टीका उत्सव अभियान 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक - सुभाष मिश्रा


अनूपपुर/अमलाई

बढ़ते कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए तीव्र गति से वैक्सीन टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशों के अनुरूप मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन पर  इस अभियान को टीका उत्सव का नाम दिया गया है। साथ ही प्रभावी तौर पर सभी टीका करण केंद्रों मैं टीकाकरण अभियान को तीव्रता प्रदान करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व में 3 दिनों में ग्राम पंचायत बरगवां के उप स्वास्थ्य केंद्र में 300 लोगों को प्रथम डोज दिया गया।

भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल अनूपपुर के मंडल उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा ने बताया कि 11 अप्रैल 2021 से 14 अप्रैल 2021 तक तीव्र गति से महा टीका अभियान की शुरुआत कर दी गई है। साथ ही लोगों से अपील की है कि करो ना मेरी मद्दे नजर रखते हुए सभी 45 वर्ष से ऊपर उम्र के लोग उप स्वास्थ्य केंद्र बरगवां में पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीकाकरण कराएं। जन-जन को प्रोत्साहन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा टीका उत्सव के रूप में सभी की सहभागिता निश्चित करने के लिए अपील की है साथ ही भारत भाजपा कार्यकर्ताओं से कहीं गई है। महोत्सव को सफल बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर एक एक व्यक्ति को वैक्सीन टीकाकरण केंद्र में लाकर इसका लाभ दिलाएं अपने घरों मोहल्ले गांव के साथ साथ अपने क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए अपना योगदान व जिम्मेदारी का निर्वहन करें।

पवित्र स्थल माई की बगिया के पुजारियों पर लगे अवैध वसूली के आरोप



अनूपपुर/अमरकंटक

अमरकंटकमें नर्मदा परिक्रमा के लिए आए हुए तीर्थ  यात्रियों  ने कहा माई बगिया के पंडा पुजारी गुंडों की तरह है ,गुंडा टैक्स की वसूली कर रहे हैं। माई बगिया के पंडा पुजारी लोग गुंडों का गिरोह बनाकर नर्मदा परिक्रमा वासियों को लूट कर उनमें डर पैदा कर रहे हैं। अमरकंटक में पूरे देश एवं विदेशों पवित्र स्थल में घूमने आते है जबलपुर एवं कई अन्यत्र जगहों से आए परिक्रमा वासियो ने सोशल मीडिया में वीडियो करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से ऐसे लोगो पर कार्यवाही की मांग की है ये पंडे पुजारी अमरकंटक जैसे पवित्र स्थल को माँ नर्मदा के दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओ से जबरन वसूली कर बदनाम कर रहे है ।

 शनिवार को प्राप्त 274 की रिपोर्ट में से 62 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि


शनिवार को 5 व्यक्ति स्वस्थ होने पर हुए डिस्चार्ज

अब तक कुल प्राप्त कोरोना मरीजों की संख्या 2504

ऐक्टिव कोरोना प्रकरण 199

अनूपपुर 10 अप्रैल 2021/ स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को प्राप्त 274 की रिपोर्ट में से 62 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।       

             उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 2504 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 199 है। शनिवार को 5 व्यक्ति स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। इस प्रकार अब तक 2289 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget