NSUI के 51वे स्थापना दिवस पर बृक्षारोपण कर हर्षोल्लास से मनाया गया



अनूपपुर

 आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के 51वे स्थापना दिवस के अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजय सोनी के निर्देश  ने अनूपपुर जिले के समस्त महाविद्यालयों में कार्यक्रम संपन्न हुआ! एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में पहुंचकर सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं एनएसयूआई की संस्थापक आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं संत तुलसीदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं वृक्षारोपण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्थापना दिवस! 

मुख्य अतिथि के रूप में  एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा सोनी जी का सम्मान किया गया! 

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे! एनएसयूआई अनूपपुर के ब्लॉक उपाध्यक्ष सचिन पटेल, तुलसी महाविद्यालय अध्यक्ष प्रभात सोनी, युवक कांग्रेस जिला महासचिव विनयकांत प्रजापति, आईटी सेल सोशल मीडिया कांग्रेस प्रदेश सचिव आशीष वर्मा, एनएसयूआई जैतहरी मंडलम अध्यक्ष शुभम अवधिया, एनएसयूआई जमुना मंडलम अध्यक्ष अंशुल श्रीवास्तव, आईटीआई महाविद्यालय अध्यक्ष  सुशांत पटेल, युवराज राठौर, कृष्णा राठौर, आदित्य राठौर, सुहागा मोगरे, पंकज पटेल, प्रेम कोल, अमन कोल, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, उत्तम, हीरा, विकास आदि!

 वन विभाग के अंतर्गत जंगलों में चारों ओर लगी भीषण आग 



हजारों पेड़ व अंकुरित पौधे जीव जंतु जलकर खाक 

आगजनी ने मचाई हाहाकार चैन की निद्रा में सो रहे विभाग के जिम्मेदार

जिला अनूपपुर से चंद्रभान सिंह राठौर कि खास रिपोर्ट

अनूपपुर / जिले में चारों तरफ आग फैली पड़ी है अमरकंटक के माइकल पहाड़ों में आग लगातार फैलते जा रहा है वही दूसरी तरफ मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के पास वेंकट नगर सीमावर्ती कदमसरा और कुकुरगोड़ा में भी आग ने रौद्र रूप ले रखा है तीसरी तरफ कोतमा वन परीक्षेत्र के अंतर्गत विशेषकर सरई के घने जंगलों में कई जगह भीषण आग लगी हुई है जिसकी चपेट में आकर बड़े पेड़ पौधे तो जल ही रहे हैं साथ ही साथ हजारों की संख्या में छोटे अंकुरित पौधे व जीव जंतु जलकर खाक हो रहे हैं जिसे देखने और सुनने वाला कोई नहीं है जब मीडिया प्रतिनिधि ने जंगल का भ्रमण किया तो पता चला कि कई जगह भीषण आग लगा हुआ है जैतहरी के कई क्षेत्रों में मीडिया प्रतिनिधि द्वारा आग बुझाने कि कोशिश करने पर चोंट जैसे नुकसान भी हुवे और यहां के वन अमला द्वारा निरंतर अच्छा कार्य कर राजस्व से वन विभाग में आग आने से रोकने और आग पर नियंत्रण पाने का भी कार्य किया गया वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो कई स्थानों पर खासकर कोतमा में आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं मिला जो कि आग बुझाने का काम कर सके या इसे बुझाने के लिए किसी की मदद ले सके जबकि वन विभाग को सुरक्षित रखने के लिए सरकार द्वारा भारी भरकम पेमेंट देकर सैकड़ों कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है लेकिन वह इस मामले में गंभीर नहीं दिखे।

वन अमला कि दिखी घोर लापरवाही

 आगजनी से जहां सम्पूर्ण जिले में हाहाकार मचा हुआ है वहीं ऐसे भी जिम्मेदार हैं जो अपना उल्लू सीधा करते नजर आ रहे हैं।जब इस संबंध में जानकारी लेने या बताने के लिए कोतमा क्षेत्र के कार्यालय पहुंचा गया तो वहां पर मौजूद वन कर्मी बकायदा ऑफिस में कूलर पंखा लगा कर आराम फरमाते नजर आए वहीं दूसरी ओर जंगल जीव जंतु जलकर खाक हो रहा है जिसे हमारे प्रतिनिधि ने अपने कैमरे में कैद किया आपको यह भी जानना जरूरी है कि अगर वन संपदा सुरक्षित नहीं रहेगी तो इस पृथ्वी पर ना तो मनुष्य जीव जंतु ना ही कोई अन्य जीव चारी जीवित रह पाएगा यहां तक कि पृथ्वी का संतुलन भी बिगड़ जाएगा।

भ्रष्टाचारियों और लापरवाहों पर हो कड़ी कार्यवाही.... स्थानीय आमजन

प्रत्यक्षदर्शियों स्थानीजनों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों व वन मंत्री से मांग किया है कि जिन जगहों पर जंगल में भीषण आग लगी हुई है उसे बुझाने का काम करने का निर्देश दें साथ ही अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ कर आराम फरमा रहे कर्मचारियों के ऊपर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि जंगल के साथ - साथ प्राकृतिक और हम आप सब जीव चारी सुरक्षित रह सकें अब देखना यह है कि उच्च अधिकारी इस ओर कितना संज्ञान लेते हैं यह तो आने वाला समय ही बताएगा। खुशी कि बात यह है कि शुक्रवार को कई जगह थोड़ी बूंदा बांदी हो रही है पर हवाओं ने भी चिंता का विषय बनाया है।

इनसे सीखने कि जरूरत

जहां एक और आगजनी से महाकाल मची हुई है और कोतमा क्षेत्र के वन अमला कुंभकरण निद्रा में सोकर फेस फरमा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इनको जैतहरी के अमला द्वारा सीख लेनी चाहिए कि आम जनों और जो जंतुओं के साथ पर्यावरण को बचाने मैं मीडिया कर्मी के साथ परिस्थितियों को गंभीरता पूर्ण लेकर इसे रोकने में अथक प्रयास और या गुप्ता पूर्ण कार्य कर अच्छे अधिकारी और नागरिक होने का परिचय प्रदान किया जिसमें धनगवां और क्योंटार के बीज गार्ड कोमल प्रसाद मरावी और वन परिक्षेत्र अधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य द्वारा आग पर काबू पाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई और कड़ी मेहनत कर इसे रोकने का अथक प्रयास जारी है।

इन्होंने दी अच्छे नागरिक होने कि मिशाल

आगजनी और पर्यावरण पर परेशानियों को देख मीडिया कर्मी पत्रकार चंद्रभान सिंह राठौर के द्वारा इस समस्या को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए अपने मित्रों के साथ इसे बुझाने में कड़ी मशक्कत और तत्पश्चात वन अमला को जानकारी देकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना विशेष योगदान दिया गया और इस दरमियान क्यों हटाने पर भी प्यास नहीं छोड़ा मुझे है काबिले तारीफ और सराहनीय कार्य का एक मिशाल है।

*इनका कहना है*

इस संबंध में जिला अनूपपुर के प्रभारी वनमंडलाधिकारी से फोन कॉल के माध्यम से बात की गई तो उन्होंने हमारी टीम आगजनी को बुझाने के लिए तत्पर तैयार रहती है और इसपर जिलेभर में वन अमला अथक प्रयास में लगे हुए हैं जरूरत पड़ने पर हम नजदीकी शासकीय सुविधा जैसे फायर ब्रिगेड का सहारा भी ले सकते हैं बताया साथ ही कहा कि दो दिन बाद नए अधिकारी आयेंगे उन्हें भी आप इन बातों को संज्ञान में लाएं। 

वन परिक्षेत्र अधिकारी अनूपपुर पंकज कुमार शर्मा ने की अपील     

वन परीक्षेत्र अधिकारी अनूपपुर पंकज कुमार शर्मा के द्वारा आम जनता से अपील की गई कि वनों में आग को जलते हुए देख कर उसे बुझाने की कोशिश करें एवं तुरंत सूचना दें अगर वह फोन पर क्षेत्र में लगी आग को आग बुझाने में मदद करते हैं तो उनको वन परिक्षेत्र की तरफ से सहयोग राशि भी प्रदान की जाएगी एवं उन्होंने बताया कि वन से ही हमारा जीवन सुख में है पेड़ पौधे ही हमारी रक्षा करते हैं यहीं से हमें तरह - तरह की सुविधाएं मिल पाती हैं इसलिए जंगल में आग लगने से रोकें।

कितने लोगों लगा कोरोना वैक्सीन, 10 अप्रैल को केंद्रों में कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता अभी पढ़े 👇🏿👇🏿



 अनूपपुर  


जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस बी चौधरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल 2021 अनूपपुर जिले में किन-किन केंद्रों में कोरोना के वैक्सीन कितनी संख्या में उपलब्ध रहेगी।

अमरकंटक - 40,  बेनीबारी - 80,   खमरोध - 70,  कोइलारी - 50,  घाटा - 40,  जैतहरी - 90,  करपा - 100,  पुष्पराजगढ़ - 100,  अनूपपुर - 130,  कोतमा - 100,  बिजुरी - 80,  राजनगर - 70,  कोरोना वैक्सीन उपलब्ध है जिले में जो भी पात्र लोग है केंद्रो जाकर कोरोना के टीके लगवा सकते है।


अभी तक पूरे अनूपपुर जिले में कितने लोगों को कोरोना वैक्सीन पहला और दूसरा डोज लग चुका है । टीकाकृत हेल्थ केअर वर्करो को प्रथम डोज 4146, दूसरा डोज 2696, टीकाकृत फ्रंट लाइन वर्करों को प्रथम डोज 2785, दूसरा डोज 1325, टीकाकृत 45 वर्ष से 60 वर्ष वालो को प्रथम डोज 8859, दूसरा डोज 218, टीकाकृत 60 वर्ष से ऊपर वालो को प्रथम डोज 14099, दूसरा डोज 138, लोगो को अभी तक कोरोना वैक्सीन डोज लग चुका है   कुल प्रथम डोज 29889 कुल दूसरा डोज 4377 कुल मिलाकर 34266 लोगो को 08 अप्रैल तक टीकाकरण हो चुका हैं आज 9 अप्रैल को 140 लोगो को कोरोना वैक्सीन लगाया गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget