांग की। 

व्यापारियों का कहना है कि कुछ लोगों को राहत मिली है और कुछ व्यपारियो को दुकान बंद रखने से आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ है ।ऐसे में अगर जिला प्रशासन मौहलत दे देती है तो काफी राहत मिलेगी। साथ ही दुकानदार इस बात का ख्याल रखेंगे की कोरोनो गाइड लाइन का पूरा पालन हो। 

ज्ञापन सौपने वालो में बर्तन, होटल संचालक, भोजनालय, जनरल स्टोर,कपड़ा व्यापारी शामिल हुए। किराना

व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश गौतम ने कहा है कि व्यापारी संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है और आश्वासन मिला कि आवेदन में सुनवाई कर सभी को राहत दी जायेगी।

   एडीएम सरोधन सिंह को पत्र सौंपने पहुंचे कुछ व्यापारियों के इस गैर जिम्मेदाराना हरकत से लोग सन्न हैं। कोविड नियमों को तार तार कर भीड़ की शक्ल में कलेक्ट्रेट परिसर में कोविड कर्फ्यू के पहले ही दिन नियम - कायदों की धज्जियां उडाई गयी। जिला प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्ती अपेक्षित है। अन्यथा आशंका है कि इससे प्रेरित होकर अन्य लोग भी ऐसी हरकत कर सकते हैं।

बिना परमिशन खुली दुकान, व्यापारियों का विरोध, सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां



अनूपपुर/कोतमा


जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन की आवाज बढ़ा दी गई पूर्व में जारी आदेश के अनुसार 12 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक ही लॉकडाउन लगाया जाना था किंतु इस स्थिति के नियंत्रण में नहीं होने के कारण कोरोना कर्फ्यू को 19 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक कर दिया गया है । जारी आदेश के अनुसार  फल सब्जी किराना डेयरी  मेडिकल स्टोर राशन दुकान को 19 अप्रैल की सुबह से शाम 6:00 बजे तक खोलने की छूट दी गई है । वही 19 अप्रैल को जिन दुकानों को छूट दी गई है उनके अलावा नगर में कुछ कपड़े की दुकान है मनिहारी जनरल स्टोर भवन निर्माण मोटर पार्ट्स टाइल्स इलेक्ट्रॉनिक की भी दुकानें खुली हुई थी । सुबह से ही बाजारों में भीड़ दिखने लगी थी लोग सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क के नियमों को तोड़ते हुए बेधड़क बाजारों में खरीदी करते नजर आए । 


                            

*व्यापारी कर रहे विरोध*

नगर के अन्य व्यापारी इस बात का विरोध कर रहे हैं कि अगर नियम बनाना है तो सभी के लिए एक जैसा बनाएं कुछ दुकानों को खोलने की छूट दी गई है बाकी दुकान में बंद रखी गई है जबकि व्यापारियों का कहना है कि 13 अप्रैल से नवरात्रि का त्यौहार प्रारंभ हो रहा है एवं शादी विवाह के मुहूर्त भी शुरू हो रहे हैं जिसको देखते हुए उन्होंने दुकानों में सामानों की खरीदारी कर ली है लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा पूरी तरह से लाख डाउन कर दिया गया है जिसके कारण व्यापारियों में प्रशासन के प्रति रोज साफ नजर दिखाई दे रहा है व्यापारियों का कहना है कि जिला प्रशासन के द्वारा प्रतिदिन 2 घंटे की ही छूट दें जिससे हम लोग दुकानें खोलकर व्यापार कर सकें साथ ही व्यापारियों ने यह भी कहा कि कोरो ना गाइडलाइन का पालन करते हुए हम व्यापारी व्यापार करेंगे  ।                 

*नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां*

नगर में स्थित स्टेट बैंक एवं अन्य बैंकों में ग्राहकों के द्वारा खुलेआम सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है बैंकों के अंदर ग्राहकों की लाइन एक दूसरे से सटकर लगी हुई है वही ग्राहक बैंकों के अंदर एक दूसरे से सटकर कर बैठे भी नजर आ रहे हैं  । ना तो ग्राहक मास्क लगाकर बैंक के अंदर जा रहा है नाही बैंक प्रबंधन के द्वारा को रोना नियमों का पालन करवाया जा रहा है ।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget