मेटाडोर खड़े डम्फर मे टकराया दस साल के बालक की मौत


अनूपपुर         

   

जिला मुख्यालय से 1 किमी दूर जिला जेल के पास राजेन्दगाम से अनूपपुर आ रहा मेटाडोर नं. MP18GA 5180 का चालक कौशल पिता श्यामलाल सिंह अपने दस साल के पुत्र पंकज सिंह को अनूपपुर 09 अप्रैल की रात ला रहा था इस दौरान जिला जेल भवन के पास रात 8 से 9 बजे के बीच अनूपपुर की ओर से जा रहे एक बोलेरो को साइड दे कर आगे बढते ही रोड के किनारे खडे डम्फर न. MP 65GA0664 से टकरा गया जिससे कन्डेक्टर साइड बैठा दस साल के पंकज के बुरी तरह फसने चोट लगने से स्थल पर मौत हो गई घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस कुछ स्थानीय लोगो की मदद से बालक के शव को बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय के शव फीजर मे रख दूसरे दिन सुबह जिला चिकित्सालय चौकी पुलिस द्वारा पंचनामा, पीएम की कायवाही कर शव को परिजन को सौप दिया।

जिला चिकित्सालय में सोशल डिस्टेंस नियमो की उड़ी धज्जियां प्रशासन, प्रबंधन बेखबर



अनूपपुर

पूरा विश्व पूरा देश कोरोना महामारी से परेशान है कोरोना पूरे विश्व को अपने चपेट में ले रखा है भारत मे 1 लाख 50 हजार मरीज रोजाना निकल रहे है पूरे मध्यप्रदेश में 60 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया है मगर इसके बाबजूद जनता सुधरने सुधरने को तैयार नही है प्रशासन की करे तो क्या करे उसके पास भी दो हाथ ही है आज जिला चिकित्सालय अनूपपुर में कोरोना वैक्सीन के पंजीयन कराने वालों की भीड़ ऐसी लगी जैसे पुराने समय मे सिनेमा हॉल की टिकट के लिए भीड़ होती थी लोगो ने पूरी तरह लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाने मे कोई कोर कसर नही रखी सब्जी मंडी की तरह भीड़ लगाए हुए थे जब इतनी भीड़ लग रही थी तब जिला चिकित्सालय में उपस्थित डॉक्टर ,सिक्योरिटी ,और प्रशासन क्या कर रहे थे वैक्सीन के नाम पर नियमो की धज्जियां उड़ाई जा रही है प्रशासन को ध्यान देना होगा नही तो स्थिति और भी भयावह होगी

*इनका कहना है*

मुझे जानकारी मिली जनता बिल्कुल भी नही मान ही नही रही हैं जनता को कंट्रोल करने के लिए अभी थाने से पुलिस बुलाई गई है।

*डॉ. एस सी राय प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनूपपुर*

 विशाल भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन



अनूपपुर/अमलाई


अतिरेक भवन अमलाई में शुक्रवार को हवन कार्यक्रम के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें कोयलांचल से हजारों लोगों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन कन्या भोज के साथ प्रारंभ हुआ और देर शाम तक भंडारे का सिलसिला जारी रहा जिसमें अमलाई, संजयनगर, विवेकनगर, चचाई, देवहरा, बरगवां, अमराडंडी, धनपुरी नंबर 3 आदि स्थानों से श्रद्धालु जन पहुंचे और भगवान का प्रसाद ग्रहण किए। स्मरणीय हो कि अतिरेक भवन अमलाई में 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया जिसमें रश्मि मिश्रा ने कथा का वाचन किया। धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के सदस्य सहित कोयलांचल के धर्मावलंबियों का सराहनीय योगदान रहा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget