बड़ी खबर मध्यप्रदेश के इन जिलों में बढ़ा लॉकडाउन कही 19 तो कही 22 अप्रैल तक 



इंदौर/भोपाल

पूरे देश मे कोरोना महामारी का भयावह मंजर देखने को मिल रहा है मध्यप्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की वजह आपदा प्रबंधन समितियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की। इस दौरान प्रदेश के कई शहरों में लाकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। कोविड महामारी की रोकथाम के क्रम में बड़वानी, राजगढ़, विदिशा ज़िलों में (शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ) 19 अप्रेल सुबह 6 बजे तक निरंतर रहेगा लाॅकडाऊन।

बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी ज़िलों (शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों) और जबलपुर शहर में 12 अप्रेल की रात से 22 अप्रेल की सुबह तक रहेगा लाॅकडाऊन।

इंदौर शहर, राऊ नगर, महू नगर, शाजापुर शहर और उज्जैन शहर (एवं उज्जैन ज़िले के सभी नगरों) में 19 अप्रेल की सुबह 6 बजे तक निरंतर रहेगा लाॅकडाऊन। 

मुख्यमंत्री की ज़िला आपदा प्रबंध समितियों के साथ 10 अप्रेल को हुई वीडियो कॉन्फ़्रेन्स में ज़िला आपदा प्रबंध समितियों से विस्तृत चर्चा के बाद लिया गया फ़ैसला। सम्बंधित ज़िला कलेक्टर/दंडाधिकारी ज़िला आपदा प्रबंधन समितियों की सहमति अनुसार धारा 144 CrPC में यथोचित विधिपूर्ण आदेश जारी करेंगे।

 ताप विद्युत गृह में लूट का सिलसिला जारी, कार्यालय अधीक्षण अभियंता सेवाएं के सामने ही लुट जा रहे भोले भाले श्रमिक।


अनूपपुर/चचाई


अमरकंटक ताप विद्युत केंद्र चचाई जिला अनूपपुर में कार्य कर रहे ठेकेदार एवं जिम्मेदार अमला अपना जेब भरने के चक्कर में संयंत्र की कार्यप्रणाली को ही बदनाम कर रहे है , मामला संयंत्र के कोल सैंपलिंग का है जिसका ठेका पाली के एक ठेकेदार को प्राप्त हुआ है लेकिन उसका देख बिजली कर्मचारी महासंघ के पूर्व पदाधिकारी तथा अब सेवानिवृत्त कर्मी के द्वारा अपने गुर्गों के माध्यम से किया जा रहा है, कोल सेंपलिंग में कार्य कर रहे श्रमिकों ने बताया कि उनकी मजदूरी से 2500 से 3000 रुपए प्रतिमाह ठेकेदार को देना पड़ता है उपरोक्त घटना अधीक्षण अभियंता सेवाएं के कार्यालय के सामने एवं बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिपाठी जी के कार्यालय में हो रही है, इस संबंध में जब हमारे प्रतिनिधि ने श्रमिकों का हाल जानना चाहा तो रो कर बताएं कि चौरसिया एवं कंप्यूटर ऑपरेटर दोनों मिलकर धमकी देकर पैसे ले लेते हैं फिर वह पैसा एक नकली देशभक्त जो जोर-जोर से भारत माता की जय, एवं वंदे मातरम का जयकारा लगाकर संघियो को बेवकूफ बनाता है उसे दे देते प्रशासन से अपेक्षा है कि कृपया अभिलंब इस लूट को रोकी जाए एवं लूटी हुई राशि वापस कराएं।

निर्दयी माँ ने 8 वर्षीय मासूम बच्ची को चिमनी से जलाकर हुई फरार पति ने दर्ज कराई शिकायत 


अनूपपुर/भालूमाड़ा


थाना भालू माड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देव गोवा की रहने वाली एक निर्दई मां दुर्गा बैगा ने अपने 8 वर्षीय मासूम बच्ची को जलती हुई चिमनी से जलाकर मारने का प्रयास किया और इसके बाद फरार हो गई पति प्रेमलाल  ने मामले की शिकायत थाना भालू माड़ा में दर्ज कराते हुए बताया कि आपसी पति पत्नी के विवाद के कारण दुर्गा बेगा मासूम बच्ची को चिमनी से जला दिया और उसका शरीर गंभीर रूप से जल गया है बच्ची की शरीर में लगी आग को परिजनों ने बुझाकर उसे चिकित्सालय ले गए और फिर मामले की शिकायत दर्ज कराने थाना भालू माड़ा पहुंचे जहां पर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget