शनिवार को प्राप्त 274 की रिपोर्ट में से 62 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि


शनिवार को 5 व्यक्ति स्वस्थ होने पर हुए डिस्चार्ज

अब तक कुल प्राप्त कोरोना मरीजों की संख्या 2504

ऐक्टिव कोरोना प्रकरण 199

अनूपपुर 10 अप्रैल 2021/ स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को प्राप्त 274 की रिपोर्ट में से 62 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/ होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।       

             उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 2504 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 199 है। शनिवार को 5 व्यक्ति स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। इस प्रकार अब तक 2289 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

बड़ी खबर मध्यप्रदेश के इन जिलों में बढ़ा लॉकडाउन कही 19 तो कही 22 अप्रैल तक 



इंदौर/भोपाल

पूरे देश मे कोरोना महामारी का भयावह मंजर देखने को मिल रहा है मध्यप्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की वजह आपदा प्रबंधन समितियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की। इस दौरान प्रदेश के कई शहरों में लाकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। कोविड महामारी की रोकथाम के क्रम में बड़वानी, राजगढ़, विदिशा ज़िलों में (शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ) 19 अप्रेल सुबह 6 बजे तक निरंतर रहेगा लाॅकडाऊन।

बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी ज़िलों (शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों) और जबलपुर शहर में 12 अप्रेल की रात से 22 अप्रेल की सुबह तक रहेगा लाॅकडाऊन।

इंदौर शहर, राऊ नगर, महू नगर, शाजापुर शहर और उज्जैन शहर (एवं उज्जैन ज़िले के सभी नगरों) में 19 अप्रेल की सुबह 6 बजे तक निरंतर रहेगा लाॅकडाऊन। 

मुख्यमंत्री की ज़िला आपदा प्रबंध समितियों के साथ 10 अप्रेल को हुई वीडियो कॉन्फ़्रेन्स में ज़िला आपदा प्रबंध समितियों से विस्तृत चर्चा के बाद लिया गया फ़ैसला। सम्बंधित ज़िला कलेक्टर/दंडाधिकारी ज़िला आपदा प्रबंधन समितियों की सहमति अनुसार धारा 144 CrPC में यथोचित विधिपूर्ण आदेश जारी करेंगे।

 ताप विद्युत गृह में लूट का सिलसिला जारी, कार्यालय अधीक्षण अभियंता सेवाएं के सामने ही लुट जा रहे भोले भाले श्रमिक।


अनूपपुर/चचाई


अमरकंटक ताप विद्युत केंद्र चचाई जिला अनूपपुर में कार्य कर रहे ठेकेदार एवं जिम्मेदार अमला अपना जेब भरने के चक्कर में संयंत्र की कार्यप्रणाली को ही बदनाम कर रहे है , मामला संयंत्र के कोल सैंपलिंग का है जिसका ठेका पाली के एक ठेकेदार को प्राप्त हुआ है लेकिन उसका देख बिजली कर्मचारी महासंघ के पूर्व पदाधिकारी तथा अब सेवानिवृत्त कर्मी के द्वारा अपने गुर्गों के माध्यम से किया जा रहा है, कोल सेंपलिंग में कार्य कर रहे श्रमिकों ने बताया कि उनकी मजदूरी से 2500 से 3000 रुपए प्रतिमाह ठेकेदार को देना पड़ता है उपरोक्त घटना अधीक्षण अभियंता सेवाएं के कार्यालय के सामने एवं बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिपाठी जी के कार्यालय में हो रही है, इस संबंध में जब हमारे प्रतिनिधि ने श्रमिकों का हाल जानना चाहा तो रो कर बताएं कि चौरसिया एवं कंप्यूटर ऑपरेटर दोनों मिलकर धमकी देकर पैसे ले लेते हैं फिर वह पैसा एक नकली देशभक्त जो जोर-जोर से भारत माता की जय, एवं वंदे मातरम का जयकारा लगाकर संघियो को बेवकूफ बनाता है उसे दे देते प्रशासन से अपेक्षा है कि कृपया अभिलंब इस लूट को रोकी जाए एवं लूटी हुई राशि वापस कराएं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget