आज कोरोना से हुई एक और मौत कुल मृतको की संख्या हुई 18



67 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत जिला नोडल अधिकारी ने की पुष्टि 


अनूपपुर


अनूपपुर में कोरोना से हुई 18वी मौत जिले के जैतहरी थानांतर्गत धनगंवा गांव के दर्री टोला के 67 वर्षीय व्याक्ति की मौत प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कोरोना संक्रमित 9 अप्रेल को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर  जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती कराया गया था उसी दिन तबियत बिगड़ने से शहडोल मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहाँ से उन्हें नागपुर रेफर किया गया कल देर शाम नागपुर लेजाते समय डिंडौरी के पास तबियत ज्यादा खराब होने से 67 वर्षीय सेवानिवृत्त मध्यप्रदेश पूर्वी क्षेत्र कंपनी उत्पादन पाली से सुपरवाइजर की मौत हो गई जिनका अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ग्रह ग्राम में किया जाएगा अनूपपुर जिले में पिछले 2 दिनों में ये दूसरी मौत है जिले में अब  तक कोरोना से 18 संक्रमितों की मौत होगई है जिले के नोडल अधिकारी डॉक्टर एस आर पी द्विवेदी ने की पुष्टि  सभी सावधान रहें सुरक्षित रहे जहाँ है वही रहे अनावश्यक बाहर ना निकले मास्क लगाए सामाजिक दूरी का पालन करे आप सभी से यही अपील है

शेफाली सिंह बनी किशोर न्याय बोर्ड की सदस्या, लोगो ने दी शुभकामनाएं


अनूपपुर


मध्यप्रदेश राजपत्र दिनांक 7 अप्रैल 2021  5. 1170-777-2021-पास-2-राज्य शासन एतददयारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संक्षाण) अधिनियम 2015 की भारा 04 की उपधारा (1) तथा (2) [सहपठित नियम 2016 का नियम 88 (10) दवारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए नीचे दी गई अनुसूची के कॉलम (2) में राधाविनिर्दिष्ट जिले के लिये कोलम (3) में उल्लेखित व्यक्तियों को किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य के रूप में अधिसूचना जारी दिनांक से तीन वर्ष के लिये शेफाली सिंह अनूपपुर को सदस्या के रूप में पदांकित करता है। पूर्व में ये पार्षद और समाजसेविका रह चुकी हैं इसलिए इनकी नियुक्ति से किशोर न्याय बोर्ड अच्छा लाभ मिलेगा इनकी नियुक्ति से अनूपपुर में खुशी का माहौल है जिले के लोगो ने इनको शुभकामनाएं दी है।

 रविवार को प्राप्त 373 की रिपोर्ट में से 93 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि


रविवार को 32 व्यक्ति स्वस्थ होने पर हुए डिस्चार्ज

अब तक कुल प्राप्त कोरोना मरीजों की संख्या 2598

ऐक्टिव कोरोना प्रकरण 260

अनूपपुर 11 अप्रैल 2021/ 


स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को प्राप्त 373 की रिपोर्ट में से 93 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।       

             उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 2598 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 260 है। रविवार को 32 व्यक्ति स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। इस प्रकार अब तक 2321 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget