नगर पालिका स्वच्छ्ता कर्मचारी की पिकअप से टकराने से हुई मौत



अनूपपुर/कोतमा 


9 तारीख की सुबह केवई नदी में मिले अज्ञात युवक के शव की अंतिम क्रिया कर्म के करने के बाद वापस लौट रहे नगर पालिका कोतमा के स्वक्षता कर्मचारी की  पिकअप वाहन से टकराने से मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार केवई नदी में मिले शव को नदी से निकालने पोस्टमार्टम व दफनाने की प्रक्रिया तक यह कर्मचारी वही उपस्थित था।उसके बाद घर लौटते समय यह पिकअप वाहन से टकरा गया, पिकअप की एक साइड लाइट बंद थी जिस वजह से यह दुर्घटना होने की संभावना है, वाहन का ड्राइवर घटना के बाद से वाहन सहित फरार बताया जा रहा है , पुलिस विधिसम्मत कार्यवाही कर रही है ।

मेटाडोर खड़े डम्फर मे टकराया दस साल के बालक की मौत


अनूपपुर         

   

जिला मुख्यालय से 1 किमी दूर जिला जेल के पास राजेन्दगाम से अनूपपुर आ रहा मेटाडोर नं. MP18GA 5180 का चालक कौशल पिता श्यामलाल सिंह अपने दस साल के पुत्र पंकज सिंह को अनूपपुर 09 अप्रैल की रात ला रहा था इस दौरान जिला जेल भवन के पास रात 8 से 9 बजे के बीच अनूपपुर की ओर से जा रहे एक बोलेरो को साइड दे कर आगे बढते ही रोड के किनारे खडे डम्फर न. MP 65GA0664 से टकरा गया जिससे कन्डेक्टर साइड बैठा दस साल के पंकज के बुरी तरह फसने चोट लगने से स्थल पर मौत हो गई घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस कुछ स्थानीय लोगो की मदद से बालक के शव को बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय के शव फीजर मे रख दूसरे दिन सुबह जिला चिकित्सालय चौकी पुलिस द्वारा पंचनामा, पीएम की कायवाही कर शव को परिजन को सौप दिया।

जिला चिकित्सालय में सोशल डिस्टेंस नियमो की उड़ी धज्जियां प्रशासन, प्रबंधन बेखबर



अनूपपुर

पूरा विश्व पूरा देश कोरोना महामारी से परेशान है कोरोना पूरे विश्व को अपने चपेट में ले रखा है भारत मे 1 लाख 50 हजार मरीज रोजाना निकल रहे है पूरे मध्यप्रदेश में 60 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया है मगर इसके बाबजूद जनता सुधरने सुधरने को तैयार नही है प्रशासन की करे तो क्या करे उसके पास भी दो हाथ ही है आज जिला चिकित्सालय अनूपपुर में कोरोना वैक्सीन के पंजीयन कराने वालों की भीड़ ऐसी लगी जैसे पुराने समय मे सिनेमा हॉल की टिकट के लिए भीड़ होती थी लोगो ने पूरी तरह लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाने मे कोई कोर कसर नही रखी सब्जी मंडी की तरह भीड़ लगाए हुए थे जब इतनी भीड़ लग रही थी तब जिला चिकित्सालय में उपस्थित डॉक्टर ,सिक्योरिटी ,और प्रशासन क्या कर रहे थे वैक्सीन के नाम पर नियमो की धज्जियां उड़ाई जा रही है प्रशासन को ध्यान देना होगा नही तो स्थिति और भी भयावह होगी

*इनका कहना है*

मुझे जानकारी मिली जनता बिल्कुल भी नही मान ही नही रही हैं जनता को कंट्रोल करने के लिए अभी थाने से पुलिस बुलाई गई है।

*डॉ. एस सी राय प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनूपपुर*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget